Happy diwali kavita

दीप दिवाली के | Happy diwali kavita

दीप दिवाली के

( Deep diwali ke )

 

आओ,दीप दिवाली के मिलकर जलाएँ हम
आओ, गीत  दिवाली के मिलकर गाएँ हम  ।

 

खुशियों से चमके सबके उर-घर-आँगन
हर्ष की विजय पताका चहु ओर फहराएँ हम ।

 

महलों के चौबारे से लेकर, हर चौराहे तक
सबको प्रेम-बंधुत्व से रहना सिखाएँ हम ।

 

सिले हुए हैं-होंठ,मायूसीयत से जिन लोगों के
उनके लबों तक यह मधुर तराना पहुँचाएँ हम ।

 

 देश-धर्म, समाज-इंसानित के लिए सदा
अपने सभी कर्त्तव्यों को मिलकर निभाएँ हम ।

 

राम-सीता से संस्कारी बन जाएँ सभी युवा
अपने देश को पश्चिमी सभ्यता से बचाएँ हम  ।

 

इस महंगाई-भ्रष्टाचार से परेशान हैं सभी
चलो, सुख-समृद्धि का नन्हा ‘दीप जलाएँ हम ।

 

अपनी आँखों में बसे हैं-जो ख्वाब बहुत से
आज मेहनत से सबको साकार बनाएँ हम ।

 

आओ, दीप दिवाली के मिलकर जलाएँ हम
आओ, गीत  दिवाली के मिलकर गाएँ हम ।

 

?

कवि : संदीप कटारिया

(करनाल ,हरियाणा)

Similar Posts

  • पर्यावरण | Paryavaran

    पर्यावरण ( Paryavaran )    विविध जीवों का संरक्षण मान होना चाहिए। स्वस्थ पर्यावरण का संज्ञान होना चाहिए।। प्रकृति साम्यता रहे धरा का भी श्रृंगार हो, वृक्षों की उपयोगिता पर ध्यान बार बार हो। वृक्ष, प्राणवायु फल छाया लकड़ियां दे रहे, उसके बदले में हम उनकी संख्या न्यून कर रहे। ‘दस पुत्र समो द्रुम:’ यह…

  • कमलेश विष्णु की कविताएं | Kamlesh Vishnu Hindi Poetry

    अंतस्तल में दीप जलाएं ज्योति जलाएं प्रज्ञा का, फिरउपवन सा घर-बार सजाएं !खुशियों की सौगात बांटकर ,हम-सब दीपावली मनाएं !! दिवाली में अबकी हम-सब ,मिलकर ये संकल्प उठाएं !घर रौशन करने से पहले ,अंतस्तल में दीप जलाएं !! कटुता त्यागें बैर मिटाएं,दीन दुखी को गले लगाएं !हम-सब मिलकर दिवाली में,विश्व शांति का अलख जगाएं !!…

  • पथ पर आगे बढ़ना होगा | Path par Aage Badhna Hoga

    पथ पर आगे बढ़ना होगा ( Path par aage badhna hoga )    चलें  आंधियां  चाहे जितना   धुसित  कर  दे सभी दिशाएं      पिघल  चले अंगारे पथ  पर         उठे  ज्वालाएं  धू-धू नभ  में             फिर भी हमको चलना होगा,               पथ  पर  आगे  बढ़ना होगा।   हंस हंस कर भी रोकर भी…

  • नसीब | Hindi Kavita Naseeb

    नसीब ( Naseeb : Hindi Kavita )   नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है। सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।   सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।   किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग  दिलों  में …

  • मैं खुशनसीब | Main Khushnaseeb

    मैं खुशनसीब ( Main Khushnaseeb)   आज समझता हूं खुशनसीब खुद को काटों की दवा भेज दी खुदाने मुझको जख्मों की दवा लाया है दोस्त मेरा चमन की हवा लाया है दोस्त मेरा खुशनसीब फूल हूं मैं खिला हुआ कौन कहता है की मैं हूं बिखरा हुआ सवालों के घेरे से निकला हूं आज बाहर…

  • मिली नई जिंदगी | Kavita

    मिली नई जिंदगी ( Mili Nayi Zindagi )   बचते बचते बचा हूं मैं, सजते सजते बचा हूं मैं। शुक्र है मौला इलाही तेरा, टाल दिया जो अभी बुलावा मेरा। जिंदगी बख्श दी जिंदगी की खातिर, वरना यह समाज है बहुत ही शातिर! फायदे को अपने बनाए सारे कायदे, जीते जी जो ना निभा सके?…

One Comment

Leave a Reply to sandeep kumar Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *