Sabko Jana Hai

सबको जाना है | Sabko Jana Hai

सबको जाना है

( Sabko Jana Hai )

देर लगी हां लेकिन सबको जाना है ,
रफ़्ता रफ़्ता चेहरों को पहचाना है।

हर छोटी सी बात बुरी लगती उसको,
गुस्सा इतना ठीक नहीं समझाना है।

देख के कल वो मुसकाया था महफ़िल में ,
बस इसका ही बन बैठा अफ़साना है।

जब भी मिलता बात वफ़ा की करता है ,
लोग समझते वो कोई दीवाना है।

किसके हिस्से में केवल खुशियां यारों ,
कौन यहां है जो ग़म से अनजाना है।

दिल की आख़िर कब तक बात सुनी जाये
हर बेजा ख़्वाहिश पर रोक लगाना है।

रिंद हुए बदनाम बिना मतलब यारो
मैखाने में सबका आना जाना है।

मिलना उससे जो मिलने के काबिल हो
क्यों ऐरे गैरे को सर बैठाना है।

पूछ रहा वो वज़्ह हमारी दूरी की
उसकी सारी कोताही गिनवाना है

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

रफ़्ता रफ़्ता -धीरे धीरे
कोताही -कमी बेपरवाही
अफ़साना-कहानी
बेजा -अनुचित

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • ये नफ़रत की दुनिया

    ये नफ़रत की दुनिया संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया। लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया। नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया। फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।तमाशा बनी है सदाक़त की…

  • आज़मा के देख लिया | Aazma ke Dekh liya

    आज़मा के देख लिया ( Aazma ke dekh liya )    ख़ुदा बना के तुझे, सर झुका के देख लिया अना को ताक पे रख, सब भुला के देख लिया हुस्न ए मतला बड़े ख़ुलूस से उनको बुला के देख लिया हरेक नाज़ भी उनका उठा के देख लिया जुनून तोड़ चुका दम, वफा निभाने…

  • अपना लिया बेगाने को | Ghazal Apna Liya

    अपना लिया बेगाने को ( Ghazal Apna Liya Begane ko ) मैंने देखा है न बोतल को न पैमाने को शैख आते हैं मगर रोज़ ही समझाने को जाम पर जाम दिये जायेगी जब उनकी नज़र कौन जा सकता है इस हाल में मैख़ाने को निकहत-ओ-नूर में डूबी हुई पुरक़ैफ फ़िज़ा इक नया रंग सा…

  • उसे पास बुलाते क्यों हो

    उसे पास बुलाते क्यों हो टूटने है जो मरासिम वो निभाते क्यों होदूर जाता हो उसे पास बुलाते क्यों हो। वक्त माकूल नहीं हो तो बिगड़ती चीज़ेंदौर-ए-तूफाॅं में चिराग़ों को जलाते क्यों हो। तुम हमारे हो फ़कत है ये नवाज़िश हम परबस गिला ये है कि एहसान जताते क्यों हो। आइना सबको दिखाकर के गिनाकर…

  • कुछ नज़ीरों से

    कुछ नज़ीरों से ये बात आज भी साबित है कुछ नज़ीरों सेगये हैं शाह सुकूँ माँगने फ़क़ीरों से क़दम बढ़ाने से मंज़िल करीब आती हैउलझ रहा है तू क्यों हाथ की लकीरों से बहुत दिनों से है बरबाद ज़िन्दगी अपनीलड़ाई कितनी लड़ें अपने हम ज़मीरों से किया है सामना कुछ यूँ भी तंग दस्ती कालिबास…

  • दीप जले | Diwali Hindi Shayari

    दीप जले ( Deep Jale )    बरसों की रस्म पुरानी दीप जले है आयी वो रात सुहानी दीप जले है ख़ुशियों की है आज बहारें हर घर में महकी रात कि ही रानी दीप जले है चैधा वर्ष बाद लौटे है राम अयोध्या उत्सव की एक निशानी दीप जले है बचपन के दिन भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *