Shreephal

श्रीफल | Shreephal

श्रीफल

( Shreephal )

 

श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन

काय सख्त अनाकर्षक,
हिय मृदुल मधुर धार ।
उत्तम गौरव अनुभूत छवि,
अनुष्ठानिक आनंद अपार ।
उत्सव त्योहार मान सम्मान,
अपनत्व अथाह पावन बंधन ।
श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।।

सनातन संस्कृति संस्कार,
मांगलिक काज श्री सेतु ।
पूर्ण मनोरथ अभिव्यंजना,
स्नेह प्रेम अभिलाष केतु ।
असीम खुशियां सरित प्रवाह,
परिवेश सुरभित सम चंदन ।
श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।।

प्रभु नारायण अति प्रिय,
प्रेरणा पुंज अनूप महत्ता ।
बाहरी आवरण कठोरता,
कोमल निर्मल घट सत्ता ।
तोड़ अहंकार प्रसाद बन,
कर कमल आनंद अभिमंडन ।
श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।।

मां लक्ष्मी सह दैविक आभा,
कार्य सिद्धि उपमा पर्याय ।
सुख समृद्धि वैभव प्रदायक,
अनंत सफलता सहज निकाय ।
आराधना साधना सुफलन,
सर्वत्र आह्लाद रज रज रंजन ।
श्रीफल अंतर,परम शुभता स्पंदन ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

पीएम जन संवाद | PM Jan Samvad

Similar Posts

  • श्री लाल बहादुर शास्त्री | Shri Lal Bahadur Shastri

    श्री लाल बहादुर शास्त्री ( Shri Lal Bahadur Shastri )    न भूतो न भविष्यति जिनके लिये कहा जाता । वही जमीन से जुड़ा नेता लाल बहादुर शास्त्री कहलाता । छोटी उम्र में जो किया कोई न कर पाता । वही जमीन से जुड़ा नेता लाल बहादुर शास्त्री कहलाता । पढ़ाई पूरी करने पर मिली…

  • हम जिंदा हैं

    हम जिंदा हैं   हम जिंदा हैं क्योंकि हमारे जिंदा रहने के कारण हैं   भले ही हमारी रगों का लहू सूख चुका है हमारे कानों तक नहीं पहुंचती कोई चीख पुकार ना ही कोई आहो बका   हम नदी के कगारों पे खड़े ठूंठ हैं   हम खामोश हैं क्योंकि हम दर्शक हैं  …

  • पिता होते हैं महान | Pita par poem

    पिता होते हैं महान ( Pita hote hain mahaan )  पिता जी आप महान, हम आपकी संतान । हम-सब के हैं अभिमान, नित्य गाएं आपका ही गुणगान। आपके कंधों पर बैठकर जाने दुनिया जहान, मिली आप ही से है पहचान; बनें हैं जो सभ्य इंसान। पिताजी आप महान…. उंगली पकड़ हमें चलना सिखाए, सारे नाज…

  • पर्दे के पीछे | Kavita Parde ke Peechey

    पर्दे के पीछे ( Parde ke peechey )   रंगमंच है ये सारी दुनिया पर्दे के पीछे क्या होता। दिखता है वो बिकता है मंचों पर अभिनय होता। भांति भांति किरदार लिए लाना रूप धरे जाते हैं। नाटक में डूबी दुनिया मुखौटो पे मुखोटे आते हैं। पता नहीं ऐसा लगता है कलाकार जब आते हैं।…

  • बच्चे देश का भविष्य

    बच्चे देश का भविष्य हे बच्चे मन के सच्चे सारी जग की आंखों के तारे बच्चे आने वाले कल का सुंदर भविष्य है बच्चे ही नव भारत का निर्माण करेंगे बच्चों को ना मंदिर मस्जिद में उलझाऐगे धर्मनिरपेक्षता का ज्ञान कराओ मिलजुलकर त्यौहार मनाए शिक्षा को आधार बनाकर नवनिर्माण कराएं यही तो अंबेडकर, गांधी ,अब्दुल…

  • कौन हूँ मैं | Kavita

    कौन हूँ मैं? ( Kaun hoon main kavita )   सहमी सहमी कमजोर नहीं हूं भीगी भीगी ओस नहीं हूं आसमान पर उड़ने वाली चंचल चितवन चकोर नहीं हूँ   कोमल कच्ची डोर नहीं हूं अनदेखी से उड़ने वाली शबनम सम छोटी बूँदों जैसी खुशबू भीनी हिलौर नहीं हूं   कुछ जुमलों से डर जाउंगी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *