Guru Gobind Singh Ji

गुरु गोविंद सिंह जी | Guru Gobind Singh Ji 

गुरु गोविंद सिंह जी

खालसा पंथ की स्थापना करने वाले,
महान योद्धा, चिंतक देश के रखवाले।
पौष शुक्ल पक्ष सप्तमी संवत् 1723 ,
धरा की रक्षा के लिए अवतरित होने वाले।।

अन्याय,अपराध के खिलाफ लड़ने वाले,
युद्ध में मुगलों के छक्के छुड़ाने वाले।
धर्म की रक्षा के लिए सरबंसदानी बने,
कलगीधर,दशमेश की उपाधि पाने वाले।।

पिता गुरु तेग बहादुर माता गुजरी नाम,
देश की रक्षा करना मर्यादा में रखना काम।
चक्क नानकी पहाड़ी पर आकर बसे थे,
वर्ण,रंग,जाति,धर्म मिटाना था इनका धाम।।

बादशाहत खत्म देखकर नवाब बहुत घबराए,
नवाब वाजित खां ने दो पठान पीछे लगाएं।
7 अक्टूबर 1708 को नांदेड़ में गुरु जी को,
नवाब वाजित खां ने था धोखे से मरवाए।।

प्रभात सनातनी “राज” गोंडवी
गोंडा,उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • हमारी बेवकूफियां | Kavita

    हमारी बेवकूफियां ( Hamari Bewakoofiyaan )   सचमुच कितने मूर्ख हैं हम बन बेवकूफ हंसते हैं हम झांसा में झट आ जाते हैं नुकसान खुद का ही पहुंचाते हैं सर्वनाश देख पछताते हैं पहले आगाह करने वाले का ही मज़ाक हम उड़ाते हैं न जाने क्या क्या नाम उन्हें दे आते हैं शर्मिंदा हो आंख…

  • सीता स्वयंवर | Kavita sita swayamvar

    सीता स्वयंवर ( Sita swayamvar )   सीता स्वयंवर रचा जनक ने धनुष यज्ञ करवाया। भव्य पावन था अनुष्ठान महारथियों को बुलवाया‌   दूर-दूर के राजा आए अब भाग्य आजमाने सभी। बली महाबली हर कोई बाणासुर आए रावण तभी।   विश्वामित्र महामुनि ज्ञानी पधारे जनक पुरी धाम। गुरु संग हर्षित होकर तब आए लक्ष्मण श्रीराम।…

  • मेरी पूर्णता | Meri Purnata

    मेरी पूर्णता ( Meri purnata )   यथार्थ के धरातल पर ही रहना पसंद है मुझे जो जमीन मेरी और मेरे लिए है उससे अलग की चाहत नहीं रखता क्यों रहूँ उस भीड़ के संग जहां सब कुछ होते हुए भी और भी पा लेने की भूख से सभी त्रस्त हों वहां कोई संतुष्ट हो…

  • लहर | Lahar par Kavita

    लहर ( Lahar )   भक्ति भाव भर मन उमंग, उठती है इक दिव्य तरंग।   मन प्रकाशित होता ऐसे, झूमता ज्यों मस्त मलंग।     भाव उमंग जब लहर उठे, झड़ी शब्दों की फुलझड़ी।   झुका  गगन  धरती पर यूॅ॑, क्षितिज में खनकी हो हॅंसी।     लहराती हुई नदियाॅ॑ चली, मधुर मिलन को…

  • व्रीड़ा | Kavita Vrida

    व्रीड़ा (  Vrida ) खोया स्वत्व दिवा ने अपना, अंतरतम पीड़ा जागी l घूँघट नैन समाए तब ही, धड़कन में व्रीड़ा जागी ll अधर कपोल अबीर भरे से, सस्मित हास लुटाती सी, सतरंगी सी चूनर ओढ़े, द्वन्द विरोध मिटाती सी, थाम हाथ साजन के कर में सकुचाती अलबेली सी, ठिठक सिहर जब पाँव बढ़ा तो,…

  • हर हाल में मुस्कुराया करें | Har Haal Mein

    हर हाल में मुस्कुराया करें हर हाल में,मुस्कुराया करें ।दुखों को, भूल जाया करें।व्यर्थ के, तनावों में ।जीवन को ना बिताया करें ।जीवन मिलता है, बस एक बार ।इसको ऐसे ना गंवाया करें ।खुशीयों का, लें आनन्द ।रंजों को , भूल जाया करें ।ईश्वर से, जो मिला है ।उस सुख को ही चलो भोगें ।अपनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *