Harivansh Rai Bachchan par kavita

राष्ट्रवादी कवि हरिवंशराय बच्चन | Harivansh Rai Bachchan par kavita

राष्ट्रवादी कवि हरिवंशराय बच्चन

( Rashtrawadi kavi harivansh rai bachchan ) 

 

 

हिन्दी साहित्य में जिनका यह आदरणीय स्थान,

हरिवंश राय बच्चन है ऐसी शख्सियत का नाम।

कई कथाएं कई कविताएं एवं गीतों में योगदान,

महान कवियों में लिया जाता है आपका नाम।।

 

सहज-सरल और उत्साह भरी रचनाएं है अपार,

कभी हृदय पीड़ा दर्शाती तो कभी करती प्रहार।

ढ़ेरों अपनें नाम किऐ जिन्होंने साहित्य पुरस्कार,

प्रभावित सबको किया काव्यशैली व व्यवहार।।

 

२७ नवम्बर १९०७ को जन्में थें आप प्रयागराज,

हिन्दुस्तां के रहनें वालें हिन्दू कायस्थ ये समाज।

प्रताप नारायण मिश्र पिता सरस्वती मां का नाम,

महान-राष्ट्रवादी कवि को जानता संसार आज।।

 

पहली-शिक्षा गांव व उच्च-शिक्षाएं ली वाराणसी,

प्रयागराज विश्वविद्यालय से एमए किये अंग्रेजी।

पीएचडी की उपाधि लिये कैंब्रिज विश्वविद्यालय,

धार्मिक प्रवृति के थें जिनके माताजी-पिताजी।।

 

सच्चाई का आईना दिखता है हर शब्दों में इनके,

हृदय की पीड़ नज़र आती साफ़-स्वच्छ जिनके।

दो घटनाएं ऐसी थी जिसका जिक्र कई रचना में,

प्रख्यात अभिनेता अमिताभ जी है पुत्र जिनके।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा °°°°°° –> ऐपिसोड हुए 3000 अभी, आगे भी होने बांकी हैं |?|   1.निश दिन नूतन संदेशा लाते, खुद हँसते और हंसाते हैं |   अलग-अलग है कल्चर फिर भी, संग-संग रोते-गाते हैं |   गोकुल धाम केे सब हीरे-मोती, एक धागे मे पिरोये हैं |   उदासी मे खुशियां…

  • मन की दीवार | Man ki Deewar

    मन की दीवार ( Man ki deewar )   मर सी जाती हैं भावनाएं दिन रात की नित तकरार से हो जाता है खत्म सा सफर शुरू करते हैं जिसे प्यार से कभी शक की खड़ी दीवार कभी बदलते विचारों की भिन्नता कभी किसी का बढ़ता प्रभाव उपजा ही देते हैं मन में खिन्नता कभी…

  • स्वास्तिक | Swastika

    स्वास्तिक ( Swastika )    स्वास्तिक शुभता का परिचायक मृदु मृदुल अंतर श्रृंगार, सुख समृद्धि वैभव कामना । धर्म कर्म जीवन पर्याय , परम शीर्ष भाव आराधना । सुसंस्कार भव्य बीजारोपण, निज संस्कृति गुणगायक । स्वास्तिक शुभता का परिचायक ।। अभिवंदित पुरुषार्थ पथ, सौभाग्य दिव्य जागरण । विघ्न दुःख दर्द हरण, आनंदिता स्पर्शन आवरण ।…

  • गुरूदेव नमन | Gurudev Naman

    गुरूदेव नमन ( Gurudev Naman ) तेरे चरणों में मेरा, सब कुछ अर्पण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुमने सधाया मेरा बावरा मन। देकर ब्रह्म का सूक्ष्म ज्ञान। पल में खोल दिए, मेरे नयन। रखना मुझको, नित अपनी शरण। गुरुदेव नमन, गुरुदेव नमन।। तुम हो मेरे मन की ज्योति। तुमने ही किए कंकर मोती। अंधकार में…

  • अनकही बातें | Ankahi baatein poetry

    अनकही बातें ( Ankahi baatein ) ***** कुछ न कहते हुए भी बहुत कुछ कह जातीं हैं अनकही बातें! सोच सोचकर हम लेते हैं गहरी गहरी सांसें! कुछ तो बात होगी? क्या बात होगी? इस संवादहीनता की! जरूर खास होगी? जो उसने नहीं बताई, हमसे नहीं जताई! बिन कहे छोड़ गई? मुझे रूला गई। इस…

  • सैनिक | Sainik kavita

    सैनिक  ( Sainik )    वो सैनिक है, वो रक्षक है || 1.न हिन्दू है न मुस्लिम है, वो केवल मानव राशी हैं | न दिन देखें न रात पता हो, वो सच्चे भारतबासी हैं | चाहे गर्मी हो या बर्फ जमे, अपना कर्तव्य निभाते हैं | खुद जान गंवा कर सीमा पर, हिन्दुस्तान बचाते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *