रक्षाबंधन का बसंत | Raksha Bandhan ka Basant

रक्षाबंधन का बसंत 

( Raksha Bandhan ka Basant ) 

 

अब न रिस्तों का होगा अंत

रक्षा बंधन का आया है

ले लेकर खुशियों का बसंत

अब न रिस्तों का होगा अंत।

 

रंग बिरंगे उन धागों का

गुच्छ अनोखा अनुरागों का,

गांठ बांध कर प्रीति सजाकर

अरुण भाल पर तिलक लगाकर,

 

दीप जलाकर अरति फेर कर

लालित्य प्रेम फैला अनंत,

अब न रिस्तों का होगा अंत।

 

सौगात लिए मीठा मीठा

रिस्तें उत्तम प्रीति अनूठा

तीन तीन गांठों में कस कर

जनम जनम तक प्रीति बांधकर

 

समय समय हर एक मौसम में

महक गया त्योहार दिगंत,

अब न रिस्तों का होगा अंत।

 

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

जय जय जय हो हिंदुस्तान | Jay ho Hindustan

Similar Posts

  • साइकिल की सवारी | Cycle ki Sawari

    साइकिल की सवारी ( Cycle ki sawari )    स्वस्थ रहना है तो प्यारे लो साइकिल चलाओ। तंदुरुस्ती का राज अनोखा जीवन में अपनाओ। साइकिल की करें सवारी प्रदूषण ना हो भारी। हाथ पांव में जान हो सब सांसे बुलंद हो हमारी। तन हो चंगा मन पावन हो चुस्ती फुर्ती का है राज। सुबह-सुबह साइकिल…

  • तुम्हारी तरह | Tumhari Tarah

    तुम्हारी तरह ( Tumhari tarah )   यूं तो ,जी लेते हम भी बिंदास जिंदगी तुम्हारी तरह घर मे कम कुछ नही था किंतु,परिवार के साथ साथ कुछ बाहरी जिम्मेदारियां भी थी सिर्फ परिवार ही संसार नही होता हर किसी की मुलाकात हर घटना दुर्घटना हर संदेश समाचार अबतक ,कुछ न कुछ देते ही रहे…

  • मेरा गांव | Mera Gaon

    मेरा गांव ( Mera Gaon ) सबका दुलारा मेरा गांव ।सबका प्यारा मेरा गांव ।थका हारा जब भी आऊं ।मुझको सहारा देता गांव । कितने ही देखे इसने बसंत ।ना था जिनका कोई अंत ।सबकी पीड़ा छुपाए सीने में ।सब पे प्यार लुटाता मेरा गांव । पीपल बरगद पहचान है इसकी ।कुआं बावड़ी सब जान…

  • सुमन हिय के खिल गये | Geet

    सुमन हिय के खिल गये ( Suman hiye ke khil gaye )   मुस्कान लबों पर आए, सब मिल गीत गाए। खुशियों की बारिश में, हमको नहाना है। उर प्रेम भाव पले, आशाओं के दीप जगे। प्यार भरे दीप हमें, दिलों में जगाना है।   भाव उर में खिल उठे, सपने सुनहरे सजाना है। रौनक…

  • ठंड से कांप रहा | Sardi Par Kavita

    ठंड से कांप रहा ( Thand se kaanp raha )    कोई चादर से बाहर नंगे बदन आज भी है। स्वार्थ तज दो करो भला शुभ काज भी है। ठंडक से कांप रहा कोई क्या ये अंदाज भी है। ठिठुर रहा सड़क पर कोई सर्द से आज भी है। कोहरा ओस का आलम छाया शीतलहर…

  • किसानों की सुन ले सरकार!

    किसानों की सुन ले सरकार! ******* आए हैं चलकर दिल्ली तेरे द्वार, यूं न कर उनका तिरस्कार; उन्हीं की बदौलत पाते हम आहार। सर्द भरी रातों में सड़कों पर पड़े हैं, तेरी अत्याचारी जल तोप से लड़ रहे हैं। सड़कों के अवरोध हटा आगे बढ़ रहे हैं, शायद कोई इतिहास नया गढ़ रहे हैं। आखिर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *