Kavita shahar raat bhar rota raha

शहर रात भर रोता रहा | Kavita shahar raat bhar rota raha

शहर रात भर रोता रहा

( Shahar raat bhar rota raha ) 

 

त्रासदी ने झकझोर दिया भारी नुकसान होता रहा
त्राहि त्राहि कर उठा हृदय शहर रात भर रोता रहा

 

जाने किसकी नजर लगी क्या अनहोनी आन पड़ी
खुशियां सारी खफा हो गई जिंदगियां बेजान खड़ी

 

कुदरत का कोई कहर था कितना सुंदर शहर था
वक्त बेरहम हो गया अब लगता कोई जहर था

 

मंजर दर्दनाक हुआ सारा शहर खौफनाक हुआ
रोंगटे खड़े हो गये सबके हादसा खतरनाक हुआ

 

सिहर उठा शहर सारा कांप गया हर कोना-कोना
भयावह दृश्य सारा जाने किसने किया जादू टोना

 

मुश्किलों भरा दौर वो कलेजा सबका झंझोता रहा
नयनों में ठहरा दर्द पीर का रात भर शहर रोता रहा

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कर्म ही पूजा है | Chhand karm hi pooja hai

Similar Posts

  • प्यारी हिंदी

    प्यारी हिंदी मैं मिथिला का वो बेटा हूं, जिसे हिंदी से है यारी।मैं भाषी मैथिली हूं, फिर भी हिंदी प्राणों से है प्यारी।।मेरे धड़कन में लहरे हिंदी की बो गूंज है न्यारी।जिसे गाने को लालायित है दुनियां की हर नर नारी।। 1 कहीं हुंकार है दिनकर जी का है पंत से यारी।कहीं चौहान की गर्जन…

  • रक्षा सूत्र | Raksha Sootra

    रक्षा सूत्र ( Raksha sootra )    ये रक्षा सूत्र मेरा भइया, हर बला से तुझे बचाएगा। ये आशीर्वाद हैं देवों का, जो तेरी उम्र बढ़ाएगा क्या अपने भाई के खातिर, में ऐसा कर पाऊंगी, जैसा साथ निभाया उसने, क्या वैसा निभा मैं पाऊंगी, जब जब पड़ी ज़रूरत मुझको, तब तब दौड़ के आया है।…

  • आज का काव्यानंद | डॉ० रामप्रकाश ‘पथिक’

    जल का बल बढ़ा हुआ है आजकल, नालों का अभिमान।सब पथिकों के मार्ग में, बने हुए व्यवधान।। नदियाँ पोखर ताल सब, बने कष्ट के हेतु।जल के बल ने कर दिए, व्यर्थ बहुत से सेतु।। भारी बम-बौछार समांत— आरपदांत—- बचाओ इस दुनिया कोमात्राभार- २४छंद — रोला भारी बम-बौछार, बचाओ इस दुनिया को।मचता हाहाकार, बचाओ इस दुनिया…

  • आनंद त्रिपाठी की रचनाएँ

    लिखो नवल श्रृंगार फूलों की मकरंद है छाया हर्ष अपारउठो कवि इस भोर में लिखो नवल श्रृंगार लिखो नवल श्रृंगार प्रेम की अनुपम धुन मेंहो कोई न द्वंद कभी इस चंचल मन में अरुणोदय की झलक तुषार की कैसी मालाभ्रमर गीत यह मधुर गान है रस वाला यही अवधि है बजें दिलों के तारउठो कवि…

  • आमचुनाव | Kavita Aam Chunav

    आमचुनाव ( Aam chunav )   फिर आमचुनाव ये आया है, सरकार ने बिगुल बजाया है। मतदारों कुछ तो नया करो, देश का कुछ तो भला करो। डीजल, पेट्रोल फिर हो सस्ता, हालत देखो कितनी खस्ता। डी. ए. पी. का है भाव चढ़ा, कितना अरहर का दाम बढ़ा। कुछ तो हमारी मया करो, देश का…

  • लौटेगी कुछ दिन में

    ‘लौटेगी कुछ दिन में’ आंखों में खुशी मन में कुंभ की छाया बसी थी। लौटूंगी कुछ दिन में घर की,की व्यवस्था थी। निकल पड़ी गंगा मैया का नाम लेकर, आंखों में बस चंचलता थी। कुंभ नहाने के लिए छोड़ी उसने अपनी गली बस्ती थी। क्या मालूम था उसे की कुंभ में सांसें बडी सस्ती थी।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *