Hindustan par kavita

हिंदुस्तान | Hindustan par kavita

हिंदुस्तान!

( Hindustan )

 

मोहब्बत की जमीं का नाम है हिंदुस्तान,
अनेकता में एकता का नाम है हिंदुस्तान।

अखिल विश्व को जो मानता अपना कुटुंब,
उस वसुधैव कुटुंबकम का नाम है हिंदुस्तान।

जिस पावन धरती पर राम वन गमन किये,
उस त्याग – तपस्या का नाम है हिंदुस्तान।

देश की आजादी में चूमें फांसी का फंदा,
ऐसे शहीदों की भूमि का नाम है हिंदुस्तान।

हों सभी सुखी और जगवाले हों नीरोगी,
ऐसी पवित्र सोच ये रखता है हिंदुस्तान।

दुनिया के कोने-कोने से आते यहाँ संगम पे,
माँ गंगा की दुवाओं से तारता है हिंदुस्तान।

सिखाया सबको गणित शून्य,दशमलव देके,
विश्व गुरु के इस नाम से रोशन है हिंदुस्तान।

सैटेलाइट से नाप डाला ये मंगल -चाँद को,
स्पेस का बादशाह मेरा हुआ है हिंदुस्तान।

आन -बान – शान है इस देश का तिरंगा,
दुश्मन को धूल भी चटाता है हिंदुस्तान।

सभी का खून शामिल है देखो इस मिट्टी में,
हर किसी के दिल में महकता है हिंदुस्तान।

 

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

ऐ चीन | Kavita Ae China

 

 

Similar Posts

  • महाकुम्भ में खिचड़ी

    महाकुम्भ में खिचड़ी धनु को त्याग मकर में आये,जब दिनकर भगवान।दक्षिण वलित हो गई धरती,आया पावन पर्व महान। हुई अवस्थिति अयन उत्तरी,अब शुभ मंगल दिन आये।वर को वधू, वधू को वर अब,हर्षित मन को मिल पायें। अलग अलग क्षेत्रों में लोहरी,पोंगल, बिहू, टुसू, संक्रांति।उत्तरायण से ही जन-जन में,क्रमशः भरती जाती कान्ति। मिलती मुक्ति शीत से…

  • जीवन संसय | Jeevan sansay

    जीवन संसय ( Jeevan sansay )   जन्म की पीड़ मिटी ना प्यास बुझी, इस नश्वर तन से। अभी भी लिपटा है मन मेरा, मोह में मोक्ष को तज के।   बार बार जन्मा धरती पर, तृष्णा में लिपटी है काया। उतना ही उलझा हैं उसमें, जितना ही चाहे हैं माया।   भय बाधा को…

  • प्रतिशोध | Kavita pratisodh

    प्रतिशोध ( Pratisodh )   प्रतिशोध की उठती ज्वाला जब अंगारे जलते हैं सर पर कफ़न बांधे वीर लड़ने समर निकलते हैं   जब बदले की भावना अंतर्मन में लग जाती है तन बदन में आग लगे भृकुटियां तन जाती है   तीखे बाण चले वाणी के नैनों से ज्वाला दहके प्रतिशोध की अग्नि में…

  • सुनो..| Romantic Poetry In Hindi

    सुनो.. ( Suno )   सुनो… तुम एक बार दो कदम घर से निकल कर देखो तो जरा चार क़दम चलते ही मैं उसी चौराहे पर खड़ा इंतजार कर रहा होऊंगा तुम्हारे आने का….   उस चौराहे से चुन लेना कोई भी एक रास्ता और चल पड़ना उस रास्ते पर जो मुझ तक ले आएगा…….

  • महाराणा प्रताप जयंती 2024 | Maharana Pratap Jayanti 2024

    महाराणा प्रताप जयंती 2024 ( Maharana Pratap Jayanti 2024 )   धन्य हुआ रे राजस्थान, जो जन्म लिया यहां प्रताप ने। धन्य हुआ रे सारा मेवाड़, जहां कदम रखे थे प्रताप ने। फीका पड़ा था तेज सूरज का, जब माथा ऊंचा तू करता था। फीकी हुई बिजली की चमक, जब जब आंख खोली प्रताप ने।…

  • प्रकृति हूं मैं कदर करो

    प्रकृति हूं मैं कदर करो जल मैं, अग्नि मैं, वायु मैं ।वृक्ष,जीव,प्राणी, अचल हूं मैं ।। स्वर्ग का द्वितीय रूप मैं ।ईश्वर का महा चमत्कार मैं।। मनमोहक सा दिखता हूं ।मनमोहित मैं करता हूं ।। जिधर देखो , उधर हूं मैं ।हर तरफ हर जगह हूं मैं ।। चंद्र मैं , सूर्य मैं , भू…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *