Chand par Bharat

चांद पर भारत | Chand par Bharat

चांद पर भारत!

( Chand par Bharat ) 

 

आशियाना चांद पे मिलके बनायेंगे,
दूसरे ग्रहों पे भी कदम हम बढ़ाएंगे।
गिर करके उठना दुनिया की रीति है,
हौसले से फासले खुद हम घटाएंगे।

अश्कों से जंगल होता हरा नहीं,
हकीकत की दुनिया वहां अब बसायेंगे।
महकेंगी सांसें पर अभी है तपाना,
नए मंजरों पे नजर ये गड़ाएंगे।

हीलियम, स्कैंडियम, येट्रीयम तो पायेंगे,
रफ्ता_रफ्ता परदा चांद का उठायेंगे।
फूल समझकर चलेंगे उन कांटों पे,
ओस के उन कतरों से छाले घटाएंगे।

अमेरिका, रूस, चीन नजर हैं गड़ाए,
साउथ पोल पे तिरंगा फहराएंगे।
वैज्ञानिक हमारे अपने ही बूते पे,
पत्थर से पानी यकीनन निकालेंगे।

कुदरत ने मौका हमको दिया है,
बुझे हैं चराग जो हमीं ही जलाएंगे।
चमकेगी आभा वहां पे वतन की ,
परिन्दों को दाना वहाँ भी चुगाएँगे।

 

रामकेश एम.यादव (रायल्टी प्राप्त कवि व लेखक),

मुंबई

यह भी पढ़ें :-

चंद्रयान-३ | Chandrayaan-3

Similar Posts

  • होली के दिन | Poem Holi Ke Din

    होली के दिन ( Holi ke din )   छोड़िए शिकवे गिले खटपट सभी होली के दिन। अच्छी  लगती  है  नहीं ये बेरुखी होली के दिन।। वो  हमारे  पास आकर कान में ये कह गये, आदमी को मानिए न आदमी होली के दिन।। चार  दिन  की  जिन्दगी ही पाई है हमने, सभी, इश्क के रंग…

  • आईना दिखाओ | Kavita aaina dikhao

    आईना दिखाओ! ( Aaina dikhao )   पेड़ो में छाँव रहे, वो पेड़ लगाओ, रहे फूलों में खुशबू वो फूल लगाओ। ख्वाहिशें मरने न पाएँ दुनियावालों की, अंधेरे रास्तों पे तुम चराग जलाओ। पैसे के गुरूर में जब आँखें थक जाएँ, बनके बच्चा कागज की नाव बनाओ। संसार को कोई समझ पाया है क्या, किसी…

  • नफरत की दुनिया | Poem on world of hate in Hindi

    नफरत की दुनिया ( Nafrat ki duniya )   कितनी अजीब है यह कितनी लगे बेगानी नफरत की यह दुनिया ये कैसी है कहानी   झूठ कपट भरा पड़ा इस मतलबी संसार में नफरतों का जहर घुला लोगों के व्यवहार में   तीर सरीखे बोल कड़वे शक की सुई घूमती वहम की कोई दवा नहीं…

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

  • देवों के देव महादेव | Mahadev par kavita

    देवों के देव महादेव ( Devon ke dev mahadev )     दर्शन तो करके ही जाऐगे चाहे बाधाएँ हो कही, टूटकर बिखरना तो हमने  कभी सीखा ही नही। भोले को पाने के लिए  शोले का रास्ता ही सही, प्रसाद भांग ही मिले बिना दर्शन जाऐगे ही नही।।   लक्ष्य नही मिलता है उनको जो…

  • घर का बड़ा बेटा | Ghar ka Bada Beta

    घर का बड़ा बेटा आज टांग कर बैग,वह निकल गया कुछ दूर।घर की देख परेशानी,वह कमाने के लिए हुआ मजबूर। कभी था घर का राजा बेटा,आज हुआ वह नालायक।कमा के पैसा जो देता है,कहलाता है वह बेटा लायक। बहन की शादी करनी है,छोटा है अभी भाई।उसका भी अभी पढ़ना है,अब तो कमाना पड़ेगा भाई। बीमारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *