Manthan

मंथन | Manthan

मंथन

( Manthan )

 

पत्थरों से टकराकर भी
लहरों ने कभी हार नही मानी
बदल देती है उसे भी रेत के कणों मे
चलती नहीं शिलाखंड की मनमानी

ज्वार भाटा का होना तो नियति है
अमावस और पूनम की रात होगी ही
सागर की गहराई पर नाज है उन्हें
हौसले में कमी लहरों ने नहीं सीखा

मंथन के परिणाम से ही तो
महासागर में रत्नों की खान है
शीप के भीतर जन्म लेती मोती
लहरों के श्रम का ही तो वरदान है

जरूरी है कि आप तटस्थ रहें
उद्देश्य की पूर्ति में सतत कार्यरत रहें
विलंब का होना तो स्वाभाविक है
सफलता के प्रति अटल विश्वस्त रहें

दूरी तो कम होगी कदम के चलने से ही
ठहराव से मंजिल करीब नहीं आती है
अंधेरे उजाले तो हिस्सा हैं जीवन के
सोचने मात्र से ही पास नसीब नहीं आती

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

सवालों के घेरे में | Sawalo ke Ghere Mein

Similar Posts

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • नरक का द्वार | Narak ka dwar | Kavita

    नरक का द्वार ( Narak ka dwar )   नैन दिखा मां बाप को, खोले नरक के द्वार। अभिशापों की जिंदगी, मत जीओ संसार।   कच्ची कलियां नोंचतें, करते जो पापाचार। नरक द्वार खोलते, पापी वो नरनार।   स्वांग रचा छद्म करे, करते जो लूटमार। दीन दुखी की हाय ले, जाते नरक के द्वार।  …

  • पछतावा

    पछतावा *** नहीं हो सका तुझसे कुछ भी अच्छा! रहा बच्चा का बच्चा, दिल का सादा और सच्चा। ईर्ष्या द्वेष वैमनस्य न जाना, ज़माने की दस्तूर न माना; देते हैं लोग अब ताना। मूर्ख ! तू इतना भी न जाना? छल कपट का है जमाना। कुछ कराने को ‘कुछ’ करना पड़ता है, वरना फाइल ठंडे…

  • संकटमोचन हनुमान | Kavita Sankatmochan Hanuman

    संकटमोचन हनुमान ( Sankatmochan Hanuman )   हे संकट मोचन हनुमान, तुम्हरे बिन संकट कौन हरे? तुम्हारे सिवा कोई नहीं हमारा। तू ही आकर दे दे सहारा। स्वीकार करो वंदन हमारा।। तुमने रघुनंदन के दुखड़े टारे। हर मुश्किल से पार निकाले। तुम राम जी के, राम तुम्हारे। समझा हमने भी तुम्हें हमारा। स्वीकार करो, वंदन…

  • नीरज चोपड़ा | Niraj Chopra Par Kavita

    नीरज चोपड़ा ( Niraj Chopra Par Kavita )   सुहाषिनी सुदर्शनी सी लगी, लो शुभ बिहान आ गया।   सौभाग्य से स्वर्णीम पदक ले, भारत का लाल आ गया।   गर्वित  हुआ  आनन्द  मन  उल्लास,  वृहद  छा  गया,   भगवा भवानी भारती के, सौन्दर्य निखर के आ  गया।     कवि :  शेर सिंह हुंकार देवरिया…

  • भाग्य | Poem on Bhagya

    भाग्य ( Bhagya )   भाग्य निखर जाये हमारा जब तकदीरे मुस्काती। ग्रह आकर साथ देते, खुशियों की घड़ी आती। सेवा स्नेह संस्कार हृदय में विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य खिलता है। पुष्प भाग्य खिलता है किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग दिलों में पलता, जीवन में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *