Satya par Kavita

सत्य गुमराह नहीं होता | Satya par Kavita

सत्य गुमराह नहीं होता

( Satya gumrah nahi hota )

 

सांच को आंच नहीं होती सत्य गुमराह नहीं होता।
सच्चाई छुपती नहीं कभी सच बेपरवाह नहीं होता।

श्रद्धा प्रेम विश्वास सत्य के आगे पीछे रहते सारे।
सच्चाई की डगर सुहानी दमकते भाग्य सितारे।

सत्य परेशान हो सकता सत्य संघर्ष कर सकता।
सत्य की जीत होती है सत्य संग्राम लड़ सकता।

सत्य की खोज में निकले वो गौतम बुद्ध कहलाए।
सत्य का प्रचार करने विवेकानंद विदेश तक धाए।

साधु संतों की श्रद्धा है ऋषि-मुनियों का विश्वास।
परम सत्ता सृष्टि की परमेश्वर का घट घट वास।

मृत्यु सार्वभौम सत्य है पंचतत्वों का पुतला जान।
नाशवान सब यहां खुद को अजर अमर ना मान।

सत्य को जान लो थोड़ा सत्य को समझो रे इंसान।
चंद सांसों की माया है करें किस बात का गुमान।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

चैत्र नवरात्र भक्ति धारा | Kushmanda Mata par Kavita

Similar Posts

  • घर का बटवारा | Kavita ghar ka batwara

    घर का बटवारा ( Ghar ka batwara )   घर की चौखट दीवारें भी कांप उठी थी आज जाने किसकी नजर लगी बरस पड़ी थी गाज   घर के बंटवारे को लेकर अब बैठ गए सब भाई बाबूजी की पेंशन पर भी हिसाब जोडै पाई पाई   सारा आंगन थर्राया बहना का भी दिल भर…

  • हे आर्य पुत्र | Kavita He Arya Putra

    हे आर्य पुत्र ( He Arya Putra ) हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला दर्श पथ कंटक बाधा , किंचित नहीं घबराना । थोड़ा चिंतन मनन कर, मूल कारण पत्ता लगाना । फिर लगा दुगुनी ताकत, दिखा मनुज जलजला । हे आर्य पुत्र, तूफानों में दीप जला ।। बुलंद हौसलों संग होती, हर मंजिल…

  • बाबा रामदेव अवतारी | Avatari Baba Ramdev

    बाबा रामदेव अवतारी ( Baba Ramdev Avatari )    राजा अजमाल जी के घर-द्वार, द्वारिका-धीश ने लिया अवतार। बड़े बीरमदेव और छोटे रामदेव, लीला दिखाएं हो घोड़े असवार।। सन १४४२ भादवेसुदी दूज को, बनकर आए वे मैणादे के लाल। बचपन से दिखाएं लीला अपार, जैसे आयो फिर से नन्दगोपाल।। खुशियां मनावे गावे मंगलाचार, पोखरण के…

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

  • सांप तुम सभ्य कब हुए

    सांप तुम सभ्य कब हुए   सांप तुम सभ्य कब हुए तुम विश्वास दिलाते हो मेरी विष थैली में अब भरा हुआ है अमृत दंश करना छोड़ दिया है मैंने लोग गाते हैं जीवन-गीत सांप तुम पर भला कभी भरोसा किया जा सकता है बेफिक्र जीया जा सकता है नहीं बिल्कुल नहीं हंसुआ टेंढ़ का…

  • मेरी प्यारी हिन्दी

    मेरी प्यारी हिन्दी हिंदी भाषा का गुणगान कैसे करूं,हिंदी भाषा का बखान कैसे करूं।अपरिभाषित है मेरी हिंदी भाषा,परिभाषा ही नहीं परिभाषित कैसे करूं।। सबको मान व सम्मान हिंदी देती है,अपना नया रूप एक छोटी सी बिंदी देती है।हलन्त, पदेन, रेफ का महत्व होता है,गद्य पद्य के रूप नए-नए शब्द गढ़ देती है।। हिंदी अपनी सीमा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *