उबारो गणपति | Ubaro Ganpati

उबारो गणपति

( Ubaro Ganpati )

हे गणपति बप्पा!गणनायक।
विघ्नहर्ता सिद्धि विनायक।।
हम तो हैं भक्त प्रभु नादान।
आए हैं शरण दयालु जान।।
रखिए प्रभु हमारा भी मान।
दीजिए हमारी ओर ध्यान।।
हमको निहारिए सुखदायक।
हे गणपति बप्पा!गणनायक ।।

भटक रहे जग की माया में ।
मैल चढ़ रहा इस काया में ।।
अंधकारमय है जीवन पथ।
आप ही हांकिए जीवन रथ।।
शिव जी के हैं सुत वरदायक।
हे गणपति बप्पा!गणनायक।।

विपदाओं की लगी है झड़ी।
चहुं ओर खाई बड़ी-बड़ी।।
सूझता नहीं प्रभु मुझको कुछ।
उम्मीद ज्योति जाए न बूझ।।
गौरी लाला बनो सहायक।
हे गणपति बप्पा!गणनायक।।

शरण गहे की लज्जा रखते।
दुष्ट दुष्टता का मजा चखते।।
प्रथम पूजा के हैं अधिकारी।
जाए हम तो प्रभु पर वारी।।
प्रकाशित कीजै प्रकाश दायक।
हे गणपति बप्पा!गणनायक।।

Suma Mandal

रचयिता – श्रीमती सुमा मण्डल
वार्ड क्रमांक 14 पी व्ही 116
नगर पंचायत पखांजूर
जिला कांकेर छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें :-

सीता कहे दर्द | Kavita Sita Kahe Dard

Similar Posts

  • प्रभु तुम आए | Prabhu tum Aaye

    प्रभु तुम आए ( Prabhu tum aaye )    प्रभु तुम आए , दीन हीन बनकर , हमारे द्वार, मैंने तुझे दुत्कारा , जलील किया, तुम कुछ ना बोले , मेरी सारी नादानियों को, सहते रहे, फिर लौट गये। मैं मंदिरों में , तुझे ढूंढता रहा, परंतु मंदिर के बाहर, कोढी का रूप रखकर ,…

  • आओ हम सब मतदान करें

    मतदान करें आओ हम सब मतदान करें नव भारत का निर्माण करें दो ऐसा मत सेना का मान बढ़े था विश्व गुरु हमारा भारत देश फिर से वही गौरवमय इतिहास बनें ना बटें आपस में पाखंड के नाम पर आदेश और सर्वधर्म की रक्षा करें आओ हम सब मतदान करें नवभारत का निर्माण करें अब…

  • सरोज कौशिक की कविताएं | Saroj Koshik Poetry

    क्या तुमने क्या तुमने झरना देखा है? देखी है उसकी यात्रा? तुम्हें तो सिर्फ अपने सुख से मतलब है। बताती हूं उसकी यात्रा का दुख। तुम्हारी तरह मैंने भी चाहा था मेरा जीवन झरने सा बहता रहे,हर,हर। लेकिन, जब चुल्लू में उसका जल भरा तो रंग मिला लाल रक्त रंजित सा। एक घायल चेहरा कहता…

  • Hindi Kavita On Women -नारी

    नारी ( Nari Kavita )   नर से धीर है नारी … घर में दबी बेचारी , कभी बेटी कभी बहू बने , कभी सास बन खूब तने, एक ही जीवन कितने रूप , धन्य भाग्य तुम्हारी नर से धीर है नारी… कभी यह घर अपना , कभी वह घर अपना जिस घर जाए वहीं…

  • श्री रामवतार जी | Shri Ramvatar Ji

    श्री रामवतार जी ( Shri Ramvatar Ji )   श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ************* स्नेहिल व्यक्तित्व प्रेरक कृतित्व , शोभना शिक्षा विभाग राजस्थान । परम शिक्षक पद सेवा स्तुति, सरित प्रवाह स्काउटिंग प्रज्ञान । कर्तव्य निष्ठ अनूप नैतिक छवि, शिक्षण अधिगम नव अध्याय । श्री रामवतार जी,प्रेरणा पुंज आदर्श शिक्षक पर्याय ।।…

  • बच्चों का बचपन | Bacchon ka Bachpan

    बच्चों का बचपन ( Bacchon ka bachpan ) ( 2 ) किस ओर जा रहे हैं बच्चे धकेल रहे हैं अंधविश्वास और अंधभक्ति की तरफ क्यों छिन रहे हो उनका बचपन क्यों काट रहे हो उनके पंख उड़ने दो हिंसकवादी ना बनाओं धर्म का प्रचार ना करवाओ बच्चों में नफ़रत ना भरो अभी वो खाली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *