अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए

अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए | Annadata par kavita

अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए

( Annadata ka dhara par maan hona chahiye )

********

अन्नदाता का धरा पर मान होना चाहिए,
उनके हित में भी कभी कुछ काम होना चाहिए।
विषम परिस्थितियों में कठिन श्रम कर अन्न उगाते हैं,
स्वयं भूखे रहकर भी देश को खिलाते हैं।
खाद पानी बीज के लिए सरकार की ओर देखते हैं,
निर्लज्ज सरकारें इनकी दुर्दशा देख मुंह फेरते हैं;
ना इनके कल्याण हेतु ढंग की कोई योजना बनाते हैं।
आश्वासनों का घूंट पिलाकर नेता सभी चुनाव में इन्हें ठग जाते हैं,
फिर पांच साल इनके यहां दर्शन नहीं देने आते हैं।
ऋण जाल में फंसे अन्नदाता आत्महत्या को हैं मजबूर,
पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही यही दस्तूर।
जाने कब खत्म होगी इनकी दुश्वारियां?
कम पड़ जातीं इनकी सारी तैयारियां।
कभी मौसम दगा दे जाता-
तो कभी बाढ़ सुखाड़,
देते इनके खेतों को उजाड़।
और नहीं तो होता कभी टिड्डियों का हमला,
सुख के सपने देखने वालों का-
पल में भर देते दुखों कि गमला।
चढ़ मचान जिनके लिए दी थी जग कर पहरा,
एक झटके में दे गयीं इनको घाव गहरा।
फिर भी ये कभी हिम्मत नहीं हारते,
सदा सर्वदा जीवन से संघर्ष कर अपना जीवन हैं संवारते;
नित्य जीते मरते देश का ये पेट भरते।
सहकर चौतरफा मार करते सबका उद्धार,
खाली नहीं होने देते देश का अन्नागार।
ऐसे मेहनती महामानव का सदैव सम्मान होना चाहिए,
अन्नदाताओं का धरा पर मान होना चाहिए।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें :

शाबाश अनन्या | Anannya par kavita

 

Similar Posts

  • भाव भक्ति के मारे | Bhav Bhakti ke Mare

    भाव भक्ति के मारे  ( Bhav Bhakti ke Mare ) त्रिदेव तुम्हारी महिमा का, रस पीकर मतवारे, घूम रहें हैं गाते महिमा, गली-गली द्वारे-द्वारे, ढोलक झांझ म॔जीरा लेकर, नाचें भजन कीर्तन गाकर, भाव भक्ति के मारे, गली-गली द्वारे-द्वारे, जल नारियल बेलपत्र धतूरा, जिसके बिन अनुष्ठान अधूरा, चलें सभी सामग्री साजे, गली-गली द्वारे-द्वारे, चंद्र नाग डमरू…

  • नवरात्र

    नवरात्र (नवरात्र पर विशेष )     भूलो मत अपना नाता । माता-पिता जिसे भुला दे बालक जग में चैन कहां पाता।।   ममतामयी तुम करूणामयी तुम प्रेम तुम्हारा विख्याता। कपूत को भी गले लगाती शरण तुम्हारी जो आता ।।   रक्तबीज हो या महिषासुर सामने तेरे जो जाता। महाकाली के तेज के आगे कोई…

  • आजादी का अमृत उत्सव | Poem azadi ka amrit utsav

    आजादी का अमृत उत्सव (  Azadi ka amrit utsav )   आजादी का अमृत उत्सव, घर में चलो मनायेंगे। पापा ला दो एक तिरंगा, गीत वतन के गायेंगे।। वीर शहीदों की कुर्बानी, फिर से याद करेंगे हम भारत माँ की जय जयकार, मिलकर आज कहेंगे हम रंगोली तोरन हारों से, आँगन खूब सजायेंगे। पापा ला…

  • कोई प्रहरी | Geet Koi Prahari

    कोई प्रहरी ( Koi Prahari ) कोई प्रहरी काश लगा दे,ऐसा भी प्रतिबंध । किसी ओर से बिखर न पाये,धरती पर दुर्गंध ।। दिया हमीं ने नागफनी अरु,बबूल को अवसर क्यों बैठे हम शाँत रहे, सोचा कभी न इस पर कभी तो कारण खोजो आये,कैसे यहाँ सुगंध ।। गुलमोहर -कचनार-पकड़िया , आम -नीम-पीपल आज चलो…

  • काश!

    काश! कर्म न जाने ,धर्म न जाने फिर सोचे यही बातकाश ! ये करता ,काश! वो करताकाश ! ये होता, काश ! वो होताकाश -काश कश्मकश में उलझा है इंसान ,माया के इस चक्रव्यूह में फंसा हुआ है नादान। सत्य ना बोले ,नित्य ना होवे,फिर सोचे यही बातकाश ये सुनता ,काश वो सुनताकाश ये होता,…

  • भारत माँ के लाल उठो | Patriotic poem Hindi

    भारत माँ के लाल उठो ( Bharat maa ke laal utho )     केसरिया बाना ले निकलो राम नाम हुंकार भरो हर हर महादेव स्वर गूंजे ऐसी तुम जयकार करो   धीरे वीर पराक्रमी सब विवेकानंद कहते जागो भारत मां के लाल उठो आगे बढ़ आलस त्यागो   स्वाभिमान राणा की भूमि तलवारों का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *