Hamari Bharat Mata

हमारी भारत माता | Hamari Bharat Mata

हमारी भारत माता

( Hamari bharat mata )

 

हे भारत माता कैसे करें तुम्हारा यश गान,
विश्व धरा पर चहुं ओर है तुम्हारी कीर्ति और सम्मान।

गंगा मईया से सिंचित भूमि पर जब फसलें लहराती हैं,
देखकर इनको कृषकों के चेहरे पर खुशियां छा जाती हैं।

संस्कारों और संसाधनों से परिपूर्ण है मेरा भारत देश,
गौतम और महात्मा देते पूरे संसार को शांति का संदेश।

सीता की अमिट त्यागकथा हो या फिर मीरा की भक्ति,
ये सब दिखलाते भारत की महान नारी की शक्ति।

इंदिराजी जैसी महान नारी हो या वीरांगना झांसी की रानी,
इनकी अनुपम गाथा बड़े बड़े सूरमाओं को पीला देती है पानी।

आजाद, भगतसिंह जैसे सपूतों ने अपना खून बहाया था,
तब जाकर उन्होंने ऐ मातृभूमि तुम को मुक्त कराया था।

हिमालय के ऊंचे शिखरों पर भी हमने तिरंगा फहराया है,
कितनी बार ही देश के दुश्मनों को यहां धूल चटाया है।

कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक फैली है ये शौर्य गाथा,
भारत मां की रक्षा खातिर कितने ही सोए संगीन पे रखकर माथा।

अनेकता में एकता यहां का सबसे बड़ा कीर्तिमान,
सदियों से कई धर्मों और जातियों का है ये निवास स्थान।

होली दीवाली हो या ईद सब मिलजुलकर मनाते हैं,
विश्व पटल पर भारत के संस्कारों को सब मानते हैं।

जिस मातृभूमि के आंचल में पलकर हम सारे सुख पाते हैं,
ऐसी महान भारत माता के चरणों पर हम सब शीश नवाते हैं।।

 

रचनाकार –मुकेश कुमार सोनकर “सोनकर जी”
रायपुर, ( छत्तीसगढ़ )

यह भी पढ़ें :-

भारत के वीर जवान | Bharat ke Veer Jawan

Similar Posts

  • फूलों सी कोमल नारी | Poem nari

    फूलों सी कोमल नारी ( Phoolon se komal nari ) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की विशेष प्रस्तुति     सोनू!फूलों सी मासूम हो फूलों में सिक्त शबनम की बूंदे हो देखूँ तुम्हें जी भरके भी जी भरता नहीं बस तेरी तस्वीरों को ही देखता रहता हूँ     पूरी कायनात जैसी हो तुम तुम्हें देख खुदा…

  • Hindi Poetry On Life -पत्रकार की गिरफ्तारी पर अपनों की चुप्पी?

    पत्रकार की गिरफ्तारी पर अपनों की चुप्पी? ( Patrakar Ki Giraftari Par Apno Ki Chuppi ) ************ बोल नहीं जुटेंगे उनके बड़ा झोल है मन में उनके संरक्षण में पलने वाले मौका खोजते कब भड़ास निकालें? बारी जब विपक्ष की हो! सत्ता पक्ष आते ही, कैसे छिपा लें? कैसे दबा दें? नमक का कर्ज जल्द…

  • गीता मानस | Poem on Gita Manas

    गीता मानस ( Gita manas )    अद्भुत रचना शेष की , अलंकार रस छंद । गीता मानस को पढ़ें , दूर सभी हों द्वंद्व ।। भगवद्गीता ग्रंथ का , छंदों में अनुवाद । जीवन को रसमय करें , करे दूर अवसाद।। गीता मानस का सृजन , मानवता का पंथ । गूढ़ विषय सरलीकरण ,…

  • कस्तूरी गंध | Kavita Kasturi Gandh

    कस्तूरी गंध ( Kasturi Gandh ) तुमको क्या मालूम कि, कितना प्यार किया करती हूं। ठोकर खाकर संभल-संभल,कर सदा बढ़ा करती हूं।‌। रुसवा ना हो जाए मोहब्बत की ये, दुनियां हमारी। मिले उमर लंबी इसको ये, दुआ किया करती हूं।। आशाओं के दीप जलाएं ,हृदय अंधेरी कुटिया। बाती बन में जली प्रियतम, सदा तुम्हारी सुधियां।।…

  • सुसंस्कार | Susanskar

    सुसंस्कार ( Susanskar )    सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे शिक्षा ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्मसात कर नूतनता, पुरात्तन भाव चहकता रहे । सुसंस्कारों की सुगंधि से, जीवन उपवन महकता रहे ।। मान सम्मान मर्यादा ज्योत, अपनत्व अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • यम द्वितीय ( भैय्या दूज )

    यम द्वितीय यम द्वितीया कार्तिक मास के द्वितीया को मानते हैं,यह त्यौहार भाई-बहन के प्रेम-सौंदर्य को दर्शाते हैं।बहन अपना स्नेह भाई के प्रति अभिव्यक्ति करती हैं,ये त्योहार यम द्वितीय और भ्रातदूज कहाते हैं।। बहने अपने भाई के खुशहाली की कामना करती हैं,बहने सुबह-सुबह घर में भैयादूज का पूजन करती हैं।भाई की आयु वृद्धि व सर्व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *