Hindi ke Utsang Mein

हिंदी के उत्संग में | Hindi ke Utsang Mein

हिंदी के उत्संग में

( Hindi ke utsang mein )

 

हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग

स्वर व्यंजन सरस बोधि,
शब्द निर्माण कला अनुपम ।
अर्थ आभा हर्षल अमिय,
प्रेरणा पुंज शिक्षण अधिगम ।
अथाह माधुर्य संवाद पथ,
संबंध श्रृंगार अपनत्व कंग ।
हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।।

वसुधैव कुटुंबकम् अंतरनाद,
स्नेह प्रेम अभिव्यंजना ।
नीति रीति भाषिक प्रभा,
नीरस काल रूप रंजना ।
इंद्रधनुष मय प्रस्तुतिकरण,
अवबोधन सदृश पावन मलंग ।
हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।।

सर्व धर्म समभाव छटा,
उरस्थ समग्र संस्कृति सम्मान।
काव्य रस सरित प्रवाह,
गद्य पद्य अनुपमा आह्वान।
संज्ञा सर्वनाम विशेषण कारक संग
व्याकरण सुशोभना अंग प्रत्यंग ।
हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।।

ज्ञान विज्ञान शोध अवबोध,
कृत्रिम बुद्धिमता आत्मसात ।
नवाचार प्रौद्योगिकी तरंगिणी,
सौम्य मृदुल भाव परिजात ।
अंतर्मन शुभ मंगल आकांक्षा,
हिंदी संग विश्व संपर्क भाषा उमंग ।
हिंदी के उत्संग में, वैश्विक मैत्री सत्संग ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

प्रभु श्री राम आएंगे | Prabhu Shri Ram Aayenge

Similar Posts

  • जीवन ही कुछ ऐसा है | Poem in Hindi on jeevan

    जीवन ही कुछ ऐसा है  ( Jeevan hi kuch aisa hai )    जीवन ही कुछ ऐसा है  समझो दुःख के जैसा है सोंचते हो सुख है जीवन कभी नही यह वैसा है।   देख ले पापा का जीवन जीना सुबहो शाम तक, कैसे कैसे खोजते सुख खेत से खलियान तक।   पेड़ ना फलता…

  • नदी | Nadi par Kavita

    नदी ( Nadi )  आँधी आऍं चाहें आऍं तूफ़ान, मैं सदैव ही चलती ही रहती। और गन्दगी सारे ब्रह्माण्ड की, समेट कर के बहा ले जाती।। मैं किसी के रोके नहीं रुकती, और कभी भी मैं नहीं थकती। मैं नदी ख़ुद मन वेग से चलती, अविरल सदैव बहती जाती।। अपनें इस प्रवाह से धरती के,…

  • गूंज उठी रणभेरी | Gunj uthi Ranbheri

    गूंज उठी रणभेरी ( Gunj uthi ranbheri )    गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला आन बान शान रक्षा, दृढ़ प्रण दृष्टि श्रृंगार । शक्ति भक्ति धार धर, हिय भर सूरता आगार। अजेय पथ गमन कर, सर्वत्र बैठी घात लगा बला । गूंज उठी रणभेरी, अंतर्मन विजय ज्योत जला ।। स्मरण कर स्वप्न माला,…

  • बोल पड़ी मेरी दीवार घड़ी | Deewar Ghadi par Kavita

    बोल पड़ी मेरी दीवार घड़ी ( Bol padi meri deewar ghadi )    अचानक बोल पड़ी मेरी दीवार घड़ी बढ़ते जाओ यह दुनिया बहुत बड़ी पल पल जीवन का आनंद ले लो खुशियों से अपनी झोली भर लो यह दुनिया घड़ी सी गोल मटोल संसार में पग पग पे रमझोल है अगर समय रहते ना…

  • सर्दी | Sardi

    सर्दी सर्दी में होती जब कड़क ठंडी हवा ।चाय की प्याली होती सबकी प्यारी दवा।।मास दिसंबर में जब होती प्यारी सर्दी।भाई पहन लेते सब अपनी गर्म वर्दी।। सर्दी में जब-जब ठंडी हवा चलती।कपड़े भी देखो कहा हवा सुखाती।।ठंडी हवा में चाय की प्याली होती प्यारी।ठंडी हवा में चाय का मजा लें दुनिया सारी।। किट-किट बजते…

  • आनंद त्रिपाठी की रचनाएँ

    लिखो नवल श्रृंगार फूलों की मकरंद है छाया हर्ष अपारउठो कवि इस भोर में लिखो नवल श्रृंगार लिखो नवल श्रृंगार प्रेम की अनुपम धुन मेंहो कोई न द्वंद कभी इस चंचल मन में अरुणोदय की झलक तुषार की कैसी मालाभ्रमर गीत यह मधुर गान है रस वाला यही अवधि है बजें दिलों के तारउठो कवि…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *