Aankhen Poem in Hindi

यह आंखें | Aankhen Poem in Hindi

यह आंखें

( Yah Aankhen ) 

 

यें ऑंखें कुछ-कुछ कहती है,
लगता है जैसे मुॅंह बोलती है।
अचूक निशाना साधे रहती है,
ऐसे लगता है जैसे बुलाती है।।

यें शर्माती है और घबराती है,
दीवानी मद-होश कातिल है।
फिर भी सबको यह प्यारी है,
यही काली ऑंखें निराली है।।

चाहें तुम्हारी है चाहें हमारी है,
लेकिन दुनियां यें दिखाती है।
क्या गलत एवम क्या सही है,
ऑंखें सब-कुछ समझती है।।

रोज़ नए-नए नज़ारे देखती है,
एवम पलकों में छुपा लेती है।
चाहें नीली है चाहें भूरी यह है,
यें ड्रोन जैसे कैच कर लेंती है।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पगड़ी | Pagadi par Kavita

 

 

Similar Posts

  • बता दो | Bata Do

    बता दो ( Bata Do ) पत्थर दिल तो नहीं हो तुम वह बर्फ भी नहीं हो जो पिघल जाए ताप पाकर बहती प्रवाह मय धारा भी नहीं हो जो कर दे शीतल समीर को तब क्या हो तुम क्या सिर्फ कल्पना मात्र हो मस्तिष्क की या कोई एहसास हो धड़कन की या सिर्फ सपने…

  • सोचो तो सही | Socho to Sahi

    सोचो तो सही ( Socho to Sahi ) सोचो तो सही, होगा वही । सोचेंगे जो भी , मिलेगा वही । सोचना है ज़रूरी , हर कामना होगी पूरी । छू लोगे ऊंचाई , सोच को बदलो भाई । पूरा होता है , हर सपना । बस ज़रूरी है , सपने देखना । मिलेगी अवश्य…

  • लौटेगी कुछ दिन में

    ‘लौटेगी कुछ दिन में’ आंखों में खुशी मन में कुंभ की छाया बसी थी। लौटूंगी कुछ दिन में घर की,की व्यवस्था थी। निकल पड़ी गंगा मैया का नाम लेकर, आंखों में बस चंचलता थी। कुंभ नहाने के लिए छोड़ी उसने अपनी गली बस्ती थी। क्या मालूम था उसे की कुंभ में सांसें बडी सस्ती थी।…

  • पिताजी आप कहाॅं चलें गए | Pitaji

    पिताजी आप कहाॅं चलें गए ( Pitaji aap kaha chale gaye )    अनेंक उपकार करके पिताजी आप कहाॅं चलें गए, अपनें दुःख ग़म को छुपाकर आप संग ही ले गए। निश्छल आपका प्यार हम पर बरसा कर चलें गए, हज़ारों खुशियां हमको देकर आप कहाॅं चलें गए।। जीवन के कई उतार-चढ़ाव मुझको सिखाकर गए,…

  • मौन | Kavita maun

    मौन ( Maun )   एक समय के बाद बहुत उत्पीड़न अन्तत: मौन की ओर हमें ले जाता है। और मौन? निराशा की ओर। निराशा किसी अपने से नहीं, ईश्वर के किसी निर्णय से नहीं। मात्र खुद से। अकेले रहते रहते हमारी आत्मा इतनी कुण्ठित होती जाती है, कि हमारा क्रोध, प्रतिशोध, आकाँक्षायें सब कुछ…

  • होली आई रे | Holi Aayi re

    होली आई रे  ( Holi Aayi re ) ( 2 ) होली आई…..होली आई…होली आई रे होली आई…..होली आई…होली आई रे नीले पीले लाल गुलाबी रंगों का ये त्यौहार, खुशियों उमंगों से भर देता है सबका संसार। रंग बिरंगे रंगों में सबको डुबोने होली आई रे, क्या बच्चे क्या बूढ़े सबकी बनाने टोली आई रे।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *