Geet Bhulna Acha Lagta Hai

भूलना अच्छा लगता है | Geet Bhulna Acha Lagta Hai

भूलना अच्छा लगता है

( Bhulna Acha Lagta Hai )

 

वो काली अंधियारी रातें, अपनों की तीरों सी बातें।
रह रहकर दर्द दे जाए, संकट में ना साथ निभाते।
भूलना अच्छा लगता है

बीत गई जो दुख की घड़ियां, यादें चैन नहीं दे पाती।
चिंता चिता स्वाहा करके, जिंदगी को आग लगाती।
अपमान ईर्ष्या घृणा विष, नैनो से अंगार बरसता है।
शब्द वाण हृदय पीड़ा, मन का घाव नहीं भरता है।
भूलना अच्छा लगता है

उन राहों को उन भूलों को, जीवन पथ शूलों को।
बाधाएं बुलंदियों को रोके, गैरों के उसूलों को।
गम भरे पल वो दुखदाई, अश्रुओं के मूलों को।
जीवन का पतझड़ हो जाए, सावन के झूलों को।
भूलना अच्छा लगता है

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :

आसमान तक पहुंच हो

Similar Posts

  • बेटा कब आएगा तू | Beta Kab Aayega

    बेटा कब आएगा तू ( Beta kab aayega too )    घर की चौखट तुझे पुकारे, पूछ रही तुमको दीवारें। आंगन सारा चिल्लाता है, कहां गए हैं नैनो के तारे। लौट आओ लाठी के सहारे मुरझाई आंखें ढूंढ रही, निज कलेजे के टुकड़े प्यारे। हाथों से पाला जिनको, सब कुछ जिनपे हमने वारे। बेटा कब…

  • काल करे सो आज कर | Kaal Kare so Aaj Kar

    काल करे सो आज कर ( Kaal kare so aaj kar )   कर लो जो भी काम जरूरी, हौसलों की परवाज भर। कल का क्या भरोसा प्यारे, काल करे सो आज कर। काल करे सो आज कर व्योम तलक तुम छा जाओ, जीत का परचम लहराओ। हौसलों की भरो उड़ाने, दुनिया को करतब दिखलाओ।…

  • जागरण करता रहा | Geet Jagran Karta Raha

    जागरण करता रहा ( Jagran Karta Raha ) तेरे मन को भाये जो , वह आचरण करता रहा। नींद के पंछी उड़ा कर , मैं जागरण करता रहा।। दीप स्नेहिल बार कर ही ,आयु भर कंटक सहेजे। द्वार पर तेरे हमेशा, अर्चना के फूल भेजे । मैं तो शंकर सा ही बस ,विष का वरण…

  • दिल ना दुखाना किसी का | Geet dil na dukhana kisi ka

    दिल ना दुखाना किसी का ( Dil na dukhana kisi ka )   हंसी खुशी में रैना बीते सब प्रेम सुधा रस घोलो। छोड़ो सब नफरत की बातें आपस में सब बोलो। आंगन उजियारा होगा कभी मन ना होगा फीका। प्यार के मोती लुटाओ दिल ना दुखाना किसी का। कभी दिल ना दुखाना किसी का…

  • मोम सा जिगर | Geet Mom sa Jigar

    मोम सा जिगर ( Mom sa jigar )   हम हैं कांटों से तय यह करते हैं आदमी खंजर है जिससे डरते हैं। हँसते चेहरे में लोग तो मिलते हैं फिर भी यकीन नहीं हम करते हैं। लूट गई बेटी कल पड़ोसन की रात में कम सफर हम करते हैं। उतर जाता है दीवार से…

  • जलाना एक दीपक

    जलाना एक दीपक ( माधव मालती छंदाधारित गीत ) देहरी पर आज अंतस के जलाना एक दीपकफेर कूची द्वेष पर तुम जगमगाना एक दीपक। घर तुम्हारा रौशनी से झिलमिलाता ठीक है येपर्व खुशियों के मनाता गीत गाता ठीक है येद्वार अंधेरा पड़ोसी का अगर है व्यर्थ है सबसामने कोई विकल तो हर्ष का कुछ अर्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *