Geet Man Shivalay ho Jaye

मन शिवालय हो जाए | Geet Man Shivalay ho Jaye

मन शिवालय हो जाए

( Man shivalay ho jaye ) 

 

ओंकार निकले कंठो से, बम बम भोले शिव आये।
मनमंदिर में दीप जलाऊं, घट उजियारा हो जाए।
लोटा भर के जल चढ़ाऊं, गजानंद दुख हर जाए।
हर हर महादेव कानो में, शिव शंकर शंभू भाए।
मन शिवालय हो जाए

बाघाम्बर धारी शिव भोले, अगम अगोचर अविनाशी।
त्रिनेत्र त्रिशूलधारी भोले, भस्म रमाए बाबा काशी।
तेरा ध्यान धरूं निशदिन, नटराज तेरा दर्शन पाए।
तेरी कृपा हो परमेश्वर मेरे, द्वार भाग्य के खुल जाए।
मन शिवालय हो जाए

श्रद्धा सुमन चरण चढ़ाऊं शब्दों की लेकर माला
भजूं भजन दिन रात स्वामी नाथ मेरा है मतवाला
भंग धतूरा भोग लगाए, नीलकंठ महादेव मनाए।
गले सोहे सर्पों की माला, सब देवों के देव भाए।
मन शिवालय हो जाए

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जब जब तेरी याद आए | Hindi Poem on Yaad

Similar Posts

  • भजन हनुमान जी का | Hanuman Bhajan lyrics

    भजन-हनुमान जी का   ओ भोले हनुमान मैं निशिदिन करूँ तुम्हारा ध्यान। सियाराम के प्यारे सबका करते तुम कल्यान।। प्रभु के संकट में भी तुमने उनके काज बनाए राम मुद्रिका सीता मय्या तक तुम ही पहुँचाए जला के लंका हिला दिया था रावण का अभिमान।। सियाराम के—– अपने भक्तों की विपदा में तुरंत दौड़ कर…

  • पहला मिलन | Kavita Pahla Milan

    पहला मिलन ( Pahla milan )    मेंरे जीवन की अजीब कहानी मैं सपनों का राजा वह मेरी रानी आज भी याद मुझको वह आती वो भोली सी सूरत जो थी पुरानी याद आता मुझे उनसे पहला मिलन प्यारी-प्यारी वह सुहानी छुअन।। चोरी छुपके जब कभी हम मिलते बोल दो प्यार के वह होल्ले से…

  • शर्मसार मानवता | Kavita Sharmsar Manavata

    शर्मसार मानवता ( Sharmsar Manavata )   धधकती स्वार्थ की ज्वाला में पसरती पिशाच की चाह में भटकती मरीचा की राह में चौंधराती चमक की छ्द्म में अन्वेषी बनने की होड़ में त्रिकालदर्शी की शक्ल में, दिखता है मानव वामन बनके चराचर जगत को मापने लगायी है अनगिन कतारें शुम्भ-निशुंभों की छाया में प्रकट है…

  • कोरोना मरा ना | Kavita Corona Mara na

    कोरोना मरा ना ( Corona mara na )    मैं हूँ कोरोना, मुझ से डरो ना। अभी मैं मरा नही, लापरवाही करों नही।। धीरे-धीरे आ रहा में वापस, रहना भीड़ से तुम दूरी बनाकर। मास्क सदैव लगाकर के सब रहना, बाहर से आतें ही हाथ साबुन से धोना ।। मुझे ना लेना आज कोई हल्के,…

  • धन्य त्रयोदशी

    धन्य त्रयोदशी सबसे निस्पृह महावीर प्रभु अनंत चतुष्टय रत रहते,समवसरण की बाह्य लक्ष्मी पर भी चौ अंगुल स्थित रहते,कार्तिक मास की त्रयोदशी पर तीर्थंकर पुण्य भी त्याग दिया,सारा वैभव पीछे छूटा प्रभु एकल विहार रत रहते !! धन्य हुई कार्तिक त्रयोदशी आपने योग निरोध किया,मन वच काय साध आपने आत्म तत्व को शोध लिया ,योग…

  • छोटी सी मैया | Choti si Maiya

    छोटी सी मैया ( Choti si maiya )    माता रानी के चरण पड़े हैं आज घर द्वार सब मेरे सजे हैं, आई सिंह पर सवार मेरी मैया करती फूलों से श्रृंगार मेरी मैया छोटी सी कन्या के रूप में आई नवरात्रों की सबको ही बधाई ।। घर आंगन में गूंज रही शहनाई चलने लगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *