गुरुवर तो अनमोल है | Guruwar to Anmol Hai

गुरुवर तो अनमोल है

( Guruwar to Anmol Hai )

दूर तिमिर को जो करे, बांटे सच्चा ज्ञान।
मिट्टी को जीवित करे, गुरुवर वो भगवान।।

जब रिश्ते हैं टूटते, होते विफल विधान।
गुरुवर तब सम्बल बने, होते बड़े महान।।

नानक, गौतम, द्रोण सँग, कौटिल्या, संदीप।
अपने- अपने दौर के, मानवता के दीप।।

चाहत को पंख दे यही, स्वप्न करे साकार।
गुरुवर अपने ज्ञान से, जीवन देत निखार।।

गुरुवर तो अनमोल है, इनको कम मत तोल।
सच्ची इनकी साधना, कड़वे इनके बोल।।

गागर में सागर भरें, बिखराये मुस्कान।
सौरभ जिनको गुरु मिले, ईश्वर का वरदान।।

शिक्षा गुरुवर बांटते, जैसे तरुवर छाँव।
तभी कहे हर धाम से, पावन इनके पाँव।।

अंधियारे, अज्ञान को, करे ज्ञान से दूर।
गुरुवर जलते दीप से, शिक्षा इनका नूर।।

Dr. Satywan  Saurabh

डॉo सत्यवान सौरभ

कवि,स्वतंत्र पत्रकार एवं स्तंभकार, आकाशवाणी एवं टीवी पेनालिस्ट,
333, परी वाटिका, कौशल्या भवन, बड़वा (सिवानी) भिवानी,
हरियाणा

यह भी पढ़ें :-

ठगे गए जज्बात | Thage Gaye Jazbaat

Similar Posts

  • नारी | Poem on nari

    नारी ( Nari )   घर सुघर होता है जिससे पल्लवित है प्रकृति सारी। जन्मदात्री  होकर  अबला ही कही जाती बेचारी।। सूर्य चांद  सितारे ग्रह  नक्षत्र  सब  जन्मे हुये हैं। थे  अदृश्य  जीव  सारे  नारी  से  तन में हुये है। ब्रह्मा  विष्णु  महेश  नारी  साधना  में रत रहे हैं। जगत की अम्बा है नारी आगम…

  • यह आंखें | Aankhen Poem in Hindi

    यह आंखें ( Yah Aankhen )    यें ऑंखें कुछ-कुछ कहती है, लगता है जैसे मुॅंह बोलती है। अचूक निशाना साधे रहती है, ऐसे लगता है जैसे बुलाती है।। यें शर्माती है और घबराती है, दीवानी मद-होश कातिल है। फिर भी सबको यह प्यारी है, यही काली ऑंखें निराली है।। चाहें तुम्हारी है चाहें हमारी…

  • अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए | Annadata par kavita

    अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए ( Annadata ka dhara par maan hona chahiye ) ******** अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए, उनके हित में भी कभी कुछ काम होना चाहिए। विषम परिस्थितियों में कठिन श्रम कर अन्न उगाते हैं, स्वयं भूखे रहकर भी देश को खिलाते हैं। खाद पानी बीज के लिए…

  • दुनिया आबाद रहे | Poem Duniya Aabad Rahe

    दुनिया आबाद रहे  ( Duniya aabad rahe )    इंसानों में चरमपंथी यहाँ भी हैं वहाँ भी, फ़रिश्ते यहाँ भी हैं और वहाँ भी। जीडीपी बढ़ रही इस मुल्क की बड़ी तेजी से, हुकूमत करनेवाले यहाँ भी हैं वहाँ भी। दुनिया आबाद रहे ऐसी है हमारी सोच, ज्ञान बाँटनेवाले यहाँ भी हैं और वहाँ भी।…

  • अब रहते नहीं परिन्दे | Poem on parindey

    अब रहते नहीं परिन्दे ( Ab rahte nahi parindey )    क्यों ख़त्म कर रहे हो मेरे खुशबुओं का डेरा, अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा। सब कुछ दिया है हमने, लेना मुझे न आता, मेरी पेड़ की है दुनिया,तू क्यों मुझे रुलाता? चंदा की चाँदनी भी देखो हुई है घायल, वादी सिसक रही…

  • कागा की क़लम से | Kaga ki Kalam Se

    जाति धर्म जनता को नहीं बाटो जाति धर्म में ,मुफ़्त रेवड़ियां नहीं बांटो जाति धर्म में! चुनावों के चक्रव्यू में फंस धंस कर ,दलगत दलदल नहीं बाटो जाति धर्म में ! लोभ मोह माया छोड़ शिक्षा मुफ़्त करो ,अमीर ग़रीब नहीं बांटो जाति धर्म में! ऊंच नीच छूआ छूत भेद भव बेकार ,मानव को नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *