Hindi poem on Lakshya

लक्ष्य | Hindi poem on Lakshya

लक्ष्य

( Lakshya ) 

 

हर मानव का सपना होता,
आगे तक बढ़ता जाऊं।
लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर
निश्चय मंजिल को पाऊं।।

बचपन में कुछ भान नहीं था,
खेलकूद में समय गया।
योग्य बनूंगा पढ़ लिखकर के,
भरी जवानी मोद भया।
मात-पिता की हुई दया तब,
नव जीवन पा हरषाऊं।
लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर,
निश्चय मंजिल को पाऊं।।

सुंदर घर हो सबकी आशा,
कोठी गाड़ी धन माया ।
सारे सुख मेरी झोली में,
नशा अजब मन में छाया ।
सपने अर्जित लक्ष्य बनाया,
पाकर उनको इतराऊं।
लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर,
निश्चय मंजिल को पाऊं।।

जैसे पंछी उड़ते नभ में,
अंत छोर तक जाने को।
प्रेरक बन कर हमें सिखाते,
जगा जोश कुछ पाने को।
राह मिलेगी अनजाने को,
पर मन में ना घबराऊं।
लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर,
निश्चय मंजिल को पाऊं।।

मिले सफलता खुशियां सबको,
कंटक पथ से नहीं डरे।
पांव टिके हो इसी धरा पर,
पर सेवा उपकार करें।
भाव भरें जांगिड़ में इतना,
अच्छा मानव कहलाऊं।
लक्ष्य धार चलूं प्रगति पथ पर,
निश्चय मंजिल को पाऊं।।

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

घर की इज्जत बची रहे | Kavita Ghar ki Izzat

 

Similar Posts

  • दीपक वोहरा की कविताएं | Deepak Vohra Poetry

    कविता में वो कविता मेंकविता ढूंढ़ रहे हैंमैं मनुष्यता वो कविता मेंभाषा देख रहे हैंमैं तमीज़ वो कविता मेंशिल्प शैली छान रहे हैंमैं पक्षधरता छंद, रस, बिंब ,सौन्दर्य, लयन जाने क्या क्या कसौटी परवो परख रहे हैं कविता और मैं न बाज़ीगर हूं कविता कान ही तथाकथित बड़ा साहित्यकारबस मनुष्यता का पक्षधर हाथ वो हाथजो…

  • Hindi Poetry | नयन

    नयन ( Nayan )     नयनाभिराम नयना, ना नींद है ना चैना। बेकल नयन अधीर है, काटे न कटे रैना।   मन साँवरे में लीन है,उनसे नही ये कहना। आयेगे  तो पूछूँगी  मै, बितायी कहाँ रैना।   जहाँ प्रेम है विरह भी है,राधा जहाँ है कृष्णा। फिर क्यों तडप रहा है मन,सन्तुष्ट नही तृष्णा।…

  • दर्दे वेवफा | Dard- e – Bewafa

    दर्दे वेवफा ( Dard-e bewafa ) दर्दे वेवफा कुछ वफा कीजिये हाँ नहीं कह सको तो न ना कीजिये अपनो से युद्ध करना सरल भी नही अमृत न मिले गर गरल ही सही उम्र भर साथ देना गर वश मे नही दो कदम साथ मेंरे चला कीजिये प्रेम मेरा गलत राह दिखाता नही गलत बात…

  • चांद पर भारत | Chand par Bharat

    चांद पर भारत! ( Chand par Bharat )    आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे, दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे। गिर करके उठना दुनिया की रीति है, हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे। अश्कों से जंगल होता हरा नहीं, हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे। महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना, नए मंजरों पे…

  • पहले के रिश्ते | Rishte kavita

    “पहले के रिश्ते” ( Pahale ke rishte )   पहले के लोगो में रिश्तो का ज्ञान था औरत की इज्जत का सबको ध्यान था।   बड़े और छोटों की घर में थी पहचान कच्चे थे घर उनके मगर पक्के थे ईमान।   मान सम्मान से बंधी थी रिश्तो की डोरी विश्वास और मर्यादा में नहीं…

  • नाकाम | Kavita Nakaam

    नाकाम ( Nakaam ) दुनिया की उम्मीदों पर खरा ना उतर सका मैं। ज़िंदा रहते खुद को मरा ना समझ सका मैं। अपने कद का अंदाज़ा सदा रहा मुझे। अफसोस है कि खुद से बड़ा ना बन सका मैं। एक उनके लिए, और दूसरा अपने लिए ऐसे दोहरे चरित्र का प्रहसन ना पहन सका मैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *