चाहने वाले कितने | Ghazal Chahane Wale

चाहने वाले कितने

( Chahane Wale Kitne )

रिन्दो से पूछो न पत्थर हैं उछाले कितने
मत गिनो टूटे हैं मय के यहाँ प्याले कितने

जोर तूफ़ान का तो शोर कभी लहरों का
सीने में ग़म के समंदर है सँभाले कितने

कौन सुनता है ग़रीबों की यहाँ पर देखो
नज़रें डालो ज़रा पैरों में हैं छाले कितने

बोलता सच हूँ मैं सच के तो सिवा कुछ भी नहीं
तुम लगा दो ज़ुबा पे तो भले ताले कितने

तीरगी देख के घबरा न बशर जीवन में
देख उम्मीद में बैठे हैं उजाले कितने

अपनी तक़दीर परखने के लिए दुनिया में
और भी लोगों ने सिक्के हैं उछाले कितने

तेरी चौखट से न जायेंगे किसी सूरत हम
चाहे इल्ज़ाम सितमगर तू लगाले कितने

गीत ग़ज़लों की तो महफ़िल है सजाती मीना
पर ये मालूम नहीं चाहने वाले कितने

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

जो यहाँ | Ghazal Jo Yahan

Similar Posts

  • हैरान नहीं है | Ghazal Hairan Nahi Hain

    हैरान नहीं है ( Hairan Nahi Hain ) सुन कर वो मेरा हाल परेशान नहीं है इस बात से दिल मेरा भी हैरान नहीं है आसानी से खा जाते हैं धोखा ये किसी से इंसान को इंसान की पहचान नहीं है ईमान की क़ीमत तो लगाते हैं हज़ारों जो मुझको ख़रीदे यहाँ धनवान नहीं है…

  • बहुत बेचैन हूँ | Ghazal Bahut Bechain Hoon

    बहुत बेचैन हूँ ( Bahut Bechain Hoon ) सुकूँ दिल में यहाँ रहता नहीं है? ख़ुशी का जब यहाँ साया नहीं है बहुत बेचैन हूँ उसके लिये मैं अभी तक शहर से लौटा नहीं है उसे मैं कह सकूं कुछ बात दिल की मुझे वो राह में मिलता नहीं है उसे गुल देखकर पचता रहा…

  • आज़म क्यों न उदास रहे | Dil Udaas hai Shayari

    आज़म क्यों न उदास रहे ( Aazam kyon na udaas rahe )    उल्फ़त का गाया साथ नग्मात नहीं है? प्यार की करी कोई भी बात नहीं है तक़दीर न जानें कैसी है अपनी तो उल्फ़त को क्यों होती बरसात नहीं है वरना प्यार वफ़ा मिलती हर पल उसको समझे उसने दिल के जज़्बात नहीं…

  • मंज़िल की जुस्तुजू | Manzil ki Justuju

    मंज़िल की जुस्तुजू ( Manzil ki Justuju ) मंज़िल की जुस्तुजू थी मैं लेकिन भटक गयामैं शहरे दिल को ढूँढने यूँ दूर तक गया आहट जो आने की मिली मुखड़ा चमक गयादिल याद कर के जल्वों को तेरे धड़क गया रिश्तों का ये पहाड़ ज़रा क्या दरक गयानाराज़ हो वो ख़त मेरे दर पर पटक…

  • परदेस में रहा | Pardes mein Raha

    परदेस में रहा ( Pardes mein raha )  दीवारो-दर से जिसकी सदा गूँजती रही मेरी निगाह घर में उसे ढूँढती रही अहसास था ख़याल तसव्वुर यक़ीन था किस किस लिबास में वो मुझे पूजती रही मैं काम की तलाश में परदेस में रहा वो ग़मज़दा ग़मों से यहीं जूझती रही मैं लिख सका न उसको…

  • सुकूँ | Ghazal Sukoon

    सुकूँ ( Sukoon ) कभी सच्चा ये मंज़र हो नहीं सकता ग़लत पथ पर कलंदर हो नहीं सकता अमर है इस जहां में प्यार सदियों से फ़ना ये ढाई आखर हो नहीं सकता दुआ माँ बाप की जिसने नहीं ली है सुकूँ उसको मयस्सर हो नहीं सकता मेरी इनकम ये मुझसे कहती है हर दिन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *