बहुत बेचैन हूँ

बहुत बेचैन हूँ | Ghazal Bahut Bechain Hoon

बहुत बेचैन हूँ

( Bahut Bechain Hoon )

सुकूँ दिल में यहाँ रहता नहीं है?
ख़ुशी का जब यहाँ साया नहीं है

बहुत बेचैन हूँ उसके लिये मैं
अभी तक शहर से लौटा नहीं है

उसे मैं कह सकूं कुछ बात दिल की
मुझे वो राह में मिलता नहीं है

उसे गुल देखकर पचता रहा हूँ
कभी दिल से उसे परखा नहीं है

मिले अब दोस्त कोई चाहता हूँ
अकेले व़क्त अब कटता नहीं है

उसे दूँ फूल आज़म प्यार का जो
मुझे ऐसा मिला मौक़ा नहीं है

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

क्या लिखूं मैं | Ghazal Kya Likhun Main

Similar Posts

  • हवा में उड़ा दीजिए | Ghazal Hawa mein Uda Dijiye

    हवा में उड़ा दीजिए  ( Hawa mein Uda Dijiye )   साज़े-दिल पर ग़ज़ल गुनगुना दीजिए शामे-ग़म का धुँधलका हटा दीजिए ग़म के सागर में डूबे न दिल का जहाँ नाख़ुदा कश्ती साहिल पे ला दीजिए एक मुद्दत से भटके लिए प्यास हम साक़िया आज जी भर पिला दीजिए इल्तिजा कर रहा है ये रह-रह…

  • लगी कुछ देर | Latest Ghazal

    लगी कुछ देर ( Lagi kuch der )   लगी कुछ देर उनको जानने में हां मगर जाना हमारे प्यार का होने लगा है कुछ असर जाना। कभी वो हंस दिये रहमत ख़ुदा की हो गई हम पर हुए नाराज़ तो उसको इलाही का कहर जाना। हुए ग़ाफ़िल मुहब्बत में भुला दी जात भी अपनी…

  • वो मिलें जो मुझे | Wo Mile jo Mujhe

    वो मिलें जो मुझे हो गई आँख़ नम फिर हँसाने के बाद ।वो मिलें जो मुझे इक ज़माने के बाद ।।१ गीत जिनकी विरह में लिखे थे कभी ।दौड़ आए वही गुनगुनाने के बाद ।।२ खुश बहुत था जिन्हें साथ पाकर यहाँ ।चल दिए आज वो जुल्म़ ढा़ने के बाद ।।३ क्या क़मी थी वफ़ा…

  • अच्छा लगा | Acha Laga

    अच्छा लगा ( Acha laga )    अजनबी बनकर गुज़रने का हुनर अच्छा लगा इस रवय्ये ने दुखाया दिल, मगर अच्छा लगा दोस्तों को है मुहब्बत मुस्कराहट से मेरी दुश्मनों को मैं हमेशा चश्म तर अच्छा लगा जितने भी आसान रस्ते थे न माफ़िक आ सके ज़िंदगी में मुश्किलों वाला सफ़र अच्छा लगा तुम भी…

  • प्रेम कभी झूठ नहीं बोलता

    प्रेम कभी झूठ नहीं बोलता प्रेम कभी झूठ नहीं बोलताना ही किसी का वो बुरा सोचता शांत कुशल सौम्य एवं संयमीशब्द बिना मौन से है बोलता साथ की आदत है एसी पड़ गयीपल भी अकेला वो नहीं छोड़ता दूर ही रहता है विवादों से वोफूट चुकी मटकी नहीं फोड़ता यार सृजनशील है सपने में भीखंडहरो…

  • इक इक करोड़ के | Emotional Heart Touching Shayari

    इक इक करोड़ के ( Ek ek crore ke )    वो अश्क हर नज़र में थे इक-इक करोड़ के दामन सजा रहा था कोई दिल निचोड़ के शाम-ए-फ़िराक़ में ये बहुत काम दे रहा तुम जामे-ग़म गये जो मिरे नाम छोड़ के करता है बात वो तो बड़ी एहतियात से लफ़्ज़ों को तोड़ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *