गुडडू के नाम पत्र

गुडडू के नाम पत्र

गुडडू के नाम पत्र

मेरा और तुम्हारा साथ करीब 2 वर्ष पुराना है। मुझे याद है जब तुम पहली रात को मुझे मिली थी। तुम पहली नजर में ही मुझे पसंद आ गयी थी। यद्यपि तुम संवेदनशील और आत्मनिर्भर हो; नवम्बर तो तुम झेल जाती हो परंतु दिसम्बर की हाड़ कंपा देने वाली ठंड में तुम भी हाथ खड़े कर देती हो।

तब मुझे मजबूरन तुम्हारी छोटी बहन पिंकू को साथ लाना पड़ता है।तुम दोनों साथ मे आकर ठिठुरन भरी सर्दियों में मेरा कवच बनती हो, मुझे गर्माहट देती हो और मुझे इस लायक बनाती हो कि अगली सुबह मैं फिर से राइटिंग टेबल के सामने कापी-पेन थाम बैठ सकूं।गुड्डू!!

पिछले वर्ष तुम्हारे कपड़े मुझे बदलवाने पड़े थे वह टेरीकॉट नामक एक प्लास्टिक परिवार से बने थे जो रात भर गर्म ही नही होते थे।गुडडू!! इसका सीधा असर मुझ पर पड़ता था, मैं रात भर ठिठुरता था।

मैंने काफी दिनों तक इसकी अनदेखी की लेकिन पिछले साल के निर्दयी दिसंबर ने मुझे तुम्हारे कपड़े बदलने पर मजबूर कर दिया।तुमसे बिना पूछे मैंने तुम्हारे कपड़े खुद की सुरक्षा के लिए बदल दिए।

कितना स्वार्थी हूँ मैं है न!! लेकिन क्या करता यदि न बदलता तो हाड़ कंपा देने वाला वह दिसम्बर मुझे लील जाता।मुझे विश्वास है कि तुम्हे बुरा नही लगा होगा। अब तुम्हारे नए वस्त्र सूती और अधिक गर्माहट भरे हैं।

गुडडू!! एक बात पूछूं बुरा तो नही मानोगी? पिंकू को साथ मे ले आने से तुम्हे बुरा तो नही लगा? तुम्हे मेरी कसम है सच-सच बताना। मैं बिल्कुल भी बुरा नही मानूंगा। मैं जानता हूँ तुम मेरी मजबूरी समझती होगी।

गुड्डू!! मैं वादा करता हूँ कि पिंकू को तुम्हारी जगह कभी नही लेने दूंगा। वह सौत ही रहेगी।भले ही उसका इस्तेमाल मैं पूरे वर्ष करता हूँ लेकिन मेरे दिल मे तुम ही रहोगी। तुमने मुझे गर्माहट भरी रातें दी हैं।

तुम दोनों का साथ बस 2 ही महीने होता है यद्यपि वह तुमसे पतली और आकर्षक है परंतु गलन भरी सर्दियों में जो सुकून मुझे तुम्हारे साथ मिलता है वह पिंकू के साथ कभी नही मिल सकता।गुडडू!! तुम्हे पता है मैंने तुम दोनों को ओढ़ते समय तुमको अपने सबसे करीब रखा है। तुम मेरी पारो हो जबकि पिंकू चंद्रमुखी।

गुडडू!! चंद्रमुखी चाहे जितनी आकर्षक हो पारो की जगह कभी नही ले सकती।

अच्छा गुडडू!!अब बस करता हूँ,पत्र लम्बा हो गया।बाकी बातें रात को करूंगा।

Love you Guddu!!!

सिर्फ तुम्हारा……

 

#गुड्डू=बड़ी रजाई

#पिंकू=छोटी,गुलाबी रजाई

?

यह भी पढ़ें : 

क्या रावण मर गया है ?

Similar Posts

  • प्रियवर

    प्रियवर   मेरे तन मन प्रान महान प्रियवर। प्रात:सांध्य विहान सुजान प्रियवर।।   इस असत रत सृष्टि में तुम सत्य हो, नित नवीन अनवरत पर प्राच्य हो, मेरे अंतस में तुम्हारा भान प्रियवर।।प्रात:०   ललित वीणा तार तुमसे है सुझंकृत, ये षोडस श्रृंगार तुमसे है अलंकृत, प्रेयसी का मान स्वाभिमान प्रियवर।।प्रात:०   प्रणयिका बन चरण…

  • आपस में करेंगे सहकार

    आपस में करेंगे सहकार ***** आपस में करेंगे सहकार, यूं न बैठेंगे थक-हार। कमियों पर करेंगे विमर्श, खोजेंगे सर्वोत्तम निष्कर्ष। मिलजुल सब करेंगे संघर्ष, चेहरे पर होगा हर्ष ही हर्ष। देखते हैं परिस्थितियां कब तक नहीं बदलतीं? कब तक खुशियों की फुलझरिया नहीं खिलती? आंखों से आंखें,गले से गले नहीं मिलती? यकीं है शीघ्र ही…

  • ट्वीटर की धृष्टता

    ट्वीटर की धृष्टता ***** ट्वीटर वालों ने हमारे देश की आजादी, संप्रभुता, उदारता से खिलवाड़ किया है धृष्टता की है,मूर्खता की है इतना ही नहीं तकनीकी खामी बता- आरोपों से बचने की कोशिश की है। हमारी संप्रभुता से खिलवाड़ किया है, जम्मू एवं कश्मीर को- चीन में दिखाने का दुस्साहस किया है; लद्दाख को- जम्मू-कश्मीर…

  • ढूंढ़ता क्या है तू दिल के पत्थरों में

    ढूंढ़ता क्या है तू दिल के पत्थरों में      ढूंढ़ता क्या है तू दिल के पत्थरों में ! प्यार नहीं है इन ज़रा भी जाहिलों में     नफ़रतों की सिर्फ़ होती बातें है है नहीं उल्फ़त ज़रा भी इन घरों में     झूठ आयेगा नज़र हर साफ़ तुझको देख हर चेहरा ज़रा…

  • साक्ष्य | Hindi Vyang

    साक्ष्य ( Sakshya : Hindi Vyang ) महाराज दुष्यंत के युग में वही विधायिका थे, वही कार्यपालिका थे एवं वही न्यायपालिका थे। इस व्यवस्था के कई लाभ थे। अपराधो को अधिवक्ता नियुक्त नहीं करना पड़ता था।, प्रकरण पीड़ियों नहीं चलता था। व्यवस्था ही एक पीढ़ी की थी तो प्रकरण पीढ़ियों कैसे चलता? और मानवीय न्यायालय…

  • ग़म से जीना सदा मुहाल रहा

    ग़म से जीना सदा मुहाल रहा   ग़म  से जीना  सदा मुहाल  रहा।। फिर  भी  जीते  रहे कमाल रहा।।   क्यूं  दबे  हम ग़मों  के  बोझ तले। जिंदगी  भर   यही  मलाल  रहा।।   पास  रह   के  भी  दूर  -दूर   रहे। दूरियां   क्यूं  बढी   सवाल  रहा।।   याद   आती   रही   दुखाने  दिल। दिल  यूं  होता  सदा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *