Tamanna

तमन्ना | Tamanna

तमन्ना

( Tamanna )

 

दिल में यही तमन्ना है
कोई मेरे मन जैसा प्रेम करें
आये जिन्दगी में तन्हाई दूर करे
रूठे खुशियां को मनाए
छुपी मुस्कराहट को होंठों पे लाए
तमन्ना है प्रेम की कोई असीम प्रेम करे

दर्द की सन्नाटों से दूर लाकर
हंसी की ही आवाज सुनाए
मचले मन को स्थिर बनाए
जीवन की डगर पर साथ चले
आखरी साँस तक साथ निभाए
कोई प्रेम की तमन्ना पूरी करे

ख्वाबों को टूटने ना दे कभी
सपना पूरा करने में सहयोग करे
साया बनकर हमेशा साथ चले
दुनिया में सच्चा और गहरा प्रेम करे
बोली ही नहीं खामोशी को भी सुनें
आंसू बहने की भी वज़ह को जानें
तमन्ना सा कोई मुझे प्रेम करे।

 

रचनाकार – रूपक कुमार

भागलपुर ( बिहार )

यह भी पढ़ें :-

प्यार | Kavita Pyar ki

 

Similar Posts

  • दिल से आगाज़ | Poem on valentines day in Hindi

    दिल से आगाज़ ( Dil se aagaaz ) दिल से आगाज़ , रूह पर अंजाम हो ऐसा ‘फसाना लिख जाता है यह…. इश्क खुद ना मुक्कम्मल रहकर भी मुक्कम्मल कर जाता है यह….इश्क कभी दीदार-ए-चांद,कभी इक ‘ बूंद ‘की खातिर चकोर सा कभी, तो किसी को पपीहा सा तरसा जाता है यह… इश्क #HappyValentinesDay लेखिका…

  • परीक्षा का डर कैसा | Kavita Pariksha ka Dar

    परीक्षा का डर कैसा   लो परीक्षाएं आ गई सर पर अब कर लो तैयारी। देने हैं पेपर हमको प्रश्नों की झड़ियां बरसे भारी। घबराहट कैसी संकोच छोड़े परीक्षा से डर कैसा। पढ़ाई हमने भी की माहौल ना देखा कभी ऐसा। विनय भाव धारण कर नियमित पढ़ते जाएं। विषय बिंदु पर ध्यान केंद्रित आगे बढ़ते…

  • एक रचना देश के नाम | Desh ke Naam

    एक रचना देश के नाम ( Ek rachna desh ke naam )   तिरंगा हमारी आन बान व शान है, अपने देश के प्रति हमें अभिमान है, जो कहीं देखने को भी नहीं मिलती, हमारे पास वह संस्कृति की खान है।-1 परंपरा और इतिहास देश की शान है , भारत की खातिर शहीदों ने दी…

  • वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए | Khat par Kavita

    वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए ( Wo phir khat likhne ka zamana aa jaye )    वो फिर खत लिखने का जमाना आ जाए तुम्हारी याद मुझको फिर तरोताजा करा जाए, दिल की धड़कन ना पूछो कितनी तेज हो जाए पैगाम में तेरी खुशबू का एहसास वो करा जाए शब्दों को पढ़ते पढ़ते…

  • शाबाश कतर | Qatar par kavita

    शाबाश कतर ! ( Shabaash Qatar ) बड़े प्रभावी ढंग से कतर ने- कोविड-19 का मुकाबला किया है, एक जबरदस्त कामयाबी हासिल किया है। त्वरित पहचान व रोकथाम शुरू किया, प्रभावित समूहों को शीघ्र अलग किया; इसी ने उसे बेहतर रिजल्ट दिया । वहां 29 फरवरी को पहला मामला आया, लगभग 667936 लोगों को जांचा…

  • सपने | Sapne

    सपने सपने नितांत जरूरी हैंजैसे हवा और पानीसपने बंजर भूमि में खिले फ़ूल हैंजो ख़ुशबू की तरहआपका जीवन महकाते हैंआपके नीरस और बेमक़सद जीवन को उद्देश्य देते हैं सपने देखे जाते हैंकभी सोते हुएकभी जागते हुएसपनों को यूहीं न जाने दोआज नहीं तो कल पूरे होंगेसपनों को यूहीं न जाने दोक्योंकि यदि सपने मर गएतो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *