ऐ मुहब्बत | Ghazal Aye Muhabbat

ऐ मुहब्बत

( Aye Muhabbat )

ऐ मुहब्बत ! तिरा जवाब नहीं ,
तुमने किसको किया खराब नहीं !

हिज़्र, ऑंसू, फ़रेब, मक़्क़ारी,
तुझमें शामिल है क्या अज़ाब नहीं !

तेरे कूंचे में ऐ मुहब्बत सुन,
खार ही खार हैं गुलाब नहीं ।

एक धोखा है तेरी रानाई,
अस्ल में तुझमें आबो ताब नहीं ।

दूर से ही हसीन लगती हो,
पर हक़ीक़त की माहताब नहीं ।

सुन ऐ साक़ी तुम्हारे साग़र में,
ज़हर ही ज़हर है, शराब नहीं ।

तुमने ढाये हैं वो सितम अनहद,
जिसकी हद है नहीं, हिसाब नहीं ।

 अजय जायसवाल ‘अनहद’

श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर
सुलतानपुर उत्तर प्रदेश

*हिज़्र-बिछुड़न
*अज़ाब-यातना
*आबो ताब-चमक
*खार-कांटे
*रानाई-रौशनी
*माहताब-चंद्रमा
*साग़र-प्याला

यह भी पढ़ें:-

बहना | Kavita Bahna

Similar Posts

  • दिल में हमारे आज भी

    दिल में हमारे आज भी ( ‘वाचाल’ ग़ज़लमतलआ छोड़कर सारे अश्आर तिटंगे ) दिल में हमारे आज भी अरमान पल रहा हैयूँ मानिए कि दिल को ये दिल ही छल रहा है रंगे-निशात झेला बारे-अलम उठा करना जाने किस बिना पर ये साँस चल रहा हैजुड़ता है टूट-टूट कर फ़िर-फ़िर संभल रहा है वो पूछते…

  • क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआ

    क्या हुआ कैसे हुआ क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआजो हुआ वो था नहीं सोचा हुआ फिर से रस्ते पर निकल आए हैं लोगफिर से देखा वो ही सब देखा हूआ दर्द तन्हाई अंधेरा सब तो हैंमैं अकेला तो नहीं बैठा हुआ उड़ गयी उल्फ़त किसी दीवार सेधूप में धुंधला गया लिख्खा हुआ इक रियासत…

  • ऊँची उड़ानों के थे | Unchi Udaano ke the

    ऊँची उड़ानों के थे ( Unchi udaano ke the )    यह भी अहसान कुछ क़द्रदानों के थे जो निशाने पे हम भी कमानों के थे जो भी सीनों पे सब आसमानों के थे वो सभी तीर अपनी कमानों के थे ठोकरों ने भी बख़्शा हमें रास्ता हौसले जब दिलों में चटानों के थे हैं…

  • हुज़ूर आपका | Ghazal Huzoor Aapka

    हुज़ूर आपका ( Huzoor Aapka ) हुज़ूर आपका अंदाज़ क्या निराला है नज़र मिला के ही बस हमको मार डाला है बदल रहे हैं जो मौक़े पे अपने चेहरे को उन्हीं का आज ज़माने में बोलबाला है ज़माना इसलिए पढ़ता है शौक से हमको ग़ज़ल में रंग मुहब्बत का हमने ढाला है लगे न चोट…

  • दिल लगा मत दिल्लगी में

    दिल लगा मत दिल्लगी में है सुकूँ बस दोस्ती में ! चैन उजड़े दुश्मनी में ए ख़ुदा पैसे मुझे दे जी रहा हूँ मुफ़लिसी में कौन मिलता प्यार से है अब नहीं उल्फ़त किसी में दे ख़ुशी अब तो खुदाया ग़म भरे है जिंदगी में हिज्र बस आज़म मिलेगा दिल लगा मत दिल्लगी में शायर: आज़म…

  • बेहुनर से लोग | Behunar se Log

    बेहुनर से लोग ( Behunar se log )    कितने अजीब आज के दस्तूर हो गये कुछ बेहुनर से लोग भी मशहूर हो गये जो फूल हमने सूँघ के फेंके ज़मीन पर कुछ लोग उनको बीन के मग़रूर हो गये हमने ख़ुशी से जाम उठाया नहीं मगर उसने नज़र मिलाई तो मजबूर हो गये उस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *