Main Akela

मैं अकेला थोड़ी हूँ | Main Akela

मैं अकेला थोड़ी हूँ 

( Main akela thodi hoon )

 

अन्धड़ों से भिड़ सके जो और भी सागर में हैं।
मैं अकेला थोड़ी हूँ।।

कुंद इन्दु रजत प्रभामय कामिनी सुरपुर हला सी।
कोमलांगी पुष्पबाला हृदय रमणी चंचला सी।
मैं भ्रमर हूँ इस कली का सोचकर सपने सजाये।
कुछ दिनों पश्चात भ्रम टूटा तभी जब देख पाये।।
मेरे जैसे और भी ग्रह अनवरत चक्कर में हैं,
मैं अकेला थोड़ी हूँ।।

बात न मानी किसी की रूपसी एक उर बसाया।
हृदय में विश्वास भर के एक दिन परिणय रचाया।
क्या बताऊँ रात में ले वस्त्र गहने और धन को।
भाग ली वह रात में ही मैं लगा रिझाने मन को।।
हाथ मल मल रोने वाले और भी सहचर में हैं।
मैं अकेला थोड़ी हूँ।।

निशि दिवस अविरत अथक श्रम स्वेद रस मैंने बहाये।
अर्ध तृप्तित उदर सोया प्राण संकट नित्य आये।
लूट हत्या घूसखोरी ने वृहद ताण्डव दिखाया।
पीर अन्तस की छिपाकर मनस को ऐसे मनाया।।
कंटकों पर सोने वाले और भी थलचर में हैं।
मैं अकेला थोड़ी हूँ।।

जिनको कन्धे पर बिठाकर मैं बहुत इठलाता था।
मेरे घर के दीप है ये सोचकर सुख पाता था।
समय का संचरण है मेरा बुढ़ापा आ गया जब।
वही मेरा लाल वृद्धाश्रम मुझे पहुँचा गया तब।।
वहाँ देखा मेरे जैसे और भी अन्दर में है।
मैं‌ अकेला थोड़ी हूँ।।

 

लेखक: शेषमणि शर्मा”इलाहाबादी”
प्रा०वि०-नक्कूपुर, वि०खं०-छानबे, जनपद
मीरजापुर ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

पर्यावरण | Paryavaran

Similar Posts

  • स्मृति गीत

    स्मृति गीत हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् बरगद-छाँह न रही शीश पर मन बेकल है।फ़िक्र युगों की लेकिन निश्चित एक न पल है।सहा न जाए वर्तमान आराध्य भविष्यत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत्हरि ओम तत्सत् रहे जान से प्यारे जो वे गए जान से।रोक न पाए कलप रहे मद-मोह मान से।क्षत-विक्षत युग-युग से जीवन…

  • नर से नारायण को पाऊं | Geet Narayan ko Paoon

    नर से नारायण को पाऊं ( Nar se Narayan ko paoon )   ढूंढ रहा तुझको नाथ, मैं कहो किधर को जाऊं। करो कृपा करुणासागर, नर से नारायण को पाऊं। मंदिर में दीप जलाता,आलोकित हृदय कर दाता। मन का हर कोना दमके, रोशन करो विधाता। सुंदर सुमनहार बुन, सुरभित लेकर पुष्प चढ़ाऊं। महका दो मन…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

  • आया सावन झूम के | Geet Aya Sawan Jhoom Ke

    आया सावन झूम के ( Aya Sawan Jhoom Ke ) ( 1 )    इठलाता बल खाता आया झूमता मदमाता आया। झूम झूमकर सावन आया हरियाला सावन हर्षाया। आया सावन झूम के लहर लहर लहराता सा रिमझिम रिमझिम बरखा लाया। उमड़ घुमड़ छाई बदरिया अंबर में बादल घिर आया। फूल खिले चमन महकाया बहारों ने…

  • सोचा कोई गीत लिखूंगी | Poem Socha koi Geet Likhungi

    सोचा कोई गीत लिखूंगी ( Socha koi geet likhungi )    सोचा कोई गीत लिखूंगी फिर से आज अतीत लिखूंगी। निश्चल भाव समर्पित मन हो ऐसी कोई प्रीत लिखूंगी स्वर्णिम भोर सुहानी रातें वह मधुसिक्त रसीली बातें दंभ और अभिमान नहीं था होती खुशियों की बरसातें ऋतुओं सा परिवर्तित कैसे हुआ वही मनमीत लिखूंगी। सोचा…

  • कैसी हालत है खाने के लिए | Kaisi Halat

    कैसी हालत है खाने के लिए ( Kaisi halat hai khane ke liye )   कैसी हालत है खाने के लिए मारे – मारे फिरे दाने के लिए मेरी झोंपड़ी में चैन की शाम नहीं बच्चे रोते हैं खिलाने के लिए चूल्हे में देख लिया धुआंँ होता नहीं कहता सो जाने के लिए लोग अश्कों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *