Hindi Kavita Naseeb

नसीब | Hindi Kavita Naseeb

नसीब

( Naseeb : Hindi Kavita )

 

नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है।
सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।

 

सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है।
सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।

 

किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार।
अनुराग  दिलों  में  पलता, जीवन में बरसता प्यार।

 

साथ नसीब उनका देता, जो तूफां से भीड़ जाते।
किस्मत के ताले खुल जाए, कर्मवीर भाग्य बनाते।

 

जीवन की हर डगर पर, हौसलों की होती दरकार।
राह की बाधाएं करती, पथिकों का आदर सत्कार।

 

दशानन का दंभ हरने, हरि ने लिया राम अवतार।
वन गमन को चले राघव, नियति लीला अपरंपार।

 

कृष्ण मित्र सुदामा निर्धन, खेल नसीबों का सारा।
एक तरफ द्वारकाधीश, दूजा दीन सुदामा प्यारा।

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मेरे बचपन आजा | Bachpan Par Hindi Geet

Similar Posts

  • तूफान | Kavita toofan

    तूफान ( Toofan )   सर पे आसमां रखता दिल में समाए तूफां रखता। शमशीरो का आगार हूं हृदय में हिंदुस्तान रखता।   तूफान उठे उठने दो चाहे बिजलिया गिरे अविरत। बुलंद हौसला रखे दिल में रहती माँ भारती मूरत।   हम आंधी तूफानों को भी मोड़ नया दिखा देंगे। काली अंधियारी रातों में हम…

  • प्यारा तिरंगा | Pyara Tiranga

    प्यारा तिरंगा ( Pyara tiranga )    लगा लो तू सीने से प्यारा तिरंगा, हर साँस में घुल रहा है तिरंगा। करते मोहब्बत सभी देशवासी, बड़ी शान से फहर रहा है तिरंगा। अस्मिता है देखो इसी से सभी की, उठाओ नजर देखो घर-घर तिरंगा। हिम्मत और साहस का पहचान मेरा, बलिदानियों का चमन है तिरंगा।…

  • मैं थानेदार हूँ | Thanedar par kavita

    मैं थानेदार हूँ! ( Main thanedar hoon )   जो कानून का आँचल फाड़ते हैं, मैं उन्हें फाड़ता हूँ। ऐसे मजनुओं का जुनून मैं, जूतों से कुचलता हूँ। मैं सेवक हूँ आम जनता का, हर जुल्म का प्रहार हूँ, मैं एक थानेदार हूँ।   हर आग से देखो मैं हूँ वाकिफ , जलना मुझे आता…

  • तृष्णा | Kavita Trishna

    तृष्णा (Trishna ) तृष्णाएं सदा संतृप्त, नेह से संसर्ग कर पगडंडियां व्याकुल दिग्भ्रमित, उच्चवाचन मरीचि प्रभाव । सुख समृद्धि मंगलता दूर, निर्णयन क्षमता अभाव । अथक श्रम सफलता चाहना, विराम पल उत्सर्ग कर । तृष्णाएं सदा संतृप्त ,नेह से संसर्ग कर ।। नैतिक आचार विचार, नित विमल कामना स्पंदन । कपट रहित धवल छवि, हृदय…

  • सबके प्यारे मनमोहन

    सबके प्यारे मनमोहन भारत को चमकाने वाले,सच्ची राह दिखाने वाले,नस -नस में ईमा को भरकर,मुश्किल से टकराने वाले. करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन,करता दिल से खूब नमन, सबके प्यारे मनमोहन. माता अमृत, पिता गुरूमुख, जन्मे गाह पंजाब में,मगर आग में बंटवारे की, आ गये भारत छाँव में. बी. ए, एम. ए किया…

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *