Naye is Saal Mein

नये इस साल में | Naye is Saal Mein

नये इस साल में

( Naye is saal mein ) 

 

प्यार के कुछ गुल खिलेंगे अब नये इस साल में
दिल मिलेंगे मुस्कुरा के जब नये इस साल में।

आज की तारीख़ खुशियां ला रहा अबके नई
गा रहे दिलकश तराने लब नये इस साल में।

रंजिशें रखके भला कैसे चलेगी जिंदगी
बात सारी भूलना साहब नये इस साल में।

मैं बनूं ज़रिया मसर्रत का दिले मज़लूम के
कर अता तौफ़ीक़ तू यारब नये इस साल में।

बात हो चैनो अमन की दीन की ईमान की
मत लड़ाना यार तुम मज़हब नये इस साल में।

लोग मिनटों में भुला देते यहां हैं शख़्सियत
मतलब नये इस साल में

हो वतन अपना बुलंदी पर चलो मिलकर सभी
कुछ दिखाते हैं नया करतब नये इस साल में।

लोग मिनटों में भुला देते यहां है शख़्सियत
तुम नयन समझोगी मतलब सब नये इस साल में।

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

हैरान हूं | Hairan Hoon

Similar Posts

  • लापता कर गया | Ghazal Shayari

    लापता कर गया ( Laapata kar gaya )   तंज़ के तीर सारे चला कर गया। है बिछड़ के बहुत ख़ुश बता कर गया। ज़ख़्म फिर से हमारा हरा हो गया कौन उसका यहां तज़किरा कर गया। दी रिहाई हमें इश्क़ की क़ैद से ख़त्म वो प्यार का सिलसिला कर गया। तोड़ कर दिल हमारा…

  • हमने अब स़ख़्त जान कर ली है

    हमने अब स़ख़्त जान कर ली है हमने अब स़ख़्त जान कर ली हैदूरी अब दरमियान कर ली है मिट गयी आन बान है सारीख़तरे में और जान कर ली है करने दीदार हमने हूरों काआस्माँ पे दुकान कर ली है इस परिंदे ने माँ से मिलने कोआज लंबी उड़ान कर ली है रोज़ कह…

  • नही करते | Nahi Karte

    नही करते ( Nahi karte )   वैसे किसी को बेवज़ह आहत नहीं करते गैरत कोई छेड़े तो मुरव्वत नहीं करते ॥ कोशिश यही रहती न कभी भूल कोई हो गर हो तो सीखते हैं नदामत नहीं करते ॥ इन्साफ हुआ अंध है गूंगा है ज़माना बरसर-ए-विधा भी तो हिफाज़त नहीं करते ॥ अहबाब को…

  • कमाल करते हो | Kamaal Karte ho

    कमाल करते हो ( Kamaal karte ho )    लगाकर चाँद पर दाग कमाल करते हो, बातें बड़ी आजकल बेमिसाल करते हो। बेचैन हो जाता दिल मेरा बातें सुन तुम्हारी, खुद से क्यों नहीं तुम ये सवाल करते हो? यूँ उलझा नहीं करते हर बार ही किसी से, बेवज़ह तुम हर बात पर बवाल करते…

  • दुश्मनों पे वार कर लूँ

    दुश्मनों पे वार कर लूँ आज खुल कर दुश्मनों पे वार कर लूँउनकी ख़ातिर ख़ुद को मैं अख़बार कर लूँ रफ़्ता-रफ़्ता मैं तुम्हीं से प्यार कर लूँजब तलक साँसे हैं मैं इकरार कर लूँ प्यार कर लूँ कुछ मैं अब तक़रार कर लूँउल्फ़तों से ज़ीस्त ये गुलज़ार कर लूँ वो दवा देंगे यक़ीनन आ के…

  • आसमान छोड़ गये | Aasman Chhod Gaye

    आसमान छोड़ गये ( Aasman Chhod Gaye ) 1.ख़मोशियों का फ़कत आसमान छोड़ गयेकिसी की याद के पंछी मचान छोड़ गये2.महक रहा है उसी की महक से तन सारावो दिल दिमाग़ में जो जाफ़रान छोड़ गये3.घड़ी-घड़ी ही ये लगता है आसपास हो तुमदयारे-होश में कैसा गुमान छोड़ गये4.उसी सहारे से मंज़िल पे आ गया मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *