कहेगा कौन | Ghazal Kahega Kaun

कहेगा कौन

( Kahega Kaun )

ग़ज़ल में क़ाफ़िया उम्दा न शेरों में रवानी है
कहेगा कौन तेरी शायरी ये ख़ानदानी है

रखी है बाँध के सिर पे वही पगड़ी पुरानी है
कहें क्या आपसे ये तो बुज़ुर्गों की निशानी है

गया बचपन सुहाना आई है रंगी जवानी ये
न जादू की छड़ी कोई न परियों की कहानी है

न दिन में चैन ही मिलता न आती नींद रातों को
बड़ी है फ़िक्र वालिद को हुई बेटी सयानी है

गए जब से फ़िराक़-ओ-मीर इस दुनिया-ए-फानी से
सुख़न में पहले सी रौनक़ न ग़ज़लों में बयानी है

बिना उसकी रज़ा के शाख़ का पत्ता नहीं हिलता
ज़मीं में देखिए हर सू ख़ुदा की हुक्मरानी है

सुख़न की हर गली में चर्चा है मीना तुम्हारा पर
मियाँ ग़ालिब की ग़ज़लों का नहीं कोई भी सानी है

Meena Bhatta

कवियत्री: मीना भट्ट सि‌द्धार्थ

( जबलपुर )

यह भी पढ़ें:-

चाहने वाले कितने | Ghazal Chahane Wale

Similar Posts

  • हर घड़ी इस साल की

    हर घड़ी इस साल की हो मुबारकबाद सबको हर घड़ी इस साल कीसाल भर रौनक़ रहे घर घर में इस्तकबाल की कीजिएगा सब दुआएं उम्र भर फूले फलेंदिल को छू पाये नहीं कोई हवा जंजाल की गुज़रे ऐ मौसम बहाराँ तू चमन में इस तरहख़ूबसूरत ज़िन्दगी हो हर शजर हर डाल की दूध माखन और…

  • हम में खोकर रहो तो हम जाने | Ham Jane

    हम में खोकर रहो तो हम जाने ( Ham mein khokar raho to ham jane )   ऐसी होकर रहो तो हम जाने हम में खोकर रहो तो हम जाने साथ देने का है इरादा गर खाके ठोकर रहो तो हम जाने मन की कोई कहाँ है कर पाता करना जो कर रहो तो हम…

  • तेरा इक दिवाना हूँ

    तेरा इक दिवाना हूँ तेरा इक दिवाना हूँ क़ाफ़िर नहीं हूँअसल में जो मैं हूँ वो जाहिर नहीं हूँ जुबाँ हूँ अदा-ए-फिजा हूँ फ़ना हूँयक़ीनन मैं जो हूँ क्यों आखिर नहीं हूँ जहाँ तक तिरा साथ मुझको चलूँगायुँ कुछ वक्त का मैं मुसाफ़िर नहीं हूँ लिखूँगा मैं लिखता नया ही रहूँगाथकूँ राह में ऐसा शाइर…

  • अपनी आँखों में आसूँ खुशी के

    अपनी आँखों में आसूँ खुशी के अपनी आँखों में आसूँ खुशी केस्वप्न सच हो गये ज़िन्दगी के उनके आते ही आयीं बहारेंलौट आये हैं दिन आशिकी के कुछ तो मजबूरियां होगीं उनकीपास जाते न यूँ वो किसी के बात क्या है जो तू डर रहा हैतूने देखे हैं दिन बेबसी के जिन बहारों का मौसम…

  • अजब दोस्ती के गजब चर्चे

    अजब दोस्ती के गजब चर्चे मुकद्दर से मिली छाह दोस्ती की lजिंदगी से बुलंद राह दोस्ती की ll मौत से भी छीन कर लाएँगे lदोस्त की दोस्ती सभ में जगाएँगे ll वफ़ा और दोस्ती का कोई मोल नहीं lजब पता चला तो ओ मेरे पास नहीं ll फिर से खड़ी हुई दुनिया मेरी lपहला दर्पण…

  • मस्तियों में जी मैंने

    मस्तियों में जी मैंने शराबे – शौक़ निगाहों से उसकी पी मैंनेतमाम उम्र बड़ी मस्तियों में जी मैंने हज़ारों किस्म की चीज़ों से घर सजाया थातुम्हारे शौक़ में रख्खी नहीं कमी मैंने जुनून ऐसा चढ़ा था किसी को पाने कालगाई दाँव पे हर बार ज़िन्दगी मैंने हज़ारों ग़म थे खड़े ज़िन्दगी की गलियों मेंहरेक मोड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *