Ghar ki devi par kavita

घर की देवी | Ghar ki devi par kavita

घर की देवी

( Ghar ki devi )

 

ज्ञान के आभूषण से अलंकृत
महत्वकांक्षी,आत्मसम्मान से भरी
जीवन के संघर्षो से नही हारी
सशक्त हूं तृष्णाओं से परे हूं ।।

 

ओज की ज्वाला जलाकर
मैं मर्यादा के गहनों से ही
अपनी नित देह को सजाती हूं
स्त्री हूं रिश्ते सभी निभाती हूं।।

 

तपकर खुद को मैंने स्वर्ण बनाया
जीता दिल तब देवी नाम पाया ।
कोई उपहास उड़ाये व्यर्थ भी तो
मैं शांत ही स्वयं निकल जाती हूं।।

 

अपने कर्तव्य पालन,कर्मों से
घर को मैं ही स्वर्ग बनाती हूं
संस्कारों से सजी हुई नारी हूं
स्वाभिमानी मैं कहलाती हूं।।

 

आत्मविश्वास जगा कर खुद
ईश्वर वंदना से पवित्र मन मेरा
सबके लिए आधार बने आदर्श
तब घर की देवी कहलाती हूं ॥

 

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

स्त्री घर की देवी | Emotional short story in Hindi

Similar Posts

  • हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें

    हिन्दी बोलें हिन्दी पढ़ें तहजीब हमारी है हिंदीतस्वीर हमारी है हिंदीहर हिंदुस्तानी के रग रग में,बहती जो धार वो है हिंदी। संस्कृत से संचित है हिंदी,हर जन में बसती है हिंदी,हिन्दी का क्या मैं गुड़गान करूं,हर भाषा से प्यारी है हिन्दी। कवियों की भाषा में हिन्दी,शुक्ल की आशा है हिन्दी,हिन्दी पढ़कर मिलता है रस,भावों की…

  • नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )

    नौसेना दिवस ( 04 दिसंबर )   भारत मना रहा है आज नौसेना दिवस, अपार शक्ति के आगे शत्रु सहमने को है विवश। नौसेनिक भी जी जान से करते हैं युद्धाभ्यास, समुद्री रास्ते से ना हो आतंकी हमले प्रयास। याद कर रहे हम उन वीरों को- दिया जिन्होंने सर्वोच्च बलिदान, है आजादी की लड़ाई में…

  • काशी | Kavita Kashi

    काशी ( Kashi )   वसुधा का सिंगार है काशी ज्ञान ध्यान भंडार है काशी बहती जहां गंग की धारा जिसका पावन कूल किनारा अर्धचंद्र शिव के माथे पर बहती चंद्राकार है काशी गायन वादन नृत्य विहंगम सुर लय ताल छंद का संगम मन को मुग्ध करें स्वर लहरी बना हुआ रसधार है काशी गूंज…

  • तेरा इंतज़ार | Poem tera intezaar

    तेरा इंतज़ार ( Tera intezaar )   आ गया मधुमास सुहाना, चलने लगी बयार। मोती बरसे प्रेम के, उमड़ रही रसधार। आ जाओ प्रियतम प्यारे, कुदरत ने किया श्रंगार। हमें तेरा इंतजार, हमें तेरा इंतजार।   दमक उठा मन का कोना, हृदय उमड़ता प्यार। फागुन का महीना आया, प्रीत भरा इजहार। होली के रंगों में…

  • प्रेम की कश्ती | Prem ki Kashti

    प्रेम की कश्ती ( Prem ki Kashti )    प्रेम की कश्ती हो और बाहों का सहारा हो, सफ़र इश्क़-ऐ-समन्दर का, दूर किनारा हो ! मुहब्बत की पनाहों में गुज़रते हो हसीं पल ज़िन्दगी का कैसा खूबसूरत वो नज़ारा हो ! कितने ज़्यादा खुशनसीब होते है वो लोग जिन्हें मिला हर कदम प्यार में सहारा…

  • माँ के चरणों में | Mother’s Day ke Liye Poem

    माँ के चरणों में ( Maa ke charno mein )    बड़ा छोटा शब्द है मां उसके चरणों में है जहां विस्तृत विशाल हृदय से करुणा ,ममता ,भावों से जीवन के हर ख्वाबों से आंचल की ठंडी छांव से चमकती उन आंखों से निश्छल प्यार के धागे से आशीषों के सागर से ममतामई दुआओं से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *