Mera Watan

मेरा वतन | Mera Watan

मेरा वतन

( Mera watan ) 

 

गुलाबी सा बहुत मेरा वतन आज़म
रहे इसकी सदा यूं ही फ़बन आज़म

ख़ुदा से रोज़ करता हूँ दुआ मैं ये
न हो दिल में किसी के भी दुखन आज़म

अदावत के नहीं काँटें उगे दिल में
मुहब्बत का रहे हर पल चलन आज़म

फ़िदा मैं क्यों न अपनी जाँ करूं इसपे
मुझे ही जान से प्यारा वतन आज़म

हिफाज़त मुल्क की करते है सरहद पर
करे उन सैनिकों का ही नमन आज़म

इधर उस पार से दुश्मन न आ सकता
लगी है सरहदों पर ही नयन आज़म

नहीं आये मुसीबत मुल्क पर कोई
करे है लोग मिलकर यूं हवन आज़म

 

शायर: आज़म नैय्यर
(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें :-

प्यार में | Pyar Mein

Similar Posts

  • यार तू हँसना हसाना छोड़ दे

    यार तू हँसना हसाना छोड़ दे यार तू हँसना हसाना छोड़ देलोगो की बातों में आना छोड़ दे इस तरह तू मुस्कराना छोड़ देगम को अपने तू छुपाना छोड़ दे अब न राधा और मीरा है कोईश्याम तू बंशी बजाना छोड़ दे प्यार भी ये इक बला है मान करगीत उल्फ़त के सुनाना छोड़ दे…

  • बहाना जो किया | Bahana jo Kiya

    बहाना जो किया ( Bahana jo Kiya ) बहाना जो किया तूने बहुत प्यारा बहाना हैमुझे तेरे बहाने को हकीकत से सजाना है आयी है जब जवानी स्वप्न आयेंगे जवानी केमुझे आगे का जीवन उन्हीं के साथ बिताना है कभी रोड़ा कभी गाली मिलेंगे रास्ते में परसफ़र रोके बिना प्रत्येक अड़चन को हटाना है हे…

  • अमित की ग़ज़ल | Amit ki Ghazal

    अमित की ग़ज़ल ( Amit ki GHazal )   साथ मेरे चली है ग़ज़ल ज़िंदगी भर कही है ग़ज़ल गुफ़्तगू रोज़ करती रही दिलरुबा सी लगी है ग़ज़ल ग़ैर का दुख भी अपना लगे मुझमें शायद बची है ग़ज़ल कैसे कह दूँ मैं तन्हा रहा ? साथ मेरे रही है ग़ज़ल ज़हनो दिल से जो…

  • क़यामत कम नहीं होती | Qayamat Kam Nahi Hoti

    क़यामत कम नहीं होती ( Qayamat Kam Nahi Hoti ) निकलते जब वो सज-धज के तो आफ़त कम नहीं होतीजिगर पर तीर चलते हैं क़यामत कम नहीं होती मुहब्बत बाँटिए जग में ये बरकत कम नहीं होतीमिले ख़ुशियाँ ज़माने को मसर्रत कम नहीं होती कहाँ आता किसी को अब सलीक़े से यहाँ चलनाचले हम ग़र…

  • रहे दिलों में मुहब्बत वतन की

    रहे दिलों में मुहब्बत वतन की दुआ मांगता हूँ हमेशा अमन की ?रहे दिलों में मुहब्बत वतन की न बरसात हो नफ़रतों की कभी भीसलामत रहे बस बहारें वतन की मेरी जान कुर्बान है इस वतन परयहीं आरज़ू है मेरे यार मन की वतन से करो प्यार इतना दिलों सेहमेशा महके हर कली ही चमन…

  • महक जिसकी | Mahak Jiski

    महक जिसकी ( Mahak Jiski ) नशे में है जवानी लिख रही हूँ हुआ है ख़ून पानी लिख रही हूँ महक जिसकी फ़िज़ाओं में बसी है वही गुल रात रानी लिख रही हूँ उजाड़ी जिसने मेरे दिल की बस्ती उसी की शादमानी लिख रही हूँ वफ़ादारी जो शिद्दत से निभा लें वहीं हैं खानदानी लिख…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *