हमेशा ही लुभाती है यहां सूरत कोई भोली

बहुत हमको लुभाती है यहां सूरत कोई भोली

बहुत हमको लुभाती है यहां सूरत कोई भोली

 

बहुत हमको लुभाती है यहां सूरत कोई भोली।
करे घायल सदा दिल को लगे जैसे कोई गोली।।
जिसे भी मांगना हो ग़र सदा मांगो खुदा से ही।
नहीं खाली रहेगी फिर किसी की भी कोई झोली।।
बने सब ग़ैर भी अपने बने अपने पराये से।
करे ये काम दुनिया में हमेशा ही कोई बोली।।
सुकूं मिलता नहीं जिसमें मकां किस काम का बोलो।
किसी ऊंचे महल से तो भली लगती कोई खोली।।
हज़ारों रंग दुनिया में नहीं मंज़र सुहाने सब।
कहीं पे प्रेम की गंगा कहीं खूं की कोई होली।।

✒️

 

कवि व शायर: Ⓜ मुनीश कुमार “कुमार”
(हिंदी लैक्चरर )
GSS School ढाठरथ
जींद (हरियाणा)

यह भी पढ़ें : 

मुश्किलों का न डर फिर रहेगा यहां

 

Similar Posts

  • फूल | Phool kavita

     फूल ( Phool kavita )   –> ये फूलों का संसार, ये फूलों का संसार || 1.फूलों का संसार बेहद रंगीन, सुंदर सुगंधित रहता है | फूलों के साथ जीना सीखो, हर फूल कुछ तो कहता है | लाल-गुलाबी-सफेद-जामुनी, कुछ सतरंगी होते हैं | कुछ तो होते बड़े सुनहरे, कुछ छोटे-छोटे होते हैं | –>…

  • दिल नहीं यूं ज़रा जला प्यारे | Dil shayari

    दिल नहीं यूं ज़रा जला प्यारे ( Dil nahin yoon zara jala pyare )   दिल नहीं यूं ज़रा जला प्यारे गीत कोई ग़ज़ल सुना प्यारे   प्यार का गुल कबूल कर ले तू बेवफ़ा दिल नहीं दिखा प्यारे   गैर आँखें न कर मरासिन  में आंख से आंख तू मिला प्यारे   व़क्त कटता…

  • भारत बहुत है प्यारा | Bharat Bahut hai Pyara

    भारत बहुत है प्यारा ( Bharat bahut hai pyara )    भारत बहुत है प्यारा जहाँ में इसका लबों पर नग़मा जहाँ में गुल खूब खिलते है एकता के कोई न गुलशन ऐसा जहाँ में देंगे न दुश्मन कश्मीर अपना कहलायेगा भारत का जहाँ में मंदिर यहाँ मस्जिद प्यार के गुल भारत बहुत है अच्छा…

  • क्या रावण मर गया है ?

    आज दोपहर उस वक्त मुझे  प्रभु राम मिले जब मैं नींद में था। कहीं जा रहे थे वह, जल्दी में थे। मैंने उन्हें देखा और पुकारा। वह रुके। मैंने उन्हें प्रणाम किया। उन्होंने जल्दबाजी में अपना दायाँ हाथ मेरे सर पर रखकर आशीर्वाद दिया। मैंने कहा प्रभु इतनी जल्दी में ?  उन्होंने कहा हां कहा…

  • थोड़ा उदास हूँ

    थोड़ा उदास हूँ   पिछले कई दिनों से मन थोड़ा #उदास रहने लगा है समझ नहीं आ रहा कि क्या करें हम एक ही बात बार-बार #मन में हर बार आ रही है कि हर बार मेरे ही साथ ऐसा क्यूँ होता है..?   उन्हीं की बातों को #दिल से लगाकर विचारों की #मथनी चलती…

  • अमेरिका | America

    अमेरिका ( America )   दुनिया की गहराई रोज नापता है अमेरिका, दूसरों की सीमा में भी झाँकता है अमेरिका। कहता है हवाओं से मेरे मुताबिक तुम चलो, दूसरों के ताबूत में कील ठोंकता है अमेरिका। पूरी कायनात में है वो झगड़ा की जड़, खुद को साफ -पाक बताता है अमेरिका। हर रितु में टेस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *