2 Line Ghazal in Hindi | देख चुका हूँ

देख चुका हूँ

( Dekh chuka hoon )

 

ख्वाबों से हकीकत का सफर देख चुका हूँ I
अब वक़्त का बेवक़्त कहर देख चुका हूँ II

सब आब की किस्मत में कहाँ होता समंदर I
दम तोड़ती दरिया ,वो नहर देख चुका हूँII

आब-ए-हयात दौर में विष का ये समंदर I
अँधा वकील-ए-गूंग नगर देख चुका हूँ II

बदले हुए हालात में जज्बात बेवफा I
दिल चाक किए लख़्त-ए-जिगर देख चुका हूँ II

खुशबू है नदारत, गुलों के रंग भी फीके I
बेघर हुआ मायूस भ्रमर देख चुका हूँ II

करते थे जो पड़ताल लियाक़त की हमारी
शिकस्तनी उनकी भी मगर देख चुका हूँ II

तुर्फ़ा हुए अवतार जमाने के आजकल
पॉकीज़ हथेली पे ज़हर देख चुका हूँ II

किरदार गज़ब वो , हुए बहरूपिये कायल
बदलाव पे बदलाव बशर देख चुका हूँ II

सहकर भी सितम जब रहा ख़ामोश शराफ़त
दुष्टों के हौसले का ग़दर देख चुका हूँ II

 

सुमन सिंह ‘याशी’

वास्को डा गामा,गोवा

शब्द

आब = पानी
चाक = फटा हुआ, कटा हुआ, चीरा हुआ
लियाक़त = लायक होने की अवस्था या भाव, योग्यता,
शिकस्तनी = बर्बाद होने के लायक़, नाकामयाबी
तुर्फ़ा = अनोखा, अजीब
अवतार = विशिष्ट व्यक्ति
किरदार = शख़्सियत
बशर= इंसान, आदमी, मनुष्य
आब-ए-हयात = अमृत या अमृत-जल

यह भी पढ़ें :-

बहाने कितने | Bahane Kitne

Similar Posts

  • कौन देता सहारा किसी को

    कौन देता सहारा किसी को कौन देता सहारा किसी कोलोग जीते हैं अपनी ख़ुशी को रश्क करने लगे तुझ से दुनियाइतना रंगीन कर ज़िन्दगी को इक मुसाफ़िर ने दिल में उतर करदिल से बाहर किया है सभी को मिन्नतें कर के तौबा भी कर लीछोड़िए आप अब बरहमी को झुक गये वक़्त के फ़ैसले पररोते…

  • बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है

    बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला है बड़ी उम्मीद से माँ ने हमारी पाला हैखिलाया उसने बड़े प्यार से निवाला है झुकाया शीश है हमने उसी के चरणों मेंहमारे वास्ते अब भी वही शिवाला है जहाँ जहाँ भी बिखरने की आई थी नौबतदुआ ने माँ की हमेशा मुझे सँभाला है किसी के हुस्नो-तबस्सुम का…

  • क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआ

    क्या हुआ कैसे हुआ क्या हुआ कैसे हुआ कितना हुआजो हुआ वो था नहीं सोचा हुआ फिर से रस्ते पर निकल आए हैं लोगफिर से देखा वो ही सब देखा हूआ दर्द तन्हाई अंधेरा सब तो हैंमैं अकेला तो नहीं बैठा हुआ उड़ गयी उल्फ़त किसी दीवार सेधूप में धुंधला गया लिख्खा हुआ इक रियासत…

  • दिल्लगी अच्छी नहीं है

    दिल्लगी अच्छी नहीं है यक़ीं मानो मिरे जानी नहीं हैं।ज़ियादा दिल्लगी अच्छी नहीं है। किसी पर मालो-दौलत के जबल हैं।किसी पर एक भी रत्ती नहीं है। दसों कर डाले उसको फ़ोन लेकिन।वो आने के लिए राज़ी नहीं है। ख़ुशी से सैंकड़ों मेह़रूम हैं,पर।ग़मों से कोई भी ख़ाली नहीं है। हज़ारों राज़ पोशीदा हैं इसमें।हमारी बात…

  • किसको दिल की पीर सुनाएं

    किसको दिल की पीर सुनाएं एक ख़ता की लाख सज़ाएं।किसको दिल की पीर सुनाएं। कोई नहीं इब्न-ए-मरियम सा।ज़ख़्म जिगर के किसको दिखाएं। जान ही जाते हैं जग वाले।राज़-ए-मुह़ब्बत कैसे छुपाएं। नफ़रत के सहरा में आओ।उल्फ़त के कुछ फूल खिलाएं। ख़ाली से बेगार भली है।मुफ़्त न अपना वक़्त गंवाएं। क़रिया-क़रिया पेड़ लगा कर।आबो-हवा को मस्त बनाएं।…

  • बज़्म को अब न आज़माओ तुम

    बज़्म को अब न आज़माओ तुम बज़्म को अब न आज़माओ तुमशेरों में कुछ नया सुनाओ तुम बिन तेरे हम न जी सकेंगे अबदूर नज़रों से यूँ न जाओ तुम वो भी बेटी किसी के है घर कीअब न दुल्हन कोई जलाओ तुम अम्न का दीप है जलाया जबये अदावत भी अब मिटाओ तुम हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *