Hindi Meri Shaan

ग़ज़ल – हिंदी

ग़ज़ल – हिंदी

हिंदी गाँधी के सपनों का अभियान है
इसके विस्तार में सबका सम्मान है

सूर तुलसी ने सींचा इसे प्यार से
जायसी और रसखान की जान है

राम सीता हैं इसमें हैं राधा किशन
मीरा के प्रेम का भी मधुर गान है

चाहे कविता लिखो या कहानी लिखो
इसकी शैली में सब कुछ ही आसान है

हिंदी भाषी हैं अब तो हरिक प्राँत में
इसकी परदेस में भी बढ़ी शान है

सत्ताधीशों इसे राष्ट्र भाषा लिखो
हिंदी भारत के पुत्रों का अभिमान है

कोष हिंदी का बढ़ने लगा दिन ब दिन
समझो साग़र ये हम सब को वरदान है

Vinay

कवि व शायर: विनय साग़र जायसवाल बरेली
846, शाहबाद, गोंदनी चौक
बरेली 243003

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • मेरी तनहाई | Meri Tanhai

    मेरी तनहाई ( Meri Tanhai ) दिल के अन्दर है मेरी तनहाईगहरा सागर है मेरी तनहाई क़द्रो-क़ीमत न कोई अश्कों कीजैसे पत्थर है मेरी तनहाई हो ज़माना भले सितमगर यहइक सिकंदर है मेरी तनहाई वो उजाला करे उदासी मेंइक दिवाकर है मेरी तनहाई यादें तेरी अगर हैं नश्तर सीमेरी दिलबर हैं मेरी तनहाई ओढ़ती और…

  • निकल गया | Nikal Gaya

    निकल गया ऐसे वो आज दिल के नगर से निकल गया।जैसे परिन्द कोई शजर से निकल गया। किस रूप में वो आया था कुछ तो पता चले।बच कर वो कैसे मेरी नज़र से निकल गया। क्यों कर न नफ़़रतों का हो बाज़ार गर्म आज।जज़्बा-ए-इ़श्क़,क़ल्बे-बशर से निकल गया। उस दिन ही मेरे दिल के महक जाएंगे…

  • दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं

    दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहीं दुश्मनी अपनी भी तो पुरानी नहींबात ये और की उसने मानी नहीं मत कहो प्रेम की अब कहानी नहींसेतु वो प्रेम की क्या निशानी नहीं इश्क़ में चोट अब मुझको खानी नहींरात करवट में सारी बितानी नहीं जिस तरह बाप से बात करते हैं वेयूँ समझ आँख में आज…

  • मैं ग़रीब हूँ | Main Gareeb hoon

    मैं ग़रीब हूँ ( Main gareeb hoon )   पैसे से बहुत मैं ग़रीब हूँ जहाँ में ऐसा बदनसीब हूँ मुक़द्दर न ऐसा मिला मुझे ख़ुशी के न ही मैं क़रीब हूँ कोई साथ दे सदा जो मेरा बहुत ढूंढ़ता वो हबीब हूँ बुरा लोग क्यों चाहते है फ़िर किसी का न जब मैं रक़ीब…

  • ज़माने के चलन | Zamane ke Chalan

    ज़माने के चलन ( Zamane ke Chalan ) ज़माने के चलन ही सीख यह हमको सिखाते हैंकिसी को याद रखते हैं किसी को भूल जाते हैं छलकते हैं किसी की आँख से हर वक़्त पैमानेमुहब्बत से हमें हर बार वो जी भर पिलाते हैं न जाने कौन सा वो गुल खिलाने पर हैं आमादाअदाओं से…

  • देश में | Desh Mein

    देश में ( Desh Mein )    प्यार के हर घड़ी गुल खिले देश में बस अमन प्यार हर पल रहें देश में हो मुबारक आजादी सभी को सदा एकता की ताक़त बस बने देश में मुख पर जय हिंद जय हिंद जय हिंद हो ये ही आवाज़ यारों उठे देश में नाम रोशन हमेशा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *