कुछ तो बोलो | Kuch to Bolo

कुछ तो बोलो

( Kuch to bolo )

 

किसी ने कहा सनातन को खत्म करना है
हम सभी चुप रहे
किसी ने कहा राम काल्पनिक हैं
हम सभी चुप रहे
किसी ने कहा काफिरों को जीने का हक नही
हम सभी तब भी चुप रहे

आखिर क्या हो गया है तुम्हे
खून ही तुम्हारा पानी हो गया है
या…खून ही बदल गया है !
कुछ तो बोलो!?

कहते हो हम सनातनी हिंदू हैं
मानव जाति के ही केंद्र बिंदु हैं
विश्व की धरा पर हम ही सिंधु हैं

तब,इतना भी मरा स्वाभिमान कैसे
सहन होता इतना भी अपमान कैसे
इतना..बेचखाए भीतर के इंसान को कैसे
कुछ तो बोलो!?

नही सुरक्षित घूम सकें बहन बेटियां
कलुषित मन वाले सेंक रहे हैं रोटियां
लगता मानो गिद्ध नोच रहे हों बोटियां

इतनी भी मरी कैसे शाख तुम्हारी
जलकर भी सिसक रही है राख तुम्हारी
पूर्वजों की चिता मे लग रही आग तुम्हारी
कुछ तो बोलो!?
क्यों दफन हुई इतनी आग तुम्हारी
कुछ तो बोलो
कुछ तो बोलो!!!??

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

कृष्ण अवतारी | Krishna Avtari

Similar Posts

  • प्रियंका सोनकर की पांच रचनाएं | Dr. Priyanka Sonkar Poetry

    01. क्रांति ——– तुम जिस सभ्यता को संस्कृति कहते हो यही शोषण का कारखाना है तुम कहते हो इसे ही तो बचाना है मैं कहती हूं मुझे इसे ध्वस्त करना है शोषण का श भी नहीं चाहिए इस धरती पर मुझे जब जब शोषण के मुहाने पर सभ्यता की बुनियाद संस्कृति का परचम लहराती है…

  • Hindi Poetry | नयन

    नयन ( Nayan )     नयनाभिराम नयना, ना नींद है ना चैना। बेकल नयन अधीर है, काटे न कटे रैना।   मन साँवरे में लीन है,उनसे नही ये कहना। आयेगे  तो पूछूँगी  मै, बितायी कहाँ रैना।   जहाँ प्रेम है विरह भी है,राधा जहाँ है कृष्णा। फिर क्यों तडप रहा है मन,सन्तुष्ट नही तृष्णा।…

  • मोहब्बत में अंतर | Mohabbat me Antar

    मोहब्बत में अंतर ( Mohabbat me Antar ) पहले और अब में बहुत अंतर आ गया है। मिलने मिलाने का अब दौर खत्म सा हो गया है। आत्मीयता का तो मानों अब अंत सा हो रहा है। रिश्तें नाते तो अब सिर्फ टेकनालाजी से निभ रहे है।। वो भी क्या दिन थे जब चुपके चुपके…

  • कथा रिटायरमेंट की

    कथा रिटायरमेंट की ( हास्य ) .लाली जी कर घोषणा, हुई रिटायर आज।सब सुन लो खुद ही करो, अपना अपना काज।।मैं न करूँ अब काम कुछ, मलो हाथ अरु पैर।मेरे काम सभी करो, तभी मनेगी खैर।।लालू चौके में गए, पुलक पकाई खीर।छौंका राई-हींग से, लाली भईं अधीर।।लल्ला ने सोचा करें, मम्मा को इम्प्रैस।सिंथेटिक साड़ी बिछा,…

  • नया साल आया है

    नया साल आया है स्वर्णिम आभा छाई है नए सपने लाई हैउत्साह का किरण जल रहा है नवीन सपने लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर जो रीति गई वह बीत गईअब क्या पछताना उनको लेकरनया साल आया है नई खुशियां लेकर दुख की काली अधियारी थी जोवह अब बीत चुकी हैसुख की नव पुष्पित…

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Kritrim buddhimatta )  जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ वर्तमान विज्ञान प्रगति प्रयास, मनुज दिव्यता प्रतिस्थापन । यंत्रवत परिवर्तन उपमा, तीव्रता शुद्धता कार्य संपादन । लघु काल लाभ आधिक्य, सकारात्मक प्रयोग मानव हितार्थ । जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।। जॉन मैकार्थी प्रतिपादक , उन्नीस सौ छप्पन अमेरिका । स्वदेश प्रणेता राज रेड्डी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *