Ghazal Jinhen Zindagi

जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे | Ghazal Jinhen Zindagi

जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे

( Jinhen zindagi hum banane lage the )

 

वो ख्वाबों की दुनिया सजाने लगे थे
हमें देखने आने जाने लगे थे ।।

छुपाने पड़े थे हमें भी तो आँसूँ ।
सनम दूर हमसे जो जाने लगे थे ।।

नज़र जब कभी इत्तफाकन मिली तो
उन्हें देख कर मुस्कराने लगे थे ।।

यहाँ चाँद सबको कहाँ मिल सका है ।
चरागों से जीवन बिताने लगे थे ।।

कभी चैन हमको न आया किसी पल ।
सभी अपना दुखड़ा सुनाने लगे थे ।।

अभी भी तरसती है आँखें उन्ही को ।
जिन्हें दिल में अपने बसाने लगे थे ।।

हुए दूर हमसे वही आज फिर से ।
जिन्हें ज़िन्दगी हम बनाने लगे थे ।।

Mahendra Singh Prakhar

महेन्द्र सिंह प्रखर

यह भी पढ़ें :-

वही खत वही दीवानगी चाहिए

Similar Posts

  • ऐसी कोई सरकार आ जाये | Aisi Koi Sarkar

    ऐसी कोई सरकार आ जाये हमारे मुल्क में ऐसी कोई सरकार आ जाये सभी के हाथ में अच्छा सा कारोबार आ जाये खुली सड़को पे पीते हैं शराबी बोतलें लेकर इलाक़े का भला ऐसे में थानेदार आ जाये वबा की मार से हर रोज़ ही इंसान मरते हैं करोना की दवा इस बार तो दमदार…

  • रहते हैं ज़मीरों को | Ghazal Rahte Hain

    रहते हैं ज़मीरों को ( Rahte Hain Zameeron ko )  रहते हैं ज़मीरों को यहाँ बेचने वाले दुश्मन ने यही सोच के कुछ जाल हैं डाले बेटे ही जहाँ माँ का गला नोच रहे हों उस घर की मुसीबत को तो भगवान ही टाले दुश्मन है इसी बात पे हैरान अभी तक हम से कभी…

  • यह ज़िन्दगी | Ghazal Zindagi

    “यह ज़िन्दगी” ( Yah zindagi )   भटक कर ना जाने कहीं दमी रह गई चलकर भी यह ज़िन्दगी थमी रह गई। कहा तो बहुत मगर सुना नहीं गया जाने शब्दों में मेरे कहाँ कमी रह गई। उसकी ख्वाहिशों की बात करते सब मेरे जज्बातों में तो बस नमी रह गई। जहाँ चलते रहे बेबाक…

  • सुना दी हमने | Suna di Hamne

    सुना दी हमने ( Suna di Hamne ) शम्अ उल्फ़त की जला दी हमनेपर सज़ा दिल को सुना दी हमने राह हमदम की सजा दी हमनेउनकी दुनिया ही बसा दी हमने रोशनी की थी जिन्होंने शब भरउन चरागों को दुआ दी हमने बन गया ग़ैर ज़माना लेकिनयार की यारी निभा दी हमने दौर-ए-हिज़्रा में भी…

  • महेन्द्र सिंह प्रखर की ग़ज़लें | Ghazals of Mahendra Singh Prakhar

    क्या-क्या सोचा था वो और क्या हो गये क्या-क्या सोचा था वो और क्या हो गयेआज अपने ही मुझसे खफ़ा हो गये प्राण तन से हमारे जुदा हो गयेडॉक्टर जी जहाँ के खुदा हो गये देखकर रंग जिनका फिदा हम हुएयार वो हमसे क्यों बेवफ़ा हो गये आज पढ़कर ग़ज़ल हम भी गुरुदेव कीशेर दर…

  • अबसे | Abse

    अबसे ( Abse ) अबसे मैं नही सताऊं गा तुझ कोतुझ से प्यार सिखाऊंगा खुद को सास रूकसी गई जबसे सोचा थाअब उनसे दूर लेजाऊंगा खुद को हिचकीयो ने आना बंद कर दिया हैपर में कभी ना भुलाऊगा तुझको एक आरजू है मेरी तू वापस आएफिर मैं दिल मे बसाउगा तुझ को आज जो मुझे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *