Shree Ram ki Vanshavali

घर में राम पधारे | Kavita Ghar me Ram Padhare

घर में राम पधारे

पावन दिवस जनवरी बाईस
घर में राम पधारे !
विजई हुआ ये सत्य सनातन
धन-धन भाग्य हमारे !!

बंदी बना दिया पटना में
अवध में गोली चलवाई !
धिक्कार तुम्हें छद्मवेशियों
क्या लाज तुम्भें ना आई !!

लाल हुआ सरयू का पानी
माँ का कोख उजाड़ दिया !
मानवता हो गई कलंकित
छलना का मनुहार किया !!

सत्य सनातन की रक्षा में
लाखों नें जान गंवाई!
कितनी सदियाँ बीत गई तब
मंगलमय बेला आई!!

कमर कसो ऐ देशवासियों
ऐसा दिन फिर ना आए !
सत्तालोलुप गद्दारों का
अब दाल न गलने पाए !!

‘जिज्ञासु’ जन गण अधिनायक
कलुष कूट संघारें !
सत्य अहिंसा स्नेह शांति से
भूषित भाव संवारें !!

राम-राज्य स्थापित करना
हों संकल्प हमारे
दुख दरिद्रता मिट जाए, हों
स्वस्थ सुखी जन सारे !!

पावन दिवस जनवरी बाईस
घर में राम पधारे !
विजई हुआ ये सत्य सनातन
धन-धन भाग्य हमारे !!

kamlesh

कमलेश विष्णु सिंह “जिज्ञासु”

यह भी पढ़ें :-

लोकतंत्र | Kavita Loktantra

Similar Posts

  • विश्व शिक्षक दिवस | Vishva Shikshak Diwas

    विश्व शिक्षक दिवस ( Vishva Shikshak Diwas )   शिक्षक चेतना का चिराग मृदुल मृदु विमल वाणी, श्री चरण कमल वरदान । कृत कृत्य श्रेष्ठ उपमा, हृदय पुनीत संधान । दर्शन दिव्य दीप्त आभा , सुषुप्त सौभाग्य जाग । शिक्षक चेतना का चिराग ।। उर तरंग पावन झंकार, अलस सदा अति दूर । शोभित मन…

  • राखी का त्यौहार | Kavita Rakhi ka tyohar

    राखी का त्यौहार ( Rakhi ka tyohar )   बात-बात पे लड़ना, बात -बात पे झगड़ना, कभी रूठना ,कभी मनाना, कभी अड़ना;   बड़ा नटखट है- भाई बहन का प्यार, देखो, आ गया ये राखी का त्यौहार ।। सतरंगी रंगों में चमक रही हैं राखियाँ, हर तरफ़ बिखरी हैं सैकड़ों मिठाइयाँ;   आज पूरी तरह…

  • सुनो दिकु | Kavita Suno Diku

    कभी ना कभी कभी ना कभी तो लौटोगी तुम,इन सूनी राहों पर चलती हुई,जहाँ हर मोड़ पे तेरा नाम लिखा हुआ है,आवाज़ है मेरी खामोशी में पलती हुई। कभी ना कभी तो समझोगी तुम,इन अधूरे अल्फ़ाज़ों की पीर,जो हर रोज़ तुझसे मिलने को,तकिये के नीचे सोता हैं चुपचाप रखकर अपना सिर। कभी ना कभी तो…

  • मैं भारत का मजदूर हूं | Poem in Hindi on Majdoor

    मैं भारत का मजदूर हूं ( Main bharat ka majdoor hoon )    मैं भारत का मजदूर हूं, मेहनत की रोटी खाता हूं। धूप छांव सर्दी गर्मी में, नित खून पसीना बहाता हूं। मैं भारत का मजदूर हूं कला कौशल दिखलाता, महल इमारत गढ़ने में। हाथों का हुनर रंग लाता, ऊंची अटारी चढ़ने में। परिवार…

  • सुकून | Sukoon

    सुकून ( Sukoon )    यादें भी काफूर हुईं,उम्मीदें भी जाती रहीं खाक के सिवा,धरती भी अपनी रही नही चाहा था जिसे,वो भी दिल से पराई हुई हो क्या बात दिल की ,तिश्नगी अब रही नही बदलते चमन की खुशबू मे,रंगत नही होती सुना है यार की,वो मंजिल भी पूरी हुई नही तलाशे सुकु कब…

  • खेल के सूत्र बनाएँ जीवन

    खेल के सूत्र बनाएँ जीवन खेल की क्रीड़ा निराली बैर ,कभी धैर्य, परीश्रम, लगन है lतो कभी खिन्न – उदास दर है ,सहयोग , एकता भी न भूलो lतो खेल से क्या मिला ,हार – जीत या आत्मनिर्भर l स्वस्त है , मस्त है ,जिससे तन – मन चुस्त है lसिद्धांत नव दो ग्यारह नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *