Ghazal Aasan Nahi Hota

आसां नहीं होता | Ghazal Aasan Nahi Hota

आसां नहीं होता

( Aasan Nahi Hota )

 

बज़ाहिर लग रहा आसां मगर आसां नहीं होता
बहुत दुश्वार उल्फ़त का सफ़र आसां नहीं होता।

ज़मीं एहसास की बंजर अगर इक बार हो जाये
लगाना फिर मुहब्बत का शजर आसां नहीं होता।

सुनो अहदे वफ़ा करना अलामत इश्क़ की लेकिन
निभाना अहद यारों उम्र भर आसां नहीं होता।

गया तर्क -ए -त’अल्लुक करके ये आसान था उसको
नहीं तो छोड़ता क्यूं वो अगर आसां नहीं होता।

हर इक तखलीक पर दिल से नवाज़े दाद से दुनिया
सुखनवर को मिले ऐसा हुनर आसां नहीं होता।

भुला के शौक सब परदेस में पहुंचा कमाने को
बिना दौलत ज़माने में गुज़र आसां नहीं होता।

न मर्ज़ी हो न दिल राज़ी न ग़र अच्छा लगे कोई
लगाना दिल नयन फिर तो उधर आसां नहीं होता।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

सताया न कर | Sataya na Kar

Similar Posts

  • आँख का नूर बनो तो सही | Dr. Sunita Singh Sudha Poetry

    आँख का नूर बनो तो सही ( Aankh ka noor bano to sahi )   बात दिल की कभी तुम कहो तो सही सिर्फ तुम दिल में मेरे रहो तो सही प्रीति की रोशनी जगमगा दो हृदय दीप बाती-सरिस तुम जलो तो सही जिन्दगी का है लम्बा सफर साथ में दूर कुछ हमसफर तुम चलो…

  • गमज़दा दिल | Ghamzada Shayari

    गमज़दा दिल ( Ghamzada dil )    फूल शबनम छोड़ कर कुछ और ही मौज़ू रहे अब सुखन में भी ज़रा मिट्टी की कुछ खुशबू रहे। हो चुकी बातें बहुत महबूब की बाबत यहां ज़िक़्र उनका भी करें जो मुल्क़ का बाज़ू रहे। गमज़दा दिल कर सकूं आज़ाद ग़म की क़ैद से काश मेरे पास…

  • आशना होता | Ashna Hota

    आशना होता ( Ashna hota )    अगर मेरी हक़ीक़त से ज़रा भी आशना होता यक़ीनन तू भी मेरे रंग ही में ढल गया होता लुटा देता मैं अपनी ज़िन्दगी की हर ख़ुशी तुझ पर मुहब्बत से मुझे अपना कभी तो कह दिया होता ग़ुरूर-ओ-नाज़ नखरे गर दिखाना छोड़ देते तुम हमारे प्यार का आलम…

  • देख लो तुम भी आईना फिर से

    देख लो तुम भी आईना फिर से देख लो तुम भी आईना फिर सेलौट ये पल न पायेगा फिर से चाहते क्या होके जुदा फिर सेबन न पाओगे तुम खुदा फिर से मुझको होना नहीं फ़ना फिर सेरात दिन माँगता दुआ फिर से यूँ न निकलो सँवर के तुम बाहरहो न जाये कहीं खता फिर…

  • ले गया सकूँ | Sukoon Shayari in Hindi

    ले गया सकूँ ( Le gaya sukoon )    न रही उसको अब उल्फ़त है ? ले गया सकूँ सब राहत है चोट लगी ऐसी दग़ा की कल अब उल्फ़त दिल से रुख़सत है गुल न लिया चाहत का उसने टूटी दिल की ही हसरत है उल्फ़त में ऐसा टूटा दिल न यहाँ दिल को…

  • ख़ल्वत-ओ-जल्वत | Khalvat-o-jalvat

    ख़ल्वत-ओ-जल्वत ( Khalvat-o-jalvat ) ख़ल्वत-ओ-जल्वत में यारों फ़र्क ही कितना रहाउसकी यादों का सदा दिल पर लगा पहरा रहा। मुझमें ही था वो मगर किस्मत का लिक्खा देखिएअंजुमन में गैऱ के पहलू में वो बैठा रहा। कुछ कमी अर्ज़ -ए – हुनर में भी हमारी रह गईवो नहीं समझा था दिल की बात बस सुनता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *