Guzar Jaate Hain

गुज़र जाते हैं | Guzar Jaate Hain

गुज़र जाते हैं

( Guzar jaate hain )

 

पल रहे क़ल्ब में मलाल गुज़र जाते हैं
आते जब नव्य,विगत साल गुज़र जातें हैं ॥

रंज शिकवे शिकायतें भी कही दम भर के
जश्न के साथ बहरहाल गुज़र जातें हैं ॥

शादमानी थी रही या कि रही ये नुसरत
ताज़े वादों के संग हाल गुज़र जातें हैं ॥

दौलत-ओ-नाम से भी जो नक़ाबिल-ए-हासिल
वक्त बेमोल बेमिसाल गुज़र जातें हैं ॥

ये नया,बंद पिटारा न जाने क्या उसमे
फिक्र बेख़ौफ़ ये फिलहाल गुज़र जातें हैं ॥

जाने-आने कि मुकरियाँ,अदद उमर की भी
ये मुअम्मे भी बेसवाल गुज़र जाते हैं ॥

ना नदामत न अहद कौल न कोई करती
दिन ये तजदीद में खुशहाल गुज़र जातें हैं ॥

राज-ए-पिन्हा है वक्त कौन समझ पाया है
यूंँ ही दुनिया के प्रश्नकाल गुज़र जातें हैं ॥

रात तो रौनक-ए- महफ़िल में गुजरती ‘याशी’
दिन पे दिन पूछने में हाल गुज़र जातें हैं ॥

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,  ( गोवा )

शब्द

क़ल्ब=हृदय, दिल, मन, केंद्र
तजदीद =नवीनीकरण, नया बनाना, नवीनता
अहद = सौगंध लेना
कौल =वादा करना
राज-ए-पिन्हा =गुप्त रहस्य
शादमानी= असफलता
नुसरत = सफलता
मुकरिया= पहेलिया

यह भी पढ़ें :-

2 Line Ghazal in Hindi | देख चुका हूँ

Similar Posts

  • आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे

    आप जब बोलेंगे तो सब,बोलने लग जाएंगे आप जब बोलेंगे तो सब, बोलने लग पायेंगे ! आप चुप होंगे तो सारे, लोग चुप हो जाएंगे !! आप चल दें तो सफर, हरएक हो सकता शुरू आप ठहरेंगे तो सब के, पांव भी रुक जाएंगे !! आप अपना जर्फ दुनिया,में अगर दिखलाएंगे हादसे खुशनुमाई की ,…

  • अपनी आँखों में आसूँ खुशी के

    अपनी आँखों में आसूँ खुशी के अपनी आँखों में आसूँ खुशी केस्वप्न सच हो गये ज़िन्दगी के उनके आते ही आयीं बहारेंलौट आये हैं दिन आशिकी के कुछ तो मजबूरियां होगीं उनकीपास जाते न यूँ वो किसी के बात क्या है जो तू डर रहा हैतूने देखे हैं दिन बेबसी के जिन बहारों का मौसम…

  • चाहता हूँ | Chahta Hoon

    चाहता हूँ ( Chahta Hoon ) माँग तेरी मैं सज़ाना चाहता हूँहाँ तुझे अपना बनाना चाहता हूँ राह उल्फ़त की बनाना चाहता हूँप्यार हर दिल में बसाना चाहता हूँ आप बिन तो इस जहाँ में कुछ नही हैबात मिलकर ये बताना चाहता हूँ दो कदम जो साथ मेरे तुम चलो तोइक़ नई दुनिया दिखाना चाहता…

  • काश ऐसा कमाल हो जाए | Kaash Aisa Kamaal ho Jaye

    काश ऐसा कमाल हो जाए ( Kaash Aisa Kamaal ho Jaye ) काश ऐसा कमाल हो जाए। उससे फिर बोलचाल हो जाए। वो अगर हम ख़याल हो जाए। ज़िंदगी बेमिसाल हो जाए। देखले गर उसे नज़र भर कर। पानी-पानी हिलाल हो जाए। उसके होंठों पे लफ़्ज़े हां हो तो। ह़ल मिरा हर सवाल हो जाए।…

  • उनका किरदार | Unka Kirdar

    उनका किरदार ( Unka kirdar ) उनका किरदार है क्या उनको बताया जाये आइना अहले -सियासत को दिखाया जाये जलने वालों को ज़रा और जलाया जाये ख़ाली बोतल ही सही जश्न मनाया जाये ज़ुल्म ही ज़ुल्म किये जाता है ज़ालिम हम पर अब किसी तौर सितमगर को डराया जाये इस ग़रीबी से बहरहाल निपटने के…

  • बदले जमाने इस तरह | Badle Zamane

    बदले जमाने इस तरह ( Badle Zamane is tarah )    जब मुख़ालिफ़ कैफ़ियत बदले ज़माने इस तरह, अब लगे है लोग ताकत आज़माने इस तरह।   इस तसादुम का शबब लग्ज़िश हो या नाराज़गी कुछ मुहज़्ज़ब चल दिए उनको सताने इस तरह।   पर नहीं, यह ताकते परवाज़ ही है लाज़िमी, उड़ रहे ऊंचाइयों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *