Ho Aagaman Tumhara

हो आगमन तुम्हारा | Ho Aagaman Tumhara

हो आगमन तुम्हारा

( Ho Aagaman Tumhara )

मेरा नहीं है कुछ भी
सब कुछ है तुम्हारा
मैं तो बस परछाई हूं
साजन तुम साज तुम्हारा।

माटी की तुम भीनी खुशबू
अंतर का तुम भेद
भेद मिटे तन का मन का
हो आगमन तुम्हारा।

मीठे सपनों की बगिया तुम
इच्छा मेरी डूबी उसमें
नहीं जागना आज मुझे
देख रही हूं स्वप्न तुम्हारा।

छूकर तप्त हुई हूं
टेसू की भांति खिली हूं
मौजी मन से निपट सकेगा
केवल साथ तुम्हारा।

सुधा चौधरी
बस्ती, उत्तर प्रदेश

यह भी पढ़ें:-

झूठी बातों को फिर हवा देंगें

Similar Posts

  • प्रताप-गाथा | Kavita Pratap Gatha

    प्रताप-गाथा ( Pratap Gatha )   महावीर राणा सांगा , राणा कुंभा परिवार में ! राणा उदय और जयवंता, जी के ममतागार में !! पंद्रह सौ चालीस, नौ मई, कुंभलगढ़ मेवाड़ में महावीर राणा प्रताप ने जन्म लिया संसार में !! राजपूत संस्कृति आराधक,नाहर जैसा नर वहथा जीवन प्राण लुटाने तत्पर, मातृभूमि के प्यार में…

  • तुलसी | Tulsi par kavita

    तुलसी ( Tulsi )   हरी पूजन तुलसी बिना रहता सदा अधूरा हैl विष्णु आशीष से पूजित घर-घर तुलसी चौरा है l वृंदा के पतिव्रत के आगे नारायण भी हारे है l शालिग्राम से ब्याह रचाया तुलसी मान बढ़ाया हैl भोग बिना तुलसी के हरि को कब भाया हैंl नारी की सतीत्व ने हरि को…

  • अंजन मसि से लिखूं मैं पाती | Kavita Anjan Masi se Likhoon main Paati

    अंजन मसि से लिखूं मैं पाती ( Anjan masi se likhoon main paati )   अंजन मसि से लिखूं मैं पाती शब्द सुमन हार लिए। मनमंदिर में दीप ज्योति ले घट घट जलाऊं प्रेम दीए। मुस्कानों के मोती बांटू सद्भावो की नेह धारा। हर्ष खुशी आनंद बरसता महके उपवन सारा। प्रेम प्यार की सरिताये उमड़े…

  • लक्ष्मण रेखा | Laxman rekha kavita

    लक्ष्मण रेखा ( Laxman rekha ) परिधि कों पार नही करना हे माता,वचन हमें दे दो। कोई भी कारण हो जाए,निरादर इसका मत करना। परिधि को पार नही करना….. ये माया का अरण्य है, जिसमें दानव रचे बसे है। कही भी कुछ भी कर सकते है,ये दानव दुष्ट बडे है। ये छल से रूप मोहिनी…

  • हम सबके सियाराम

    हम सबके सियाराम   विराजे अयोध्या धाम देखो हम सबके सियाराम । गर्वित हो गया हिंदोस्तान देखो हम सबके सियाराम । मर्यादा का पालन करते दोष दूसरो पर न धरते । सुख दुख सम समझो सिखलाते सत्य विजय सबको दिखलाते । सबका करें कल्याण गर्वित हो गया हिदोस्तान । हम सबके सियाराम । माता पिता…

  • शहरों की हकीकत | Poem on city in Hindi

    शहरों की हकीकत! ***** जेठ की दुपहरी प्रचंड गर्मी थी पड़ रही लगी प्यास थी बड़ी निकला ढ़ूंढ़ने सोता पर यह शहरों में कहां होता? भटका इधर उधर व्याकुल होकर दिखा न कहीं कोई कुंआ , तालाब धुल उड़ रही थी हालत हो रहे थे खराब। भागते लोगों से पूछा कई बार, मिला न उतर,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *