Dekhte Dekhte

देखते देखते सब बदल जाएगा | Dekhte Dekhte

देखते देखते सब बदल जाएगा 

( Dekhte dekhte sab badal jayega ) 

 

आज का
हर समय
कल कहलाएगा
देखते देखते
सब
बदल जाएगा।
कभी वक्त तो
कभी हालात
जिंदगी में ना
फिर ये
कल आयेगा।
ना तू डर
हो निडर
चल कदम
दो कदम
सभी से
ना ये पल आएगा।
जीवन
डगर है
बड़ा
टेढ़ा -मेढ़ा,
कब मुड़ना
पड़ेगा
कब चलना है
सीधे
जैसा कर्म
वैसा फल पाएगा।
कहां कब
मिला है
पल भर में
सफलता,
चला जो
निरंतर
रुका न
कभी भी
संघर्षों से
ही हल आयेगा।
बदलना
तेरा भी
निरन्तर
है जारी
बदलने का
आयेगा
तेरा भी बारी
छोड़ सारी
दुनिया
तू भी चल जाएगा।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

कब तक लड़ोगे | Kab tak Ladoge

 

Similar Posts

  • होकर उल्लू पर सवार

    होकर उल्लू पर सवार होकर उल्लू पर सवार ,चली लक्ष्मी हर घर-द्वार। यश, धन की करने बरसात,अनिल मंद स्वर गाए मल्हार । सोने का रथ,रजत पालकी,रथ पर हुए कुबेर सवार । ऋद्धि-सिद्धि व बुद्धि प्रदाता ,संग गणेश हैं , दीप आधार। मन भावन प्रिय लगे सुरुचिकर,दीपावली, धनतेरस त्यौहार। जीवन में शुभ-लाभ है छाया ,दीप जले…

  • मेरी कहानी में तुम

    मेरी कहानी में तुम पता नहीं, मेरी कहानी में तुम थे भी या नहीं,पर हर पन्ने पर तुम्हारी परछाईं दर्ज थी। कभी कोई बात,कभी कोई लम्हा,तो कभी वो खामोशियाँ,जो अब भी तुम्हारा नाम लेती हैं। मेरी कहानी में तुमसे बिछड़ने की कसक थी,अधूरे ख्वाब थे,अधूरी बातें थीं,और वो एहसास… जिसे मैं चाहकर भी बयां नहीं…

  • हारना हमको नहीं गवारा | Kavita Harna Humko Nahi

    हारना हमको नहीं गवारा ( Harna Humko Nahi Gavara )   जोश जज्बा रखकर चलते हैं तूफानों   में   हम   पलते  हैं हिम्मत बदले विपरीत धारा हारना  नहीं  हमको  गवारा   संस्कार कुछ ऐसे पाये हैं लक्ष्य  साधने  हम आए हैं अटल इरादे मानस हमारा हारना नहीं हमको गवारा   तूफानों से भीड़ सकते हैं आंधियों …

  • विश्व बाल दिवस | Vishwa bal diwas par kavita

    विश्व बाल दिवस ( Vishwa bal diwas )    आज विश्व बाल दिवस है बच्चे बेच रहे सामान है दिल में बड़ी कसक है कहीं लगे हैं मजदूरी में कहीं लगे हैं रेत खनन में बाल श्रम अपराध भले हो पुस्तक छोड़ कुदाल लिए हैं पेट की आग को पूछो ना अरमानों को कुचल खड़े…

  • हिन्दी की बिंदी | Kavita Hindi ki Bindi

    हिन्दी की बिंदी ( Hindi ki Bindi ) अंग्रेजी के लेटर भी रहते हैं साइलेंट। हिन्दी की बिंदी भी बजा देती है बैंड। एक बिंदी भी दिखाती है इतना कमाल। शब्द के अर्थ में मचा देती है धमाल। आसमां को उतार कर धरती में ला सकती है। धरती को उठाकर आसमां में पहुंचा सकती है।…

  • आकर्षण है पाप में | Akarshan hai Pap Mein

    आकर्षण है पाप में ( Akarshan hai pap mein )   जीवन की सुख-शान्ति, दग्ध हो जाये न अनुताप में। सदा सजग होकर रहना है, आकर्षण है पाप में। कुत्सित छलनायें आती हैं, कृत्रिम रूप संवार कर। सहज नहीं स्थिर रह पाना, मन को उन्हें निहार कर। एक-एक पग का महत्व है, पथिक सशंकित रहना!…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *