Parwaz

परवाज उड़ान कल्पनाओं की | Parwaz

परवाज उड़ान कल्पनाओं की

( Parwaz udaan kalpanao ki )

 

भर परवाज नई उड़ाने नई नई कल्पना आई।
भाव भरा सागर उमड़ा नई-नई रचनाएं आई।

 

शब्द सुरीले मन मोहे मंच मुदित वाणी हरसाई।
गीत गजल छंद मुक्तक ने पावन सरिता बहाई।

 

कलमकार सुधीजन सारे पाते हैं मान-सम्मान।
यशस्वी लेखनी हुई उदित कलमकार दिनमान।

 

आया दिवस हर्ष भरा हुई खुशियों की बरसात।
सृजनशील किरदारों को मिल जाती नई सौगात।

 

भरे उड़ाने लेखनी काव्य की मधुर रसधार।
अनुराग उमड़े हृदय मनभावन मधुर झंकार।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सूखे पेड़ पर परिंदे भी घर नहीं बनाते | Sukhe Ped

Similar Posts

  • आपसे सर्वस्व मेरा | Aapse Sarvasya Mera

    आपसे सर्वस्व मेरा ( Aapse Sarvasya Mera ) आप सर्वस्व मेरे,आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप मेरे प्राण धन हैं।आपके श्री चरणों में मेरा सर्वस्व अर्पण है। हे प्राणनाथ, मेरे प्राणेश्वर!बलिहारी नित मैं आप पर।आपका श्री चरण मेरा घर।चरण कमल का भौंरा यह मन है।आप मेरे प्राण के प्राण,आप…

  • राम के ही जाप से

    राम के ही जाप से है अवध बलिहारी, पधारे है धनुर्धारी,दूर है अब अयोध्या, वियोग के शाप से, राम हैं पधारे जब, धन्य हुआ जग सब,गूँज उठा जयकारा, नगाड़े के थाप से, मान और नाम मिला, फूल सा जीवन खिला,भाग्य मेरे खुल गए, राम के ही जाप से। कर जोर भजूं राम, पावन तुम्हारा नाम,करना…

  • होली त्यौहार | Holi par Kavita in Hindi

    होली ( Holi )   होली में केवल रंग है अब प्रेम न उमंग है   !! नशा है न मस्ती रंगो से खाली बस्ती बस पसरा है सन्नाटा कहीं न हुड़दंग है …….   होली में केवल…….     बजता नहीं अब गाना मौसम नहीं फगुआना बुढ़वा में नहीं हलचल    बच्चों में न तरंग…

  • लावारिस देह | Kavita Laawaris Deh

    उसकी बिंदिया ( Uski Bindiya )   उसकी बिंदिया दरवाजे पर झांकती अबोध किरण थी जो तुलसी को सांझ –ढ़ले हर्षा सकती थी कि वह दीपशिखा की तरह झिलमिला रही है . उसकी चूड़ियां दरवाजे पर उठती मासूम आहट थी जो रसोई में से भी साफ सुनी जा सकती थी कि वह चबूतरे पर खिलखिला…

  • दीवाली मन गई | Diwali Man Gai

    दीवाली मन गई ( Diwali man gai )    दीपो की बारात आई तुमको अपने साथ लाई । खुशियों की सौगात पाई अब दीवाली मन गई । मेरी दीवाली मन गई । सुर बिना हो साज जैसे वैसे मै जीती रही । काम न था काज कुछ बन बांवरी फिरती रही । नाम जब तुमने…

  • परिणय जीवन का मधुमास | Parinay Jeevan ka Madhumas

    परिणय जीवन का मधुमास ( Parinay jeevan ka madhumas )   दिव्य भव्य श्रृंगार बेला, प्रतिपल नेह अनंत वृष्टि । कांतिमय अंग प्रत्यंग , अति आनंद परिपूर्ण सुदृष्टि । उर तरंग चाहत स्पंदन, वंदन अभिनंदन प्रणय उजास । परिणय जीवन का मधुमास ।। मृदुल मधुर अहसास, विमल पुनीत हिय भावना । सरित प्रवाह मंगलता, असीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *