Tevar

तेवर | Tevar

तेवर

( Tevar ) 

 

शिकायत होने लगी है उन्हें, मेरी हर बात पर

हमने भी मान लिया, बेबात की बात में रखा क्या है

गरज थी तब, मेरी हर बात थी उनके सर माथे पर,

अब तो कह देते हैं बात में ऐसा रखा क्या है

दौलत ही बन गया पत्थर पारस ,अब जमाने में

पीतल हो या सोना सिवा नाम के और रखा क्या है

बनावट के उसूलों से ही ,जब चल रही हो गाड़ी

बेवजह तब उलझ कर, मरने में रखा क्या है

चेहरा ही देखते है,भीतर झांकता ही कौन है

यूज एंड थ्रो का जमाना है, पालने में रखा है

मोहन ये बदले हुए तेवर हैं, आज के माहौल के

यहां संस्कारों को चाटने दो धूल ,सभ्यता में रखा क्या है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

नाता | Nata

Similar Posts

  • प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद | Dr. Rajendra Prasad

    प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ( Pratham rashtrapati Dr. Rajendra Prasad ) आज़ादी पश्चात भारत के जो प्रथम राष्ट्रपति बनें, गाॅंधी जी के बेहद करीबी और सहयोगी भी रहे। भारत छोड़ो आंदोलन के समय जो जेल भी गए, एक मात्र ऐसे व्यक्ति जो दो बार इसी पद पे रहे।। जो ३ दिसम्बर १८८४ को जन्में…

  • राइफल हमारी साथी | Rifle par Kavita

    राइफल हमारी साथी ( Rifle hamari sathi )    यही हमारी एक सच्ची साथी, दुश्मन का यह संहारक साथी। हार को जीत यह बना देती है, हमेशा हमारे संग रहती साथी।। रायफल नाम दिया है इसको, रखतें जवान हाथों में इसको। इसके बिना हम रहते है अधूरे, और हमारे बिना ये भी अधूरी।। रात एवं…

  • धन्यवाद | Dhanyavad

    धन्यवाद ( Dhanyavaad )   जीवन में सीख लेना सदा मदद करे कोई जब तुम्हारी धन्यवाद तुम्हारी प्रथम जिम्मेदारी चाहे फिर छोटा या बड़ा हो कोई धन्यवाद करना आदत हो तुम्हारी ।। ये जीवन हैं बहुत ही छोटा सा जो कभी सम्मान हो तुम्हारा दिल खोल धन्यवाद करना यारा मिलता हर घड़ी नया ही अनुभव…

  • माँ बहुत याद आती है

    माँ बहुत याद आती है तेरी गोद, तेरी लोरियां, बहुत याद आती है, बरसों बीत गए हैं माँ, सुकून की नींद ना आती है। मेरी चोट पर आंसू तेरे बहते, वो बाहें याद आती है, तेरा आंचल याद आता है माँ, जब आंखें नम हो जाती हैं। गिरने से पहले संभाल लेती मुझको, वो परवाह…

  • पातुक | Patuk par Kavita

    पातुक ( Patuk )    नशें में बेसुध आदमी की बगल में पड़े बोतल पव्वों को कचरा बिननें वाले ने उठाकर रखा अपनी पीठ पीछे लदे प्लास्टिक के झोले में तो सभी बोतल पव्वे ठहाके लगाकर हँसने लगे एक पव्वा कहने लगा देखो… देखो… ये है नशेड़ी आदमी की औकात जिसको लांघकर व लताड़कर निकल…

  • राहत की आहट | Rahat ki Aahat

    राहत की आहट ( Rahat ki Aahat ) तेरी यादों के साए में जब भी, मैं खो जाता हूँ, अंधेरों में भी कहीं तेरा चेहरा देख पाता हूँ। जुदाई के ग़म में ये दिल रोता है तन्हा, पर राहत की आहट से मैं फिर से जी जाता हूँ। तेरे आने की उम्मीद अब भी बरकरार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *