Ghazal Ishq Vishk

इश्क विश्क प्यार व्यार | Ghazal Ishq Vishk

इश्क विश्क प्यार व्यार

(Ishq Vishk Pyaar Vyaar)

 

इश्क विश्क प्यार व्यार सब बेकार बातें है,
मिलना जुलना कुछ वक्त की मुलाकातें है !

पानी के बुलबुले सी है चांदनी कुछ पल की,
उसके बाद सिर्फ तन्हा स्याह काली रातें है !

अपने-अपने स्वार्थ से जुड़ते है सब यहां पर,
मतलबी लोग, झूठे दुनिया के रिश्ते नाते है !

ख्वाबों ख्यालों जैसी रखते है फितरत लोग,
ना जाने कब में आते है कब में चले जाते है !

झूठी है दुनिया सारी, झूठे इनके फ़साने है,
किस पे करे भरोसा सब ‘धर्म’ राग गाते है !!

DK Nivatiya

डी के निवातिया

यह भी पढ़ें:-

सनम तुम | Ghzal Sanam Tum

Similar Posts

  • तेरे बग़ैर | Tere Bagair

    तेरे बग़ैर ( Tere Bagair ) वीरां यह गुलज़ार है तेरे बग़ैरकरना यह स्वीकार है तेरे बग़ैर हर नफ़स यह कह रही है चीख करज़िन्दगी बेकार है तेरे बग़ैर तेरी यह जागीर लावारिस पड़ीकौन अब मुख़्तार है तेरे बग़ैर मैं मदद को हाथ फैलाऊं कहाँसबके लब इनकार है तेरे बग़ैर क्या सजाऊं जाम पैमाने बताकिसको…

  • घर नहीं मिला | Ghazal Ghar Nahi Mila

    घर नहीं मिला ( Ghar Nahi Mila ) हमसे मुसाफिरों को कहीं घर नहीं मिला रस्ते बहुत थे राह में रहबर नहीं मिला वीरान रास्तों में पता किससे पूछते राह-ए-सफ़र में मील का पत्थर नहीं मिला दिन रात हम उसी के ख़यालों में ही उड़े तन्हाइयों में चैन तो पल भर नहीं मिला उसके सितम…

  • नज़र नहीं आता | Nazar Nahi Aata

    नज़र नहीं आता ( Nazar nahi aata )   वो मुझे कहीं भी अब तो नज़र नहीं आता ? यूं सकून दिल को मेरे मगर नहीं आता वो सनम न जानें मेरा किस हाल में होगा कोई भी उसी की लेकर ख़बर नहीं आता ए ख़ुदा बता क्या ग़लती हुई मुझी से है क्यों मगर…

  • तीर बरसाता है पर नायक नहीं है

    तीर बरसाता है पर नायक नहीं है तीर बरसाता है पर नायक नहीं हैशायरी करता है संहारक नहीं है अनकहे अध्याय इंसा क्या पढ़ेगाज़िंदगी जीता है संचालक नहीं है वेदना ही वेदना है शायरी मेंवृक्ष यह भी कोई फलदायक नहीं है वो जो दौलत के लिए रिश्ते ही छोड़ेआदमी तो है मगर लायक़ नहीं है…

  • बदलते हैं | Best Ghazal Lines in Hindi

    बदलते हैं ( Badalte hain )   बदलती शाम सुबहें और मौसम भी बदलते हैं बुरे हालात हों तो दोस्त हमदम भी बदलते हैं। लगाता ज़ख़्म वो हर बार हंस हंस के मुझे यारों नयी हर चोट पर हर बार मरहम भी बदलते हैं। कभी थी सल्तनत जिनकी वो पसमंजर में हैं बैठे बड़ी हैरत…

  • कहानी प्यार की | Kahani Pyar Ki

    कहानी प्यार की ( Kahani Pyar Ki ) कहानी प्यार की हर एक ही नमकीन होती है मगर जब ख़त्म होती है बहुत ग़मगीन होती है ज़माने से यही हमने सुना है आजतक लोगो किसी के प्यार से ही ज़िन्दगी रंगीन होती है बदल लेती है कपड़ों की तरह यह दिल की चाहत को जवानी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *