Guru Mahima

गुरु की महिमा

गुरु की महिमा

गुरु की महिमा सबसे न्यारी
गुरु ज्ञान की खान है।
राह दिखाते हैं सबको ही
मिल जाते भगवान है।।

बीच भंवर में डूब ही जाता
गुरु की बात न मानी,
अमृत – रस बरसाने वाली
है सदगुरु की वाणी।
गुरु के चरणों में ही रहकर
मिल जाता सम्मान है।
गुरु की महिमा…..।।

पुष्प चढ़ाऍं – शीश झुकाऍं
करें वंदना मिलकर सारे,
खुशियों की सौगात मिलेगी
गुरु होंगे जब बीच हमारे।
मिल जाए आशीष गुरु का
हम बालक नादान हैं।
गुरु की महिमा…..।।

भव सागर से पार लगा दो
नैय्या आज हमारी,
विपदा आन पड़ी है देखो
गुरुवर हम पर भारी।
सर्वोपरि है गुरु की सेवा
जग में गुरु महान है।
गुरु की महिमा…..।।

अज्ञानी – पापी हैं हम तो
सबको राह दिखा दो,
अंधकार में भटक रहे हैं
सोए भाग जगा दो।
काम,क्रोध,मद,लोभ में डूबा
सारा आज जहान है।
गुरु की महिमा…..।।

B.S. Singh Chauhan

डॉ. भेरूसिंह चौहान “तरंग”
४रोहिदास मार्ग , झाबुआ
जिला – झाबुआ (म. प्र.)
पिन : ४५७६६१
मो.नंबर : ७७७३८६९८५८

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • वक़्त का पहिया | Waqt ka Pahiya

    वक़्त का पहिया ( Waqt ka pahiya )   वक्त का पहिया कभी न रूकता ये चलता ही रहता, सर्दी-गर्मी ऑंधी तूफ़ान यह बारिश में नहीं थकता। मेहनत करनें वालों को सदा मिलती यही सफ़लता, जिसमें है ये चार गुण वह हर दिल पर राज करता।। सबको आदर देता हो व विनम्रतापूर्वक बात करता, माफ़ी…

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

  • देखते देखते सब बदल जाएगा | Dekhte Dekhte

    देखते देखते सब बदल जाएगा  ( Dekhte dekhte sab badal jayega )    आज का हर समय कल कहलाएगा देखते देखते सब बदल जाएगा। कभी वक्त तो कभी हालात जिंदगी में ना फिर ये कल आयेगा। ना तू डर हो निडर चल कदम दो कदम ले तजुर्बा सभी से ना ये पल आएगा। जीवन डगर…

  • साथ रहो जब तुम | Saath Raho Jab Tum

    साथ रहो जब तुम ( Saath raho jab tum )   तुम साथ रहते हो तो दुनिया हरी भरी सी लगती हैं। हां साथ रहो जब तुम यह वादी खिली खिली सी दिखती हैं। साथ रहो जब तुम हर पल खुशी बरसती हैं। हां साथ रहो जब तुम पेड़, पौधे ,पत्तियां, भी महकी महकी सी…

  • मन की दीवार | Man ki Deewar

    मन की दीवार ( Man ki deewar )   मर सी जाती हैं भावनाएं दिन रात की नित तकरार से हो जाता है खत्म सा सफर शुरू करते हैं जिसे प्यार से कभी शक की खड़ी दीवार कभी बदलते विचारों की भिन्नता कभी किसी का बढ़ता प्रभाव उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता कभी…

  • सुुुनो | Poem suno

    सुुुनो ( Suno )   सुुुनो… वो बात जो थी तब नहीं है अब जब आँखों में छिपी उदासियाँ पढ़ लेते थे लबों पर बिछीं खामोशियाँ सुन लेतेे थे ….तुम फुर्सतों में भी अब वो बात नहीं वो तड़प, वो ललक नहीं है  मसरूफियात में भी हमारी याद से लरज़ जाते थे जब…..तुम सुनो… तब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *