seema

जलाना एक दीपक

जलाना एक दीपक

( माधव मालती छंदाधारित गीत )

देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक
फेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक।

घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है ये
पर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है ये
द्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सब
सामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ है कब

जा अभी उसके दुआरे तुम सजाना एक दीपक।
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।।

इस दिवाली चित्त की उद्विग्नता को दूर करना
स्वच्छ करके क्लेश के जाले मलिनता दूर करना
जो ॲंधेरा वासना का नित्य भटकाता तुम्हें है
जो बुराई का मलिन पथ नित्य बहकाता तुम्हें है
मार्ग वो करने को उजला तुम बनाना एक दीपक
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।

जो स्वजन बिछड़े कभी है याद में जिनके व्यथित मन
जो कुपित हैं स्नेह पाने को सदा जिनसे तृषित मन
पास होकर भी नहीं जो पास मन के रह गये हैं
और कुछ की याद में नैनों से ऑंसू बह गये हैं।

नाम का उनके बना जल में बहाना एक दीपक।
देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपक।।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • देख लिया | Geet Dekh Liya

    देख लिया ( Dekh Liya ) अन्तस लहरों में ज्वार उमड़ता देख लिया। उनकी आँखों में प्यार छलकता देख लिया ।। कैसी सुगंध यह फैल रही उर-उपवन में। जब खिला सरोवर में कोई जलजात नहीं। किसने इस मन को बाँध लिया सम्मोहन में। साँसें महकीं या प्राण जले कुछ ज्ञात नहीं । अब डोल रहा…

  • सारा जीवन ही बीत गया | Geet Sara Jeevan

    सारा जीवन ही बीत गया ( Sara jeevan hi beet gaya )  सारा जीवन ही बीत गया , यह अश्रु-गरल पीते-पीते । जो भरे कलष समझे हमने ,वे मिले सभी रीते-रीते।। मत पूछो त्याग-तपस्या से,क्या जीवन को उपहार मिला। शापों से आहत गंगाजल, पीने को बारम्बार मिला। क्या जीत सके उन्मादों से , वो हार…

  • सावन आया तू भी आ जा | Geet Sawan Aaya

    सावन आया तू भी आ जा ( Sawan aaya tu bhi aaja ) सावन आया तू भी आ जा। मेरे मन की प्यास बुझा जा। कैसी ह़ालत है क्या बोलूं। तू जो बोले तो लब खोलूं। पल भर मेरे पास में आ कर। मेरी सुन जा अपनी सुना जा। सावन आया तू भी आ जा।…

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

  • आजादी के दीवानों का | Azadi ke Diwano ka

    आजादी के दीवानों का ( Azadi ke Diwano ka ) आजादी के दीवानों का , आज देख लो मेला । एक हाथ में लिए तिरंगा , बढ़ता जाये ठेला ।। आजादी के दीवानों का… जिनके पैरो से चलकर कल , घर आजादी आई । याद करूँ उन वीर पुरुष को , जिसने हमें दिलाई ।।…

  • अब सावन के झूले | Geet Sawan ke Jhoole

    अब सावन के झूले ( Ab sawan ke jhoole )   अब सावन के झूले होंगे, मस्त चलेगी पुरवाई। रिमझिम रिमझिम वर्षा होगी, नभ घटाएं घिर आई।   धानी चुनर ओढ़ धरा, मंद मंद मन मुस्काई। बाग बगीचे पुष्प खिले, महक रही है अमराई ।   धरती अंबर पर्वत नदियां, उमंगों से हो भरपूर। सरितायें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *