Geet priyatam

प्रियतम | Geet priyatam

प्रियतम

( Priyatam : Geet )

 

आशाओं के दीप तुम ही हो तुम ही नैनो का करार
दिल में बसने वाले प्रियतम प्रिय लगे तुम्हारा प्यार

 

हो मधुर मुस्कान लबों की मेरे दिल की धड़कन हो
खुशबू हो महकी बगिया की लगे सुहाना मौसम हो

 

नेह की बहती सरिता प्यार का उमड़ता सागर हो
मन मंदिर में जोत प्रेम की भाव भरी इक गागर हो

 

सब कुछ सुना सुना लगता कैसे आए चैन मुझे
नैन बिछाए कब से बैठे मत करना बेचैन मुझे

 

प्रियतम तेरे नाजो नखरे लगे हर अदा मनभावन है
बजती जब पांवों की पायल लगे बरसता सावन है

 

उमंगे हिलोरे लेती याद तेरी जब आती मुझको
दिल ही दिल में बातें होती चैन दे जाती मुझको

 

प्रियतम प्रीत भरी बातें नित नए तराने गाती है
नेह की डोर में प्यार भरा गीत लबों पर लाती है

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मानव का उसूल | Kavita manav ka usul

Similar Posts

  • बिरसा मुंडा | Birsa Munda

    बिरसा मुंडा ( Birsa munda )    देश दुनिया के इतिहास में ०९ तारीख है ये ख़ास, पुण्य-तिथि मनाते हर साल जो जून का है मास। इस दिन उस महान आत्मा ने लिया अंतिम श्वास, राॅंची में समाधि बनी है डिस्टिलरी पुल के पास।। वनवासियों-आदिवासियों के वे कहलाएं भगवान‌, साहस एवम ताकत के बल पर…

  • सोशल मीडिया | Social media par kavita

    सोशल मीडिया ( Social media )   सोशलमीडिया भी है अपना ये प्यारा सा परिवार, जिससे जुड़े है भाई बहन‌ और माॅं बाप रिश्तेदार। बेशक खोज जारी रखें अपनी पहचान बनानें को, पर ऐसी पोस्ट कोई न करें परेशानी हो सभी को।।   कोशिश सबकी रहती है अपना हुनर दिखाने की, नयी ऊॅंचाईयां छूने की…

  • प्रित का प्रेम | Prit ka Prem

    प्रित का प्रेम ( Prit ka Prem )   मैं तुम्हें लफ्जों में समेट नही सकती क्योंकि– तुम एक स्वरूप ले चुके हो उस कर्तार का– जिसे मैं हमेशा से ग्रहण करना चाहती हूं किन्तु– समझा नही पाती तुम्हें कि– अपने विजन को छोड़कर यथार्थ जीने का द्वंद्व वाकई में किंतना भयप्रद है। नकार देती…

  • नई सुबह | Nayi Subah

    नई सुबह ( Nayi Subah ) रात की चादर में लिपटा एक सपना है,तेरी राह तकता ये मन बेचैन अपना है।हर बीते पल में तेरा ही ख्याल है,सुनो दिकु, बिना तुम्हारे ये जीवन जंजाल है। तुम बिन ये सवेरा भी अधूरा सा लगता है,उजालों में भी जैसे दिल में अंधेरा बसता है।तेरी हँसी की किरन…

  • मेरे अवगुण हर लो ना प्रभु | Kavita Mere Avgun Har lo na Prabhu

    मेरे अवगुण हर लो ना प्रभु ( Mere avgun har lo na prabhu )    दर आया लेकर अरदास, मेरी झोली भर देना प्रभु। मैं मूरख नादान हूं ईश्वर, मेरे अवगुण हर लेना प्रभु। सृष्टि का संचार तुमसे ही, तुम ही पालनहारे प्रभु। भर देते भंडार सबके, सारे जग के रखवारे प्रभु। मन मंदिर में…

  • तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

    तुम मिलो तो सही ( Tum milo to sahi ) मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर। दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर। मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर, बीती बातें भूल के सारी…? प्रिये तुम मिलो तो सही….. रूठना तेरा हक है जानम,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *