साहित्य कुल भूषण सम्मान से सम्मानित हुए सैनिक कवि गणपतलाल उदय

भरतपुर के कस्बें नगर में काव्य गोष्ठी मंच जयपुर एवं ब्रजवानी जन सेवा समिति नगर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित काव्य के मोती भाग 2 साझा काव्य संकलन का भव्य लोकार्पण हुआ जिसमें देशभर के नामचीन 74 कवि कवियित्रियों की चार चार चुनिंदा रचनाएं एवं परिचय प्रकाशित है।

इस पुस्तक का लोकार्पण मुख्य अतिथि राजस्थान राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष व विधायक वाजिब अली एवं डॉ. आर के शर्मा अध्यक्ष राजस्थान ब्रजभाषा अकादमी जयपुर के अलावा नगर के वरिष्ठ साहित्यकार वेद प्रकाश शर्मा वेद, जयपुर के राम बाबू शर्मा, जोधपुर के छगनलाल राव, उदयपुर के श्याम मठपाल, भरतपुर के सुरेश चतुर्वेदी, धोलपुर के
राजवीर क्रांति, प्रतापगढ़ के चंद्रप्रकाश द्विवेदी, कोटा से निर्मल औदित्य, उर्मिल औदित्य, बृजेन्द्र झाला, भरतपुर से लखनपाल सिंह शलभ, कामां से कमल सिंह कमल, अलवर जिले से रामकिशोर सैनी, आगरा से प्रवेश अकेला, भोपाल मध्यप्रदेश से प्रतिभा कौशल, धौलपुर से सुरेन्द्र सिंह परमार, गोविंद प्रकाश शुक्ल, अजमेर से गणपतलाल उदय, झुंझुनूं से रमाकांत सोनी, नागौर से तेजसिंह राठौड़, आदि ने कार्यक्रम मे शिरकत किया।

इस कार्यक्रम में पधारने वाले सभी कवियों रचनाकारों साहित्यकारों व स्थानीय लोगों का यहां पर भव्य स्वागत व माल्यार्पण किया गया साथ ही सभी साहित्यकारों को “साहित्य कुल भूषण” की उपाधि से नवाजा गया। ये आयोजन 20 मई 2023 को स्थान गंगा वाटिका मैरिज गार्डन चुंगी के पास डीग रोड़ नगर भरतपुर में सम्पन्न हुआ।

इसके साथ साथ इस कार्यक्रम में 26 साहित्यकारों की 31 पुस्तकों का विमोचन भी किया गया रात्रि में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का शानदार आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक कवियों की प्रस्तुतियां रही। इस कार्यक्रम में संचालन अभिषेक अमर ने किया।
जय हिंद, जय हिंदी, जय हिंदुस्तान

यह भी पढ़ें :-

नवलगढ़ के साहित्यकार भरतपुर में हुए सम्मानित

Similar Posts

  • अभिलाषा | Abhilasha kavita

    “अभिलाषा” ( Abhilasha )   चाह बहुत  मनमंदिर मे भारत वीरो का गान करूं  उनकी त्याग तपस्या का सदा मान सम्मान करूं    श्रद्धा सुमन से ईश्वर की निसादिन करूं मैं पूजा  भक्ति भाव में जो सुख पाऊं और कहां है दूजा   दिल मे ईच्छा गुरु चरणों में बना रहे मेरा ध्यान शून्य ह्रदय…

  • सृष्टि की अत्युत्तम रचना है नारी | Nari par Kavita in Hindi

    सृष्टि की अत्युत्तम रचना है नारी ( Srishti ki ati uttam rachna hai nari )    कोमल निर्मल सरस भाव, उरस्थ विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अनूप कविता । सृजन उत्थान पथ पर, सदा शोभित महिमा भारी । सृष्टि की अत्युत्तम रचना है नारी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का…

  • होली आई रे | Holi Aayi re

    होली आई रे  ( Holi Aayi re ) ( 2 ) होली आई…..होली आई…होली आई रे होली आई…..होली आई…होली आई रे नीले पीले लाल गुलाबी रंगों का ये त्यौहार, खुशियों उमंगों से भर देता है सबका संसार। रंग बिरंगे रंगों में सबको डुबोने होली आई रे, क्या बच्चे क्या बूढ़े सबकी बनाने टोली आई रे।…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

  • वैराग्य | Vairagya kavita

    वैराग्य ( Vairagya )   सांसारिक जीवन से विरक्ति वैराग्य जब जागे हृदय  के  सारे  अंधकार  दुर्गुण दोष सब भागे   बने वैरागी राजा भर्तृहरि राजपाट दिया त्याग तप योग साधना कर हुआ हरि भजन अनुराग   गौतम बुद्ध वैराग्य जागा जन्म मरण गए जान खूब  तपस्या  करके वन में महात्मा हुये महान   साधु-संत…

  • दिकु, अब लौट भी आओ

    दिकु, अब लौट भी आओ तू दूर गई तो साँसें भी रूठ गई हैं,आँखों की दुनिया वीरान होकर छूट गई हैं।तेरे बिना ये दिल बेज़ार सा है,हर लम्हा मेरा जैसे अंधकार सा है। हवा से कहूँ या बादलों से बोलूँ,तेरी यादों का किस्सा, मैं किस किस से तोलूँ?राहों में बैठा तेरा इंतज़ार करता हूँ,तू लौट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *