Gaye Woh Din

गए वो दिन | Gaye Woh Din

गए वो दिन

( Gaye Woh Din) 

 

अजब इस दौर में हमने शरीफों का चलन देखा I
डुबो के हाथ खूं में फिर बदलते पैरहन देखा II

हुई बर्बाद कश्ती जो ,वजह है ना-ख़ुदा खुद ही I
उजड़ता बाग़बाँ के सामने ही ये चमन देखा II

किया था नाज़ जब कहते, मिरी हर शै उन्हें प्यारी I
मुख़ालिफ़ वक़्त में उनको बदलते दफ़अतन देखा II

हमारी सादगी पे थे फ़िदा जो रू-ब-रू मेरे I
घुमाते पीठ उनको ही हसद से सोख़्तन देखा II

ख़बासत खातमा की बात करते जो तकल्लुम में I
सड़न में लोटता उनको सरापा ख़ारिजन देखा II

रफ़ाक़त या रकाबत ये, बड़ी उलझन हुई थी जब I
मिरे बर-‘अक्स उनका दुश्मनों से हम-सुख़न देखा II

गए वो दिन कभी जब बात में कुछ बात होती थी I
अभी तो क़ौल खवाहिश के घरों में मुर्तहन देखा II

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द

पैरहन= पोशाक, ड्रेस
ना-ख़ुदा= नाविक, मल्लाह
मुख़ालिफ़= विरोधी, विपक्ष, विपरीत, प्रतिकूल
दफ़अतन= फ़ौरन . तुरंत
हसद =ईर्ष्या, द्वेष,
सोख़्तन = जलता हुआ
ख़बासत= गंदगी, भ्रष्टाचार
तकल्लुम– वार्तालाप, भाषण
ख़ारिजन = वास्तव में , हकीकत में,अस्ल में
रफ़ाक़त या रकाबत= दोस्ती या दुश्मनी
बर-‘अक्स= विपरीत, , विरुद्ध, खिलाफ
हम-सुख़न= एक जैसी बात करने वाला
क़ौल = वादा
मुर्तहन= बंधक , बंदी

यह भी पढ़ें :-

गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

Similar Posts

  • रिवाज़ दुनिया के | Ghazal Rivaaz Duniya Ke

    रिवाज़ दुनिया के  ( Rivaaz Duniya Ke ) रिवाज़ दुनिया के इतने सुनों ख़राब नहीं शराब पीता है हर आदमी जनाब नहीं अभी तो दिल पे भी मेरे कोई अज़ाब नहीं । हुई क्या बात जो रुख पे रुका हिज़ाब नहीं । करूँ न ख़ार से मैं दोस्ती कभी यारो पिये मैं रहता हूँ हरदम…

  • क्यूं है | Kyon Hai

    क्यूं है ( Kyon Hai ) जिस शख़्स से गिला है उससे ही प्यार क्यूं हैमुझको उसी बशर का अब इंतज़ार क्यूं है उसके बगैर सूनी लगती है दुनिया मुझकोहोता उसी से मेरा दिल खुशगवार क्यूं है जिसने कभी तो कोई वादा नहीं निभायानादान दिल को उस पर फिर ऐतबार क्यूं है खोयी रहूं सदा…

  • रत-जगे | Rat-Jage

    रत-जगे ( Rat-Jage ) ख़ल्वत में रत-जगे,कभी जलवत में रत-जगे।बरसों किए हैं हमने मुह़ब्बत में रत-जगे। करते हैं जो ख़ुदा की इ़बादत में रत-जगे।आएंगे काम उनके क़यामत में रत-जगे। समझेगा कैसे हाय वो लुत्फ़-ए-ग़म-ए-ह़यात।जिसने किए हैं सिर्फ़ मुसर्रत में रत-जगे। क़ुरबत में चैन देते हैं यह बात सच है,पर।तकलीफ़ दिल को देते हैं फ़ुरक़त में…

  • दुख ही दुख | Dukh Shayari Hindi

    दुख ही दुख ( Dukh hi dukh )   बोझ यहीं रहता है मन में दुख ही दुख झेले बचपन में याद बहुत आया आज मुझे खेला हूँ जिस घर आंगन में फ़ूल भरे दामन में कैसे वीरां है गुलशन गुलशन में और नहीं कोई भाता है तू रहती दिल की धड़कन में याद किसी…

  • चले आइए | Chale Aaiye

    चले आइए आपको दिल पुकारे चले आइएराह पलके बुहारे चले आइए क्या हँसी हैं नजारे चले आइएचल पड़े नैन धारे चले आइए यार छत पर कभी आप आये नज़रतो करें हम इशारे चले आइए पास बैठो कभी तो घड़ी दो घड़ीआपको हम निहारे चले आइए होश बाकी रहा आपको देखकरजुल्फ़ फिर हम सँवारे चले आइए…

  • नमी | Sad Urdu Shayari in Hindi

    नमी ( Nami )    क्यों आँखों में अक्सर नमी रह गई जो नहीं मिला उसकी कमी रह गई। यूँ भीड़ में चलते रहे हज़ारों बस अपनों को ढूढ़ती ये नज़र रह गई। समंदर भर एहसास गुजरते देखे मगर कायम इक तिशनगी रह गई। सुधारा बहुत अपनी कमियों को फिर सुना वो बात नहीं रह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *