Ghazal Saath ke Pal

साथ के पल | Ghazal Saath ke Pal

साथ के पल

( Saath ke Pal )

 

आज भी याद है तुमसे पहली मुलाकात के पल,
कितने ख़ूबसूरत थे, वो मेरे तुम्हारे साथ के पल,

थका-हारा जब लौटा करता था आशियाने पे मैं,
तुम्हारी मासूम मुस्कुराहट भूला देती दर्द के पल,

मेरे दिल की शहज़ादी तेरा दामन भर दूँ फूलों से,
लम्हा-लम्हा करवट लेती, ये ख़्वाहिशात के पल,

तोड़ के चाँद-सितारे सजा दूँ आशियाना तुम्हारा,
दिल को बड़ा सुकून देते हैं ये एहसासात के पल,

तेरे हर उठते क़दम के साथ चलती धड़कनें मेरी,
हो मेरे बस में तुझपे निसार दूँ कायनात के पल!

 

Aash Hamd

आश हम्द

( पटना )

यह भी पढ़ें :-

जीवन की शुरुआत | Jeevan ki Shuruaat

Similar Posts

  • वो निशानी दे गया | Wo Nishani de Gaya

    वो निशानी दे गया ( Wo Nishani de Gaya ) ज़र्द चेहरा वो निशानी दे गयाबे सबब सी ज़िन्दगानी दे गया उम्र भर जिसको समझ पाए न हमइतनी मुश्किल वो कहानी दे गया खूँ चका मंज़र था हर इक सू मगरकोई लम्हा शादमानी दे गया जाते जाते वो हमें यादों के साथखुश्बुएं भी जाफ़रानी दे…

  • हुए हैं किसी के

    हुए हैं किसी के करम जब से हम पर हुए हैं किसी केमज़े आ रहे हैं हमें ज़िन्दगी के पड़े हम को मँहगे वो पल दिल्लगी केफँसे प्यार में हम जो इक अजनबी के किया उसने दीवाना पल भर में मुझकोहुनर उस पे शायद हैं जादूगरी के निगाहों से साग़र पिलाने लगे वोमुक़द्दर जगे आज…

  • गुजारा है आजकल | Gujara hai Aajkal

    गुजारा है आजकल ( Gujara hai aajkal )    चुपचाप रहोगे तो गुजारा है आजकल बर्बाद ये निज़ाम ही सारा है आजकल। हर आदमी की शख़्सियत में राज सौ छिपे कैसे बताएं कौन हमारा है आजकल। कमबख़्त दिल है ढीठ तलबग़ार उन्हीं का उनपर ही दिलो जान से हारा है आजकल। मशहूर हैं जनाब जमाने…

  • आँखों आँखों में दास्तान हुई | Vinay Sagar Poetry

    आँखों आँखों में दास्तान हुई ( Aankhon aankhon mein dastan hui ) आँखों आँखों में दास्तान हुई यह ख़मोशी भी इक ज़बान हुई इक नज़र ही तो उसको देखा था इस कदर क्यों वो बदगुमान हुई कैसा जादू था उसकी बातों में एक पल में ही मेरी जान हुई इस करिश्मे पे दिल भी हैरां…

  • साये चले | Ghazal Saaye Chale

    साये चले ( Saaye Chale ) ऐसे ऐसे अंधेरे कि साये चले पाँव डर डर के हम भी बढ़ाये चले जश्न तेरी ख़ुशी का मनाये चले अश्क पलकों में अपनी छुपाये चले अपनी हर इक ख़ुशी का गला घोंटा कर तेरी महफ़िल को रंगीं बनाये चले रात चमकी थी कुछ देर नन्ही किरण हम उसी…

  • यहाँ संहार राखी का | Ghazal Sanhar Rakhi ka

    यहाँ संहार राखी का ( Sanhar Rakhi ka ) मनाएँ हम यहाँ कैसे बता त्यौहार राखी का । नहीं बहनें हिफ़ाज़त में यहाँ बाज़ार राखी का ।। १ मिटा दो पर्व राखी का कहाँ अब मान होता है । जहाँ बहनें गई लूटी वहाँ त्यौहार राखी का ।। २ सभी की हैं यहाँ बहनें कलाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *